Sunday, May 3, 2020

नीना गुप्ता के पास है साड़ियों का शानदार कलेक्शन, 60 की उम्र में भी आती हैं 26 की नजर May 03, 2020 at 07:52PM

बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता (Neena Gupta) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अभिनेत्री न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपने कमाल के फैशन सेंस भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। रंगमंच, टीवी और फिल्मों में जाना-माना चेहरा रहीं नीना गुप्ता के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर आप एक नजर डालेंगे तो आप देखेंगे अभिनेत्री ने केवल शार्ट ड्रेसेस में बेहतरीन लगती हैं बल्कि उनके साड़ी लुक्स भी काफी स्टाइलिश और फैशनेबल है। ज्यादातर हाउस ऑफ मसाबा के कलेक्शन से पहनीं गई साड़ियां उनके स्टाइल स्टेटमेंट को साफ़ बयां कर रही हैं। आज हम आपको दिखा रहे हैं उनके कुछ ऐसे साड़ी लुक्स जिन्हें देखने के बाद आप भी मैडम से साड़ी इंस्पिरेशन जरूर लेना चाहेंगी।

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी नहीं किसी फैशनिस्टा से कम, स्टाइल देख मिलेगी इंस्परेशन May 03, 2020 at 07:31PM

महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड कर रहे हैं, तो वहीं उनकी पत्नी साक्षी धोनी इंस्टाग्राम पर विडियो और तस्वीरें शेयर कर लॉकडाउन के दिनों की अपनी लाइफ की झलक लोगों के साथ शेयर कर रही हैं। साक्षी भले ही फिल्मी बैकग्राउंड से न आती हों, लेकिन बावजूद इसके उनका स्टाइल बस कमाल का है। उनके फैशन में कंफर्ट, एलिगेंस और स्टाइल का परफेक्ट मिक्स देखने को मिलता है। ट्रडिशनल लुक साक्षी मलिक सूट से लेकर साड़ी और लहंगे पहनना पसंद करती हैं। इन ट्रडिशनल ड्रेसेस के लिए वह कलर्स चॉइस को लिमिटिड नहीं रखतीं, बल्कि हर कलर के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। बात की जाए नेकलाइन्स की, तो उन्हें साक्षी नो प्लंजिंग स्टाइल में रखना ही पसंद करती हैं। वहीं इन लुक्स के साथ उन्हें हेवी ईयररिंग्स पहनना काफी पसंद हैं। वेस्टर्न वेअर वेस्टर्न वेअर में साक्षी की वॉरड्रोब में लगभग हर स्टाइल के कपड़े आपको मिल जाएंगे। हर सीजन के मुताबिक, मिसेस धोनी के पास गाउन्स, शॉर्ट ऐंड लॉन्ग ड्रेसेस, स्पैगटी टॉप्स, टी-शर्ट्स, जींस, शॉर्ट्स आदि मौजूद हैं। इन लुक्स के साथ वह कूल लुकिंग ग्लासेस लगाना भी नहीं भूलतीं। साक्षी के पास मैक्सी ड्रेसेस और स्कर्ट टॉप्स का भी अच्छा कलेक्शन है। वह किसी हॉलिडे ट्रिप के दौरान इन्हें पहनना पसंद करती हैं। हील्स की जगह फ्लैट्स हैं पसंदसाक्षी धोनी ज्यादातर आउटिंग्स पर हील्स की जगह स्नीकर्स या फ्लैट सैंडल्स में नजर आती हैं। वह इन्हें न सिर्फ जींस बल्कि ड्रेसेस के साथ भी पहनती हैं, जो उन्हें कूल लुक देने के साथ ही उनका कंफर्ट लेवल भी बनाए रखता है।

प्रियंका चोपड़ा जैसा लहंगा पहन कुछ इस तरह दुल्हन बनी थीं बबीता फोगाट, Video वायरल May 03, 2020 at 06:18PM

कुश्ती में कई बार देश का नाम रोशन कर चुकीं ने साल 2019 में शादी की थी। शादी के दिन को खास बनाने के लिए उन्होंने वही लहंगा चुना था, जो प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में पहना था। सिंदूरी रंग के लहंगे में बबीता बेहद ब्यूटीफुल ब्राइड नजर आ रही थीं। इस लहंगे को डिजाइन करने वाले फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी से मुलाकात और दुल्हन बनने का एक विडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। क्लिप में इसकी झलक देखी जा सकती है कि कैसे बबीता अपने स्पेशल डे के लिए तैयार हुई थीं। इस विडियो को सबसे पहले खुद सब्यसाची ने ही अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया था। इस क्लिप में कुश्ती के दौरान अग्रेसिव दिखने वाली बबीता के नेचर के दूसरे फ्रंट को देखा जा सकता है। शादी से पहले हर लड़की की तरह वह भी नर्वस थीं और डिसाइड नहीं कर पा रही थीं कि उन पर श्रृंगार अच्छा भी लगेगा या नहीं। बबीता अपनी शादी में प्रियंका चोपड़ा के जैसा वेडिंग लहंगा पहनना चाहती थीं। इस इच्छा को सब्यसाची ने न सिर्फ पूरा किया बल्कि उन्हें एक खास तोहफा भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने बबीता के नाम एक इमोशनल लेटर भी लिखा था। 3,720 घंटों में तैयार हुआ था लहंगाअब जरा थोड़ा सा प्रियंका चोपड़ा के लहंगे की डिजाइन्स की डीटेल को जान लिया जाए। इस लहंगे को तैयार करने में 3,720 घंटों का वक्त लगा था। एक इंटरव्यू में सब्यसाची ने बताया था कि प्रियंका अपनी इंडियन वेडिंग में लाल रंग का जोड़ा ही पहनना चाहती थीं। अमेरिकन और इंडियन कल्चर को ध्यान में रखते हुए ऐक्ट्रेस के शादी के जोड़े के लिए खास डिजाइन चूज़ किया गया था। शादी के लहंगे पर कोलकाता के करीब 110 एम्ब्रॉइडर्स ने मिलकर एम्ब्रॉइडरी की थी। इसमें हैंड कट ओरगैंजा फ्लॉवर, सिल्क फ्लॉस से बनी फ्रेंच नॉट्स और कई लेयर्स का थ्रेडवर्क किया गया था। प्रियंका के लहंगे के ब्लाउज को हाफ स्लीव्स का रखा गया था, तो वहीं उनके लहंगे को बॉल गाउन- एस्क पैटर्न दिया गया था। इसके वेस्ट बेल्ट पर निक और प्रियंका दोनों के नाम भी थ्रेड से लिखे गए थे। वहीं जूलरी की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने जहां अपनी वेडिंग के लिए मुगल लुक चुना था, तो वहीं बबीता फोगाट ने डायमंड नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स और मांगटीका पहना था।