Wednesday, April 22, 2020

रणवीर सिंह का ये येलो-येलो चश्मा खरीदना नहीं इतना आसान, कीमत जान हो जाएंगे हैरान April 22, 2020 at 03:42AM

रणवीर सिंह अपने हटकर फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। वह जिस तरह से यूनीक स्टाइल्स को कूल वाइब्स के साथ कैरी करते हैं वैसा कोई और बॉलिवुड ऐक्टर शायद ही कर पाए। हालांकि, इसके लिए यह ऐक्टर पैसे भी जमकर खर्च करता है। यही वजह है कि जब इनकी कीमत सामने आती है तो सभी हैरान होकर रह जाते हैं। ऐसी ही कुछ शॉक देने वाली कीमत रणवीर के उस येलो शेड्स की भी है जो उन्होंने कुछ समय पहले पहने थे। दरअसल, रणवीर अपनी अपकिंग फिल्म '89' की शूटिंग के लिए काफी टाइम तक यूके में रहे थे। इस दौरान जब मैनचेस्टर में वर्ल्ड कप मैच हुआ तो वह भी ऑडियंस बन उसे देखने पहुंचे। इंडियन टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे रणवीर का इस दौरान भी लुक सबसे हटकर था। उन्होंने चेकर्ड सूट के साथ वुलन ओवरकोट पहना था। इसे उन्होंने Christian Louboutin के शूज के साथ मैच किया था। वहीं उन्होंने गले में मैचिंग ब्राउन मफलर भी डाला हुआ था। हालांकि, पूरे लुक का सबसे यूनीक पॉइंट उनका ब्रॉड स्क्वेर फ्रेम चश्मा था। इस ब्लैक फ्रेम के शेड्स में लाइट येलो कलर के ग्लासेस लगे थे, जो रणवीर के जेल लगे बालों और क्लासिक स्टाइल मूंछों के साथ रेट्रो फील दे रहे थे। रणवीर का यह चश्मा Gucci Flip Up Havana कलेक्शन में से लिया गया था। इसकी कीमत करीब 36,000 रुपये बताई जाती है। वैसे ऐक्टर ने गले में जो सिंपल सा लगने वाला मफलर पहन रखा था वह भी कोई सस्ता नहीं था, बल्कि उसकी कीमत में करीब 35 हजार बताई जाती है। वैसे इससे पहले भी रणवीर कई बार अजीब और एक्सपेंसिव सन ग्लासेस में स्पॉट हो चुके हैं। कुछ समय पहले वह Kuboraum ब्रैंड का काला चश्मा लगाए दिखे थे, जिस पर स्पाइक्स डिजाइन था। यह चश्मा करीब 50,000 रुपये का था।

No comments:

Post a Comment