Tuesday, December 24, 2019

Christmas पार्टी की यूं करें तैयारी, ड्रेस से लेकर फुटवेअर तक कैसा हो, यहां जानें December 23, 2019 at 10:04PM

नई दिल्ली क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। हर किसी की चाहत होती है कि इन पार्टीज में फैशन के नए ट्रेंड के साथ खुद को भीड़ से अलग दिखाने की कोशिश की जाए। मिंत्रा फैशन स्टाइलिस्ट द्वारा कुछ ऐसे ही बेहतरीन सुझाव दिए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने लुक को कुछ हटके बना सकती हैं। मैक्सी ड्रेस आप चाहें तो लेस या सॉलिड मैक्सी ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं या फिर फिट ऐंड फ्लेयर भी आपके पार्टी लुक को बेहतर बना सकता है। बॉडी हगिंग या कढ़ाई किए हुए रैप ड्रेस या सिंपल सॉलिड/लेस ए-लाइन ड्रेस भी क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के लिए उपयुक्त हैं। एम्बेलिश्ड ड्रेस अगर आप अपने लुक में थोड़ा चमक-धमक लाना चाहती हैं तो एम्बेलिश्ड ड्रेस बेस्ट है। आप गाढ़े, चमकीले और बोल्ड कलर्स का चुनाव कर अपने पहनावे में जान डाल सकती हैं। जैकेट्स से करें लेयरिंग इन ड्रेसेज के ऊपर पहनने के लिए कई तरह के जैकेट्स उपलब्ध हैं। डेनिम या सॉलिड टेलर्ड जैकेट या ओपन फ्रंट श्रग आपको एक स्मार्ट लुक देगा। या आप चाहें तो बॉम्बर जैकेट, पेपलम जैकेट, ट्रेंच कोट या केप स्टाइल के कोट भी पहन सकती हैं। ट्रडिशनल ड्रेसेज अगर आप पारंपरिक पोशाक में सजना-संवरना चाहती हैं तो स्ट्रेट कट सॉलिड या प्रिंटेड ए-लाइन कुर्ता पहन सकती हैं, नहीं तो जश्न के इस माहौल में आप कढ़ाईदार या सिंपल अनारकली कुर्ते को भी चुन सकती हैं। स्टाइलिश आउटफिट के तौर पर अनारकली लेयर्ड कुर्ते को दुपट्टा और पैंट या प्लाजो स्टाइल लेगिंग के साथ टीमअप कर सकती हैं। जूलरी इवनिंग ड्रेस या गाउन के साथ लेयर्ड चेन को गले में पहना जा सकता है। इसके साथ सिल्वर या गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट को हाथ में पहनें, चाहें वह चार्म हो या कफ। अगर आप भारतीय शैली के आभूषणों को पहनने की चाहती हैं तो ऑक्सिडाइज्ड या सिल्वर प्लेटेड झूमका, हूप या ड्रॉप ईयररिंग्स या गोल्ड प्लेटेड चांदबाली को अपने पोशाक के अनुरूप चुनकर पहन सकती हैं। मेकअप ग्लिटर बेस्ड आईशैडो का इस्तेमाल आप आई मेकअप के लिए कर सकती हैं। इसके साथ बोल्ड लिपस्टिक अप्लाई किया जा सकता है। हाइलाइटर को अपने फाउंडेशन के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा में नमीं बरकरार रहेगी और चेहरा ग्लो भी करेगा और हां, इस दौरान मसकरा, आईलाइनर और काजल लगाना बिल्कुल न भूलें जिससे आप और भी खूबसूरत लगेंगी। फुटवेअर स्टिलेटोज, ब्लॉक हील्स, फ्लैट शूज, वेजेस या प्लेटफॉर्म हील्स कई सारे ऑप्शंस हैं, इन्हें आप अपने ड्रेस और अपनी सुविधानुसार पहन सकती हैं। पुरुषों के लिए फैशन रेगुलर/स्लिम डार्क सॉलिड शर्ट आप इस दौरान पहन सकते हैं या फ्लोरल शर्ट से भी आप अपने लुक में नई जान डाल सकते हैं, जिन्हें आप कैजुअल ब्लेजर और स्लिम फिट पैंट के साथ टीमअप कर सकते हैं। अगर इनमें से कुछ भी उपलब्ध न हो तो डेनिम जीन्स और सॉलिड बाइकर जैकेट आपके पार्टी लुक को परफेक्ट बना सकता है।

Monday, December 23, 2019

मेटैलिक स्ट्रैपलेस गाउन में stunning नजर आयीं ईशा अंबानी December 23, 2019 at 07:39PM

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी खुद भी एक सक्सेसफुल बिजनसवुमन हैं। बिजनस गोल्स देने के साथ-साथ ईशा अंबानी अपनी ड्रेसिंग और फैशन सेंस को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। साड़ी, लहंगे और सलवार-सूट में ट्रडिशनल ड्रेसिंग हो, ब्लेजर लुक में फॉर्मल ड्रेसिंग या फिर ईवनिंग गाउन में पार्टी ड्रेसिंग...हर लुक में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आती हैं ईशा अंबानी। बीते दिनों ईशा अंबानी ने अपने घर पर एक चैरिटी ईवेंट रखा था जिसमें बड़ी संख्या में बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने भी शिरकत की। इस इवेंट के दौरान ईशा अंबानी ने जो ड्रेस पहनी थी उसमें वह किसी से कम नहीं लग रहीं थीं। इस दौरान ईशा अबानी ने सिल्वर, ब्रॉन्ज और गनमेटल के कलर का मेटैलिक डीग्रेड सिल्क से बना बैन्ड्यू स्टाइल ईवनिंग गाउन पहना था जिसे यूके बेस्ड मशहूर फैशन डिजाइनर Ralph & Russo ने तैयार किया था। इस में बॉडी हगिंग टॉप था और लॉन्ग लहराने वाली स्कर्ट। अपनी इस ड्रेस और मेटैलिक लुक को कम्प्लीट करने के लिए ईशा अंबानी ने डायमंड नेकलेस, मैचिंग डायमंड ईयररिंग्स पहन रखी थी। साथ में खुले बाल, ग्लॉसी न्यूड शेड लिपस्टिक और लाइट मेकअप। कुल मिलाकर देखें तो न्यू ईयर पार्टी के लिहाज से ईशा का शिमरी लुक एकदम परफेक्ट है। ईशा अंबानी के इस गाउन की कीमत की बात करें तो Ralph & Russo की वेबसाइट पर यह ड्रेस 7900 पाउंड यानी करीब 7 लाख 28 हजार रुपये की मिल रही लेकिन फिलहाल इस पर 50 पर्सेंट डिस्काउंट है और यह 3950 पाउंड यानी करीब 3 लाख 64 हजार रुपये में अवेलेबल है।

This one exercise engages more than 80 per cent of your muscles December 23, 2019 at 05:30PM

People often avoid exercising on this particular machine, oblivious to the multiple health benefits it offers.

Mom versus dad: Who feels more stressed? December 22, 2019 at 08:30PM

If you are a mom and feel parenting is more stressful for you than your male partner, you are not the only one.