Friday, August 21, 2020

जब असली शादी से पहले ही लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को बता दिया था 'शादीशुदा', वजह बना था ये ब्रेसलेट August 21, 2020 at 06:32PM

बॉलिवुड सिलेब्स को लेकर कोई न कोई रूमर चलते ही रहते हैं। खासतौर से उनके रिलेशनशिप से लेकर शादी तक के कयास लगाने में लोग अपनी इमेजिनेशन पावर का यूज करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही एक बार प्रियंका चोपड़ा के साथ जब हुआ था, तब ऐक्ट्रेस ने खुद ऐसा रिस्पॉन्स दिया था, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता था कि इन कॉमेंट्स ने उन्हें कितना हैरान किया। 'शादी कर ली क्या?' दरअसल, प्रियंका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसमें वह हमेशा की तरह ग्लैमरस लग रही थीं। इस तस्वीर को देख लोगों का अदाकारा की तारीफ करना, तो तय ही था। हालांकि, कुछ यूजर्स का ध्यान पीसी के ब्रेसलेट ने ज्यादा खींचा। इस फोटो में प्रियंका एक हाथ में ब्लैक बीड्स का ब्रेसलेट पहनी नजर आई थीं, जिसका लुक बिल्कुल जैसा लग रहा था। बस इस डिजाइन को देखना था और लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिए। उन्होंने 'प्रियंका ने सीक्रेट मैरिज कर ली क्या?', 'क्या प्रियंका हाथ में मंगलसूत्र पहनी हैं?' जैसे कई कॉमेंट्स किए। ऐक्ट्रेस को देना पड़ा जवाब शादी के कयास से जुड़े इतने कॉमेंट्स आए कि खुद प्रियंका चोपड़ा को रिप्लाई देना पड़ा। उन्होंने अटकलों पर विराम लगाते हुए लिखा था, 'हाहाहा! अटकलों की नई सीमा छू ली गई है। ये ईवल आई है! अब शांत हो जाइए! मैं जब भी शादी करूंगी, तो जरूर बताऊंगी। मेरी शादी कोई सीक्रेट नहीं होगी LOL'। ऐसा है प्रियंका का असली मंगलसूत्र प्रियंका चोपड़ा काफी स्टाइलिश हैं, तो भला उनका मंगलसूत्र कैसे नॉर्मल डिजाइन का हो सकता है। ऐक्ट्रेस के लिए खास मंगलसूत्र को डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। इस गोल्ड चेन वाले मंगलसूत्र में नीचे की ओर काले मोती थे और बीच में टीयर शेप डायमंड लॉकेट था, जिस पर तीन हीरे जड़े गए थे। इसे इस तरह डिजाइन किया गया था कि प्रियंका अपने मंगलसूत्र को आसानी से वेस्टर्न कपड़ों के साथ भी पहन सकें।

No comments:

Post a Comment