Monday, July 27, 2020

साउथ के बड़े स्टार नितिन ने की शाही अंदाज में शादी, लाल शेरवानी और कांजीवरम साड़ी में ऐसे लग रहे थे दूल्हा-दुल्हन July 27, 2020 at 06:31PM

साउथ के पॉप्युलर ऐक्टर नितिन ने 22 जुलाई को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी कंडूकुरी के साथ सगाई की थी और अब ये दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं। इनकी शादी की तस्वीरें सामने आते ही, लोगों ने तारीफों की झड़ी लगा दी है। साउथ इंडियन रिवाज से हुई इस वेडिंग में दूल्हा और दुल्हन दोनों ही बेहद सुंदर परिधान में नजर आए। दूल्हे बने नितिन ने लाल रंग की शेरवानी पहनी थी, जिस पर सुनहरे धागों से बेहद सुंदर जरी वर्क किया गया था। इसके ऊपर उन्होंने मैचिंग स्टॉल भी लिया था। लाल कुर्ते के साथ नितिन में ऑफ वाइट कलर की धोती पहनी थी, जो कॉन्ट्रास्टिंग होते हुए भी लुक को परफेक्ट फिनिश दे रही थी। सिल्क की इस शेरवानी के ऊपर ऐक्टर ने मोतियों की लेयर्ड माला भी पहनी थी। बात करें दुल्हन शालिनी की, तो उनकी खूबसूरती बस देखते ही बन रही थी। शालिनी ने ग्रे कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरा और गुलाबी वर्क किया गया था। इसकी बॉर्डर लाल रंग की थी और इसमें भी सुनहरे धागे जोड़े गए थे। साड़ी के साथ शालिनी ने लाल रंग का सिल्क का ब्लाउज पहना था, जिस पर गोल्डन कढ़ाई थी। ब्लाउज काफी हद तक नितिन की शेरवानी से मैच कर रहा था। शालिनी ने इसके साथ डायमंड ऐंड एम्रल्ड जूलरी पहनी थीं। उन्होंने गले में हेवी लुकिंग चोकर नेकलेस पहना था, इसे उन्होंने लॉन्ग थ्री-लेयर्ड नेकलेस के साथ मैच किया था। कानों में उन्होंने मैचिंग ईयरिंग्स पहने थे, जो झुमके डिजाइन में थे। इतना ही नहीं शालिनी के कंगन, करधनी और मांगटीका भी हार से मैच करते हुए ही थे। वैसे नितिन की इस दुल्हन ने जो करधनी शादी में पहनी, उसे उन्होंने अपनी सगाई में भी साड़ी के साथ मैच किया था। यह दिखाता है कि शादी के हर फंक्शन की तैयारियां काफी पहले ही की जा चुकी थीं और कपड़ों से लेकर जूलरी का सिलेक्शन पहले ही तय किया जा चुका था।

No comments:

Post a Comment