Saturday, August 8, 2020

राणा दग्गुबाती की दुल्हनिया ने पहना अब तक सबसे सुंदर लहंगा, तैयार करने में लगे इतने हजार घंटे August 08, 2020 at 06:24PM

दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है, दुल्हन का तो दिल दीवाना लगता है... साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक 'बाहुबली' के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) और उनकी लेडी लव मिहिका बजाज (Miheeka Bajaj) अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने हैदराबाद के रामानायडू स्टूडियो में तेलुगू और मारवाड़ी परंपराओं के अनुसार शादी की, जिसकी तस्वीरें भी एक-एक करके सामने आ चुकी हैं। शादी में होने वाले फंक्शनस के लिए यानी सगाई से लेकर हल्दी, मेहंदी से लेकर भात तक की रस्म में राणा की दुल्हनिया ने यूं तो एक से बढ़कर एक ऑउटफिट्स को पहना लेकिन दुल्हन के लिबास में सजी-धजी मिहिका के लुक ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। जी हां, शादी के लिए मिहिका ने क्रीम एंड गोल्डन रंग के वेडिंग लहंगे को चुना था, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। शादी के लिए मिहिका बजाज ने फेमस डिज़ाइनर अनामिका खन्ना का डिज़ाइन किया हुआ क्रीम एंड गोल्डन रंग का जरदोसी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था, जिसे कोरल रंग के घूंघट के साथ डिज़ाइन किया था। मिहिका के इस लहंगे में पूरी तरह से हाथ का काम किया गया है, जिसे बनाने में लगभग 10,000 घंटों से भी ज्यादा का समय लगा। हलांकि, ऐसा पहली बार नहीं हैं जब अनामिका खन्ना के किसी लहंगे ने इतनी वाहवाही लूटी हो। डिजाइनर को हमेशा ही उनके अनूठे सिल्हूट के लिए जाना जाता है। ऐसा क्या था लहंगे में... टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अनामिका खन्ना ने इस बात का खुलासा किया कि मिहिका को ज्यादा चटक-मटक वाला अटायर पसंद नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने होने वाली दुल्हन के लिए क्रीम एंड गोल्ड रंग को चुना, जिस पर कशीदाकारी कढ़ाई कर उसे थोड़ा हटाकर लुक देने की कोशिश की गई। क्रीम एंड गोल्डन वाले इस लहंगे में खासतौर पर चिकनकारी कढ़ाई को उड़ेला गया है जिसमें सोने के तारों से जड़ाऊ एम्ब्रोडरी की गई है। यही नहीं, लहंगे में की गई नक्काशी को उभारने के लिए चिकनकारी के साथ जरदोसी और मोटिफ्स को बेहतरीन रूप दिया गया है। लहंगे को कंट्रास्ट रूप देने के लिए उस पर मूंगा यानी कोरल रंग के लंबे घूंघट को जोड़ा गया था। वहीं लहंगे से मैच करता हुआ दुल्हन के लिए गोल्डन रंग का साइड दुपट्टे भी था जो मिहिका के लुक में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था। बात करें, मिहिका के ओवरऑल लुक की तो उन्होंने इस भव्य लहंगे के साथ पोल्की और पन्ना से जड़ाऊ अनकट डायमंड जूलरी को पहना हुआ था, जिसमें बिब नेकलेस समेत रानी हार शामिल था। वहीं नाक में सिंगल गोल्डन मोतियों से तैयार की गई नथ, लड़ी वाला मांग टीका और मैचिंग इयररिंग डाले हुए थे। एक तरह से कहें तो मिहिका का यह ब्राइडल लुक एकदम परफेक्ट था। खैर, हम तो होने वाली दुल्हन की सादगी पर ही दिल हार बैठे हैं। वैसे आपको राणा दग्गुबाती की दुल्हन यानी मिहिका बजाज का यह लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। (फोटोज-) ...

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शाही शादी की एक-एक तस्वीर है जबरदस्त, देखें कैसे लग रहे थे दूल्हा-दुल्हन August 08, 2020 at 05:35PM

'बाहुबली' में भल्लालदेव का किरदार निभाकर पॉप्युलैरिटी की नई ऊंचाई पर पहुंचने वाले राणा दग्गुबाती शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज के साथ मई 2020 में शादी की थी, जिसके बाद दोनों 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंध गए। इस शुभ अवसर पर दूल्हा और दुल्हन दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। खासतौर से मिहिका का ब्राइडल लुक काफी तारीफें बटोर रहा है। हर ऐंगल से गॉरजस ब्राइड लग रही थीं मिहिका मिहिका बजाज ने अपनी शादी के लिए सभी चीजें खुद प्लान की थीं, जिससे इससे जुड़ा हर पल ही खास दिखाई दे रहा था। यहां तक कि मिहिका का ब्राइडल लुक भी ऐसा था कि देखने वाला बस देखता ही रह जाए। मिहिका बजाज ने क्रीम और गोल्डन कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना था। इसके ऊपर बेहद बारीक सुनहरी जरदोजी कढ़ाई की गई थी, जो उसे रिच लुक दे रही थी। उनके लहंगे की वेस्ट और बॉर्डर पर मरून कलर भी ऐड किया गया था। मिहिका का ब्लाउज प्रिंसिस कट में था और इसमें हाफ स्लीव्स रखी गई थीं। इस पर भी जरदोजी वर्क किया गया था। सिर पर लिया गया दुपट्टा कोरल कलर का था, इस पर लहंगे से मैच करते धागों से जाली वर्क किया गया था। इसके साथ मिहिका ने गोल्डन और कोरल बॉर्डर वाला दुपट्टा भी लिया हुआ था, जिसे उन्होंने कंधों पर डाला था। मिहिका के गहनों को खासतौर पर डिजाइन किया गया था, ताकि वे उनके लुक को परफेक्ट फिनिश दें। इस खूबसूरत ब्राइड ने हेवी नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, माथा पट्टी, नथ, हाथों में लहंगे से मैच करते कंगन और चूड़ियां पहनी थीं। गोल्ड बेस पर बनी पोल्की जूलरी में अनकट डायमंड और पर्ल्स का यूज किया गया था। दूल्हे राजा भी लगे हैंडसम बात करें राणा के लुक की, तो यह हैंडसम मैन दूल्हा बनकर भी डैशिंग लग रहा था। उन्होंने अपने लिए सिल्क का क्रीम ऐंड गोल्डन मिक्स लॉन्ग कुर्ता और धोती चुनी थी। इसके साथ राणा ने गोल्डन बॉर्डर का अंगवस्त्र भी डाला हुआ था। ऐक्टर ने अपने लुक को बेहद सिंपल ही रखते हुए बालों के साथ भी कोई एक्सपेरिमेंट नहीं किया था। 30 लोग ही हुए शामिल कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए इस शादी के लिए सिर्फ 30 ही लोगों को न्योता दिया गया था। ये सभी परिवार के लोग थे। सभी मेहमानों का बकायदा टेस्ट भी किया गया, ताकि सभी की वायरस के इंफेक्शन से सुरक्षा की जा सके। दो रिवाजों से हुई शादी राणा और मिहिका की शादी तेलुगू और मारवाड़ी रीति-रिवाज के साथ हुई। इस पूरी शादी को खुद मिहिका और उनकी मां ने प्लान किया था, जिससे हर पल को वह पर्सनल टच दे सकें। बताया जा रहा है कि डेकोरेशन आदि के लिए दिल्ली की एक कंपनी को काम सौंपा गया था।

तस्वीरें देख धोखा न खाएं, छोटी स्कर्ट में दिख रही ये बच्ची नहीं बल्कि 38 साल की महिला और एक बच्चे की मां है August 08, 2020 at 01:50AM

बॉलिवुड की हसीनाओं को फैशन और लुक्स के मामले में टक्कर देना आसान नहीं है। हालांकि, एक महिला ऐसी भी है, जो न सिर्फ पॉप्युलैरिटी में बल्कि स्टाइल व ब्यूटी के मामले में भी ऐक्ट्रेसेस पर भारी पड़ती नजर आती है। हम बात कर रहे हैं दिव्या खोसला कुमार की, जिन्हें शनिवार को अंधेरी में स्पॉट किया गया। उनका लुक कुछ ऐसा था कि देखकर यह लग रहा था जैसे कोई यंग गर्ल हो। 38 साल की दिव्या ने अपने लिए क्यूट ऐंड प्रिटी कपड़े चुने थे। उन्होंने वाइट कलर की काउल नेकलाइन टी-शर्ट पहनी थी। इस प्लेन टी-शर्ट में हाफ स्लीव्स थीं। इसे दिव्या ने मिनी स्कर्ट के साथ मैच किया था। यह स्कर्ट पिंक ऐंड वाइट कॉम्बिनेशन की थी, जो उसे टी-शर्ट के लिए परफेक्ट सिलेक्शन बना रही थी। ने अपने कंफर्ट का ख्याल रखते हुए, इन कपड़ों के साथ स्पोर्ट्स शूज पहन थे। उन्हेंने Nike के पर्पल ऐंड पिंक कलर के वॉकिंग शूज पहने थे। वह एक घुटने में नी-बेल्ट भी पहनी नजर आईं, जो शायद उन्होंने दर्द कम करने के लिए पहना था। दिव्या ने प्रटेक्शन के लिए रेड ऐंड वाइट कॉम्बिनेशन का मास्क लगाया था। उनका फेस मेकअप फ्री नजर आ रहा था, वहीं बाल भी नैचरल लुक में ही खुले हुए थे। इस बात में कोई दो राय नहीं कि अगर कोई इन फोटोज को देखे, तो उसे लगेगा ही नहीं कि इनमें दिख रही महिला 38 साल की और एक बच्चे की मां है। खासतौर से कपड़े और दिव्या की दुबली काया उन्हें और भी ज्यादा यंग लुक दे रहे थे।

दीपिका के जो कपड़े लग रहे थे लाखों के, वो तो निकले इतने सस्ते August 07, 2020 at 10:28PM

दीपिका पादुकोण उन अदाकाराओं में से एक हैं, जिनके पास दुनिया के बड़े से बड़े ब्रैंड्स के कपड़े व अन्य सामान है। उनके तो कई साधारण से लगने वाले कपड़ों की भी जब कीमत सामने आती है, तो उसे सुनकर ही लोग शॉक में चले जाते हैं। हालांकि, एक बार ऐसा भी हुआ, जब इस अदाकारा के क्लासी एयरपोर्ट लुक को देख लोगों ने अंदाजा लगाया कि एक बार फिर यह हसीना लाखों के कपडे़ पहन बाहर निकली है, लेकिन सच्चाई तो यह थी कि दीपिका की आउटफिट बेहद सस्ती थी। दरअसल, दीपिका को जब अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग से पहले स्पॉट किया गया था, तब वह वाइट आउटफिट में नजर आई थीं। उन्होंने वाइट पेंसिल स्कर्ट पहनी थी, जिसमें साइड स्लिट था। वहीं इसके साथ उन्होंने टर्टल नेकलाइन का ओवरसाइज स्वेटर मैच किया था। इसके साथ दीपिका वॉच, गोल्ड ब्रेसलेट और न्यूड पंप हील्स पहनी थीं। उनकी तस्वीरें देखकर आपको भी लगेगा जैसे यह हसीना बेहद कपड़े पहनी थी। इतने हजार के थे कपड़े दीपिका ने जो कपड़े पहने थे, वे ZARA ब्रैंड के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अदाकारा के स्वेटर की कीमत करीब 3646 रुपये और स्कर्ट 2590 रुपये की थी। यानी उनके पूरे कपड़े 8 हजार के अंदर थे। लाखों का पर्स और महंगे फुटवेअर हालांकि, दीपिका का पर्स बिल्कुल भी सस्ता नहीं था। उनका टैन कलर्ड Hermès विंटेज बैग करीब 4 लाख 10 हजार रुपये का था। वहीं उनकी हील्स Christian Louboutin ब्रैंड की थी। इनकी कीमत करीब 60 हजार रुपये थी।