Monday, May 25, 2020

जब दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के स्टाइल को किया कॉपी, तो तस्वीरें देख फैंस बोले-कहानी घर-घर की May 24, 2020 at 09:55PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस () उनके पति और एक्टर () बी-टाउन के सबसे फैशनेबल कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर अपनी क्यूट केमिस्ट्री से सोशल मीडिया पर फैंस को रिझाना नहीं भूलते। वहीं, इन दिनों जब दोनों घर पर हैं और एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं तो हमारे हाथ दीपिका की एक ऐसी तस्वीर लगी है जिसमें वो हूबहू अपने पति रणवीर सिंह के स्टाइल को कॉपी करती नजर आईं। जी हां, रणवीर सिंह से शादी एक बाद दीपिका की वॉर्डरोब में एक नया बदलाव देखने को मिला है। दरअसल, रणवीर सिंह अपने आउट-ऑफ-द-बॉक्स फैशनसेंस के लिए जाने जाते हैं। वहीं, दीपिका भी आजकल कुछ हटकर स्टाइल कैरी करने से नहीं बचतीं। कभी-कभी तो दीपिका के फैशनसेंस को देखकर ऐसा लगता है कि मानो उन्होंने ने भी अब अपने पति रणवीर सिंह के नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि दीपिका को रणवीर सिंह का एक ड्रेसिंग स्टाइल इतना पसंद आ गया कि वो खुद को इसे पहनने से ज्यादा दिन दूर नहीं रख पाईं। दीपिका की लास्ट फिल्म ‘छपाक’ तो आप सभी को याद ही होगी जिसके लिए अभिनेत्री ने काफी जोर-शोर से प्रमोशन किया था। वहीं, अपनी फिल्म के एक इवेंट में उन्होंने जैक्विमस लेबल के डिज़ाइन किए हुए रेड ओवरसाइज़्ड पैंटसूट को पहना था, जिसे शेलीना नैथानी ने स्टाइल किया था। इस रेड पैंट सूट में दीपिका कमाल की लग रही थीं। अपने इस लुक के साथ दीपिका ने मिनिमल मेकअप के साथ गोल्डन हुप्स और मेसी हॉफ हेयर्स को स्टाइल किया हुआ था। वहीं स्पोर्टी नाइकी शूज से उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया। दीपिका के इस लुक को देखते ही हमारे दिमाग में रणवीर सिंह के स्टाइल की एक तस्वीर साफ हो गई, जिन्होंने अक्टूबर में एक इवेंट को अटेंड करने के लिए Gucci लेबल के थ्री पीस रेड पैंटसूट को पहना था। रणवीर के ओवरऑल लुक की बात करें तो थ्री पीस सूट के साथ स्ट्राइप वाइट शर्ट, ग्रीन टाई के ऑप्शन को चुना। जिसके साथ उन्होंने एक बेरेट कैप, चमकदार गुच्ची लोफर्स और विंटेज चश्मे के साथ एक वाकिंग स्टिक से अपने लुक को कम्पलीट किया। खैर, जो भी हो हमें तो दीपिका-रणवीर का यह अंदाज काफी पसंद आया। ऐसे में अब आप हमें बताइए कि किसने ऑल-रेड आउटफिट को बेहतर तरीके से रॉक किया?

No comments:

Post a Comment