Tuesday, March 3, 2020

क्या आप लगा सकते हैं प्रियंका चोपड़ा के इस पर्स की कीमत का अंदाजा? बस सोचना 2 लाख से शुरू कीजिएगा March 03, 2020 at 07:40PM

प्रियंका चोपड़ा न तो ड्रेस स्टाइल और न ही कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से कतराती हैं। इस बार जब वह अपने पति निक के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने निकलीं तो उन्होंने ब्राइट के साथ ही सटल कलर्स का कॉम्बिनेशन चुना। यूं तो ये जाहिर सी बात है कि पीसी ने जो पहना था वह काफी महंगा ही रहा होगा, लेकिन फिर भी उनके पर्स की कीमत ने कई लोगों को हैरान कर दिया। इस देसी गर्ल ने अपने ब्राइट ऑरेंज कलर के टर्टल नेक स्वेटर के साथ आइवरी फ्लेयर्ड पैंट्स पहनी थीं। इसके साथ उन्होंने अपने पैरों को वॉर्म रखने के लिए वाइट बूट्स पहने थे। वहीं उन्होंने सिर पर वुलन कैप और आंखों को फ्लैश से बचाने के लिए काला चश्मा लगाया था। प्रियंका के हाथ में लग्जरी फैशन ब्रैंड Fendi की लोगो जैकेट थी, जो उन्होंने निक के साथ अपनी हॉर्स राइडिंग डेट के दौरान पहनी थी। तो अब आएं हैंड बैग की बात पर तो प्रियंका ने अपनी आउटफिट के साथ ब्लैक कलर के पर्स को चुना था। यह लग्जरी ब्रैंड Valentino Garavani के कलेक्शन में से लिया गया था। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, प्रियंका ने अपने लिए जो ब्लैक लेदर स्टड पर्स चुना था उसकी भारतीय मुद्रा में कीमत 223,700 रुपये है। वैसे इतनी कीमत में आप कहां-कहां घूमकर आ सकते हैं इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं। खैर एक बात तो तय है कि प्रियंका के पास इस तरह के न जाने कितने महंगे पर्स होंगे। लेकिन क्या करें हर बार इनके इतने एक्सपेंसिव चीजों की कीमत आम शख्स को तो हैरान कर ही देती है।

No comments:

Post a Comment