Monday, June 29, 2020

प्रियंका चोपड़ा को शादी में अपनी सास से तोहफे में मिला था लाखों का यह गहना June 29, 2020 at 06:43PM

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में जोधपुर में बेहद ग्रैंड वेडिंग की थी। इस शादी के हर लम्हे को परफेक्ट बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। दूल्हा और दुल्हन के कपड़े तक लाखों रुपये के थे। अब जब इतना पैसा खर्च हो रहा हो, तो भला तोहफे सस्ते कैसे हो सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो पीसी को शादी में अपनी सास से स्पेशल गहना मिला था, जिसे हाथ से तैयार किया गया था और इसकी कीमत इतनी थी कि कोई उसमें घर तक खरीद ले। बताया जाता है कि प्रियंका चोपड़ा को उनकी सास डेनिस मिलर जोनस से डायमंड के ईयररिंग्स मिले थे। इन्हें Van Cleef & Arpels से लिया गया गया था। स्नोफ्लेक ईयररिंग्स को गोल्ड बेस पर तैयार किया गया था और इनमें करीब 170 हीरे लगाए गए थे। स्नो फ्लैक्स से इंस्पायर्ड इन ईयररिंग्स को परफेक्ट बनाने के लिए डायमंड्स को राउंड शेप में काटा गया था। इन ईयररिंग्स की कॉस्ट ऑफिशल वेबसाइट पर 79,500 अमेरिकी डॉलर्स लिखी गई थी। इसे अगर भारतीय मुद्रा में कन्वर्ट किया जाए, तो यह प्राइस करीब 60 लाख रुपये होती है। अब भई जब कोई हॉलिवुड के सबसे फेमस सिंगर्स में से एक की मां हो और प्रियंका चोपड़ा जैसी बहू मिले, तो उसके लिए इतना महंगा तोहफा लेना तो शायद बनता ही है। वैसे इस बात में कोई शक नहीं कि प्रियंका चोपड़ा को उनके सास-ससुर काफी पसंद करते हैं। इस बात को वह तस्वीरों के जरिए भी अपने इंस्टाग्राम पेजों पर कई बार जाहिर करते दिखाई दे चुके हैं।

No comments:

Post a Comment