Thursday, June 4, 2020

1 नहीं 2 नहीं, इस दुल्हन ने पहना 100 किलो का लहंगा June 04, 2020 at 06:29PM

वेडिंग डे को स्पेशल बनाने के लिए होने वाली दुल्हनें अपने शादी के जोड़े को लेकर काफी मशक्कत करती हैं। वे ऐसे डिजाइन, कलर और एम्ब्रॉइडरी वाले लहंगे चुनती हैं, जो उन पर सबसे ज्यादा अच्छे लगें और उनका लहंगा चर्चा का विषय बन जाए। हालांकि, यह इच्छा लिमिट में ही रहे तो बेहतर है, नहीं तो दुल्हन तारीफ की जगह हंसी का कारण बन सकती है। ऐसा ही कुछ एक के साथ तब हुआ, जब वह हटकर शादी का जोड़ा चुनने में कुछ ज्यादा ही आगे निकल गई। दरअसल, इंटरनेट पर कुछ समय एक दुल्हन की तस्वीरें और विडियो सामने आए थे, जो पाकिस्तान की एक वेडिंग के दौरान के बताए गए थे। इनमें ब्राइड बेहद खूबसूरत रेड लहंगा पहनी दिख रही थी, जिस पर रिच क्रिस्टल ऐंड सिल्वर सीक्वंस व थ्रेड वर्क किया गया था। इस लहंगे के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह इसकी टेल डिजाइन थी, जो कई फीट लंबी थी। इस पोर्शन को भी हल्का रखने की जगह उस पर भी पूरी एम्ब्रॉइडरी की गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो लहंगे के टेल डिजाइन और उसके वर्क के कारण उसका वजन करीब 100 किलो हो गया था। सोशल मीडिया पर जिसने भी इन तस्वीरों और विडियो को देखा वह हैरान हो गया। ज्यादातर लोग यही हैरत जताते दिखे कि आखिर दुल्हन ने इसमें वॉक कैसे किया? वहीं कुछ ने तो मजाक में यह तक कॉमेंट कर दिया कि 'समझ नहीं आ रहा कि दुल्हन लहंगा पहनी है या लहंगा दुल्हन को पहना है।' वैसे इसे देखने के बाद आपको प्रियंका चोपड़ा के वाइट वेडिंग गाउन की भी याद आ सकती है, जिसमें भी वेल कई मीटर लंबा था। इस वजह से वह देश ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया में भी चर्चा का विषय बन गया था।

No comments:

Post a Comment