Friday, April 24, 2020

अगर नहीं चाहते कर्ज में डूबना तो, प्रियंका चोपड़ा के इस पर्स को खरीदने के बारे में सोचे भी ना April 24, 2020 at 12:36AM

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पास दुनिया के कुछ बेहद लग्जरी ब्रैंड्स के हैंडबैग्स मौजूद हैं। इन्हें वह समय-समय पर अपने लुक और ड्रेस के साथ मैच करते हुए कैरी करती दिख जाती हैं। उनके इस कलेक्शन में एक ऐसा पर्स भी शामिल है जिसकी कीमत इतनी है कि उसे लेने के बारे में ज्यादातर लोग सोच भी नहीं सकते हैं। फ्रांस के मशहूर ब्रैंड chanel ने कुछ समय पहले एक खास पर्स का कलेक्शन लॉन्च किया था। ये लिमिटिड ऐडिशन पर्स थे, यानी इनकी संख्या बहुत कम थी और इन्हें हर कोई ले नहीं सकता था। इस हैंडबैग का नाम रखा गया था। अब ये तो सभी जानते हैं कि प्रियंका फैशन को लेकर कितनी दीवानी हैं, ऐसे में उनके लिए लिमिटिड ऐडिशन का पर्स लेना भी भला क्या बड़ी बात हो सकती है। जैसे ही ये पर्स मार्केट में उतारा गया वैसे ही इस बाला ने इसे खरीदकर अपने कलेक्शन का हिस्सा बना लिया। ग्लास से बना है यह पर्स यह यूनीक पर्स प्लेक्सीग्लास से बनाया गया है। इस क्लियर ग्लास पर्स पर आगे और पीछे ब्रैंड का लोगो बनाया गया था। इसका शेप गैसोलीन कैन शेप का है। इसमें गोल्डन चेन और बॉटम में रोज गोल्ड मेटल का यूज किया गया है। पर्स के डिजाइनर Karl Lagerfeld हैं। कीमत लिमिटिड ऐडिशन की हर चीज हमेशा आम चीजों के मुकाबले महंगी ही होती है, तो भला इस लग्जरी ब्रैंड के ग्लास से बने पर्स की कीमत कैसे कम हो सकती थी। प्रियंका चोपड़ा के इस पर्स की कॉस्ट अमेरिकन डॉलर में करीब 10,800 थी। अगर इसे भारतीय मुद्रा में कन्वर्ट किया जाए तो यह कीमत करीब 8,24,877 रुपये होती है। अब कीमत तो जान ली है तो आप खुद ही बताइए कि क्या हर कोई इस पर्स को लेने के बारे में सोच भी सकता है? शायद आपका जवाब भी 'ना' ही रहेगा।

No comments:

Post a Comment