Friday, June 19, 2020

जेठ के जन्मदिन पर इतने लाख के ईयररिंग्स पहन पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा June 18, 2020 at 11:20PM

प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ अपने फैशन से इम्प्रेस करती हैं, बल्कि इस पर खर्च की गई कीमत से भी हैरान कर देती हैं। अब इस बात में, तो कोई शक नहीं कि यह बाला लगभग अपनी हर चीज पर लाखों रुपये खर्च करती है, लेकिन कभी-कभी ये लाखों की कीमत भी इतनी ज्यादा होती है कि उसे जान हैरत में पड़ने के अलावा कोई चारा ही नहीं बच जाता है। ऐसा ही तब हुआ था, जब यह ऐक्ट्रेस अपने जेठ के जन्मदिन में शरीक होने पहुंची थी। पहले तो लोगों का ध्यान सिर्फ उनके कपड़ों पर था, लेकिन जब उनकी ईयररिंग्स की कीमत सामने आई, तो सभी जगह वह सुर्खियों में छा गईं। चलिए पहले ड्रेस की बात करते हैं। प्रियंका ने जेठ के बर्थडे के लिए एकदम हटकर ड्रेस चुनी थी। यह ब्लैक आउटफिट शीयर मटीरियल और टूल रफल का कॉम्बिनेशन थी। वहीं इसकी लेंथ अपर थाई पोर्शन तक थी। इस ड्रेस में प्रियंका सही मायनों में फैशनिस्टा नजर आ रही थीं। ऐक्ट्रेस ने अपने बालों को क्लासिक वेवी लुक दिया था, और उसे साइड से क्लिप किया था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हाई हील्स पहनी थी, जो उनके लेग्स को फ्लॉन्ट करने में मदद करती दिखी थी। प्रियंका ने अपने मेकअप को नैचरल टोन का रखते हुए आईज को आईलाइनर से और पाउट को बोल्ड डार्क लिपस्टिक शेड से हाईलाइट किया था। अब बात करें उनकी ईयररिंग्स की, तो देखने में सिंपल लेकिन ऐलिगेंट लगने वाली इन ईयररिंग्स को गोल्ड बेस पर बनाया गया था। इन थ्री ड्रॉप इलॉन्गेटिड चेन लिंक ईयररिंग्स में एंड पोर्शन पर कई डायमंड्स लगाए गए थे। इन्हें वॉल्टर फेथ जूलरी कलेक्शन से लिया गया था। इन लाइट वेट लेकिन गॉरजस लुकिंग ईयररिंग्स के लिए प्रियंका ने लाखों रुपये खर्च किए थे। अमेरिकी डॉलर्स में इनकी कीमत 12,650 थी, जिसे अगर भारतीय मुद्रा में कंवर्ट किया जाए, तो यह राशि करीब 9 लाख 64 हजार होती है। इतनी कीमत में आप कोई अच्छी सी कार आराम से ले सकते हैं।

एकता कपूर की इस कमोलिका का लुक लोगों का आया पसंद, देखिए PHOTOS June 18, 2020 at 10:43PM

आमना शरीफ, जो वर्तमान में ‘कसौटी ज़िन्दगी की 2’ में कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं, असल ज़िंदगी में काफी फैशनेबल हैं। उनके इंस्टाग्राम पर एक नजर डालेंगे तो आपको उनकी एक से बढ़कर एक तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। वहीं, बात करें पुरानी कमोलिका यानी हिना खान की तो वो भी कुछ कम हसीन नहीं हैं। छोटे पर्दे से लेकर कान्स फिल्म फेस्टिवल तक अपनी खूबसूरती का परचम लहराने वाली हिना सूट पहनें या साड़ी, सभी में स्टन्निंग नजर आती हैं। वहीं, बीते दिनों एक वेबसाइट के फैशन पोल में हमें पता चला कि आमना शरीफ का ट्रेडिशनल लुक लोगों को हिना खान से ज्यादा पसंद आया। ऐसे में आज हम आपको दोनों की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं। जिससे आप हमें बताएं कि आपको किस कमोलिका का लुक लगा झक्कास और किसका बकवास।

भाई की शादी में 55 लाख की साड़ी पहनकर पहुंची थी ये ऐक्ट्रेस, 40 किलो था वजन June 18, 2020 at 10:10PM

बॉलिवुड दीवाज अपने फैशन पर काफी पैसे लुटाती हैं। खुद को सबसे खूबसूरत और फैशनेबल दिखाने के लिए वह बड़े से बड़े ब्रैंड्स के कपड़े लेती हैं। यहां तक कि उनके यहां कोई फैमिली फंक्शन भी हो, तो उसके लिए भी कपड़े डिजाइन करवाने को लेकर ये अदाकाराएं पैसे खर्च करने में पीछे नहीं रहती हैं। अब आप उर्वशी रौतेला को ही ले लीजिए, जिन्होंने अपने भाई की शादी में इतनी महंगी साड़ी पहनी कि आप उतने पैसों में तो घर खरीद सकते हैं। कुछ समय पहले उर्वशी अपने कजिन भाई की शादी में शरीक हुई थीं, जिसके लिए वह उत्तराखंड गई थीं। इस खास मौके के लिए उन्होंने बेहद खास साड़ी तैयार करवाई थी। कस्टम मेड साड़ी पर जरी और स्टोन्स का हैंडमेड काम किया गया था। इसका फैब्रिक नेट बेस्ड था। डिजाइनर साड़ी के साथ बनवाए गए ब्लाउज पर भी यही एम्ब्रॉइडरी और वर्क किया गया था। ग्रे ऐंड ब्राउनिश शेड वाली इस साड़ी पर किए गए वर्क से इसका वजन भी काफी ज्यादा हो गया था। उस दौरान सामने आई रिपोर्ट्स की मानें, तो साड़ी का वजन करीब 40 किलो था और इसे बनने में करीब 7 महीने का समय लगा था। कीमत रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने लिए इस परफेक्ट साड़ी को बनवाने के लिए उर्वशी ने 55 लाख रुपये खर्च किए थे। बताया जा रहा है कि साड़ी पर जो स्टोन्स और पर्ल लगे थे, वे कीमती थी, जिससे साड़ी की कीमत इतनी ज्यादा थी। वैसे इस बाला ने जो गहने पहने थे, वे भी कोई सस्ते नहीं थे। इन्हें फराह खान अली के जूलरी कलेक्शन से लिया गया था और इनकी कीमत करीब 28 लाख रुपये थी। यानी भाई की शादी में सबसे सुंदर दिखने के लिए इस ऐक्ट्रेस ने करीब एक करोड़ रुपये अपने लुक पर खर्च किए थे।

जब मलाइका अरोड़ा के छोटे कपड़े देख लोगों ने मारा ताना, 'बिकीनी ही पहन लेतीं' June 18, 2020 at 09:37PM

बॉलिवुड सिलेब्रिटीज खुद को फैशन में आगे बनाए रखने के लिए काफी पैसा खर्च करते हैं। बीटाउन ऐक्ट्रेसेस के तो नॉर्मल से दिखने वाले शूज तक लाखों की कीमत के होते हैं। ये फीमेल स्टार्स अपने फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना भी पसंद करती हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग लुक दे सके। इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा काफी आगे रहती हैं। हालांकि, इस चक्कर में कई बार वह लोगों की आलोचना का शिकार भी बन जाती हैं। ऐसा ही तब हुआ था, जब उन्हें ब्लैक कटआउट ड्रेस में स्पॉट किया गया था। यह शिमरी ड्रेस बॉडीकॉन डिजाइन की थी, जिसमें राउंड नेकलाइन डिजाइन और फुल स्वील्स थीं। इसका यूनीक पॉइंट इसका वेस्ट पर दिया गया कटआउट डिजाइन और उसके नीचे का ऐसिमेट्रिकल पैटर्न था। ड्रेस पर अपर वेस्ट पोर्शन पर स्टार शेप कट देते हुए उस पर नेट मटीरियल यूज किया गया था, जो टीजिंग इफेक्ट क्रिएट कर रहा था। कटआउट डिजाइन के ठीक नीचे स्मॉल रफल टूल ऐड किया गया था। यह प्लीट्स पैटर्न में स्टिच्ड था और मलाइका के थाई पोर्शन को मुश्किल से आधा फुट कवर कर रहा था। वहीं स्कर्ट के दूसरे साइड में कपड़े की लेंथ काफ पोर्शन तक रखी गई थी। ड्रेस के इस बोल्ड डिजाइन को देख लोगों का पारा चढ़ गया और उन्होंने तरह-तरह के कॉमेंट करना शुरू कर दिए। किसी ने लिखा था, 'ये कैसे कपड़े हैं?', तो किसी ने 'इससे अच्छा बिकीनी पहन लेती' लिख डाला। वहीं एक शख्स ने कॉमेंट किया था, 'इतने पैसे कमाने का क्या फायदा? जब ऐसे कपड़े पहनने पड़े।' कुछ यूजर्स ने मलाइका पर 'बढ़ती उम्र में अटेंशन पाने के लिए ऐसे कपड़े पहनने' का भी आरोप लगाया था। वैसे फैशन क्रिटिक्स को भी मलाइका की ये ड्रेस खास पसंद नहीं आई थी। उन्होंने भी इस ड्रेस की डिजाइन से लेकर पैटर्न की काफी आलोचना की थी और कहा था 'मलाइका इससे बेहतर डिजर्व करती हैं।'