Tuesday, July 14, 2020

समुद्र के किनारे अनुष्का शर्मा का बोल्ड फोटोशूट, पति विराट कोहली का आया ये रिऐक्शन July 14, 2020 at 07:36PM

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों साथ में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसकी झलक वे तस्वीरों और विडियो के जरिए सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ भी साझा करते दिख जाते हैं। हालांकि, इन दिनों अनुष्का की अपने पति के साथ की लवली पिक्स नहीं, बल्कि उनके बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स को क्रेजी कर रही हैं। इन फोटोज को देख पति विराट कोहली भी रिऐक्शन देते नजर आए हैं। ऐक्ट्रेस की ये तस्वीरें एक मैगजीन के जुलाई इशू के लिए ली गई थीं। इस फोटशूट को गोवा में किया गया था। बीच की रेत और समुद्र की लहरों के बीच अनुष्का ने ऐसा ग्लैमरस अवतार दिखाया कि एक-एक तस्वीर में वह सुपर गॉरजस नजर आईं। थीम के अनुसार ही अनुष्का ने कपड़े भी पहने थे। तस्वीरों में उन्हें अलग-अलग बीचवेअर और बिकीनी में देखा गया। अनुष्का फोटोज में कलरफुल से लेकर डार्क और लाइट शेड की आउटफिट्स में नजर आईं। उनके सभी लुक्स को अनिता श्रॉफ अदजानिया ने स्टाइल किया था। लुक को ज्यादा से ज्यादा नैचरल रखने के लिए इस बाला का मेकअप न्यूड टोन रखा गया था। वहीं उनके बालों को मेसी और बीची वेव में स्टाइल किया गया। हालांकि, अनुष्का की अदाओं ने इन लुक्स को भी बोल्ड टच देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। पति विराट का रिऐक्शन अनुष्का की इन तस्वीरों पर पति विराट कोहली भी फिदा होते दिखे। उन्होंने अपने लव को एक्सप्रेस करने और लुक्स को हॉट बताते हुए हार्ट व फायर इमोजी का इस्तेमाल किया। पत्नी के लिए दीवाने इस पति ने एक नहीं बल्कि कई तस्वीरों पर ये रिऐक्शन दिया। फैन्स भी इस बाला के ग्लैमरस लुक को देख खुद को तारीफ करने से रोक न सके। यहां तक कि दूसरे सिलेब्स भी अनुष्का के फोटोज को कॉमेंट्स के जरिए प्रेज़ करते नजर आए।

No comments:

Post a Comment