Saturday, January 4, 2020

96 हजार की है काजोल की ये रेड साड़ी, 45 की उम्र में दिखीं नई दुल्हन सी खूबसूरत January 04, 2020 at 08:13PM

बॉलिवुड की बंगाली ब्यूटी काजोल ने उम्र को बढ़ती उम्र के असर को अपनी मुट्ठी में बांध लिया है। तभी तो उम्र का असर उनके चेहरे और फिगर पर बिल्कुल नजर नहीं आता। हालही एक चेरी रेड साड़ी में काजोल एकदम नई दुल्हन लग रहीं थीं। कोई कह नहीं सकता कि वो जिंदगी के 45बसंत देख चुकी हैं। देखें, काजोल का नया-नवेला हॉट रेड अवतार... काजोल की यह लाल साड़ी फैशन डिजाइनर अनीता डोगरा ने डिजाइन की है। साड़ी का खूबसूरत बॉर्डर इसे रॉयल लुक देता है। साथ ही काजोल ने जिस तरह इस साड़ी को कैरी किया, उसमें वह बहुत एलिगेंट लग रही हैं। यह भी पढ़ें: इस साड़ी की खूबसूरती बढ़ाने में गोटा पत्ती वर्क, डोरी वर्क, पर्ल्स, जरदोजी, सिक्विन, कट दाना और जरी वर्क का इस्तेमाल किया गया है। इस साड़ी की कीमत 96 हजार है। किसी नई दुल्हन के वार्डरोब के लिए यह एक पर्फेक्ट और क्लासिक चॉइस बनेगी। आनेवाले समय में दुल्हन बननेवाली गर्ल्स इस पर विचार कर सकती हैं। यह भी पढ़ें: सिंपल पोनी काजोल का ट्रेडमार्क हेयर स्टाइल है। इस साड़ी के साथ भी काजोल ने इसे ही कैरी किया है। काजोल को इस साड़ी में राधिका मेहरा ने स्टाइल किया। पर्ल और गोल्ड जूलरी के साथ काजोल एकदम रॉयल लुक दे रही हैं। अगर आप भी किसी पार्टी में काजोल की तरह एलिगेंट और हॉट लुक चाहती हैं तो रेड कलर की साड़ी के पर्ल जूलरी पहनें। पोटली बैग कैरी करें और अपने मेकअप को बहुत सिंपल और लाइट रखें। यह भी पढ़ें:

No comments:

Post a Comment