Tuesday, July 21, 2020

'प्रेग्नेंट हैं प्रियंका चोपड़ा', एक्ट्रेस के इस लुक को लेकर उड़ी थी यह अफवाह July 21, 2020 at 08:29PM

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की गलियों में अपने स्टाइल का डंका बजा चुकीं एक्ट्रेस () ने सावंली रंगत और बॉडी-पॉजिटिविटी जैसे आदर्शों पर खरा उतरते हुए खुद को एक स्टाइल स्टेटमेंट बनाया है। वह शायद ऐसी पहली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने 20 साल के करियर में अपने लुक्स के साथ कई बदलाव किए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उनके इसी स्टाइल को लेकर एक ऐसी अफवाह उड़ी थी जिसने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी तहलका मचा दिया था। इस बात में तो कोई दोराय नहीं कि जब से प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी क्या की हर कोई उन्हें जल्द से जल्द मां बनता देखना चाहता है। ऐसे में इन खबरों को हवा तब मिली जब प्रियंका अपनी फिल्म 'Isn't It Romantic' के प्रमोशन के लिए न्यूयॉर्क फैशन वीक में स्पॉट की गईं। प्रियंका इस दौरान Michael Kors के कलेक्शन से प्लेड स्कर्ट और मैचिंग का ब्लेज़र पहने हुए दिखाई दीं थीं। प्रियंका की ग्रे एंड ब्लैक प्लेड स्कर्ट और ब्लेज़र को asymmetrical हेमलाइन के साथ डिज़ाइन किया गया था, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक टाइटस और हाई बूट्स डाले हुए थे। यही नहीं, प्रियंका ने मिनिमल मेकअप को रखते हुए रेड लिप्स के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया। हालांकि प्रियंका का ओवरऑल लुक एकदम परफेक्ट था लेकिन यह ड्रेस उनको इतनी टाइट थी कि इसमें उनका बेबी बंप साफ झलक रहा था। जी हां, जैसे ही इस ड्रेस में प्रियंका की तस्वीरें सामने आईं हर कोई उन्हें देख हैरान रह गया। अफवाहों के बाजारों में प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ने लगीं। कुछ रिपोर्टों की माने तो उन्होंने प्रियंका की पहली तिमाही (गर्भावस्था को धारण किए हुए 3 महीने) तक की घोषणा कर दी थी। जिस पर अभिनेत्री ने खुद सामने आकर अपना बचाव किया था। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों ने जो पकड़ा हो। इससे पहले एक्ट्रेस कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी अपने लुक को लेकर 'मॉम टू बी' का ख़िताब पा चुकी हैं। जी हां, कान्स के रेड कार्पेट पर उतरी प्रियंका उस समय सभी की नजरों में चढ़ गई जब उन्हें Roberto Cavalli के डिज़ाइन किए हुए ब्लैक शिमरी ऑउटफिट में देखा गया। यह ऑउटफिट इतना फिटिंग का था कि इसमें भी प्रियंका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था। खैर, हमें यह फिर से कहने की जरूरत है कि किसी महिला को इसलिए गर्भवती करार नहीं कहना चाहिए क्योंकि उसका पेट थोड़ा फैला हुआ है। सबसे पहले, गर्भावस्था एक बहुत ही निजी मामला है और इस तरह की खबरों को छिपाने के पीछे बहुत सारे कारण भी हो सकते हैं, भले ही यह सच क्यों न हो।

No comments:

Post a Comment