Friday, January 3, 2020

Take that headphone off, warn doctors

The headphone market is booming. No wonder then we find most people with headphones plugged in their ears. It is incidental that the same device that many use to block out outside sounds is making you vulnerable to hearing issues. Listening to loud music and loud sounds through earphones can lead to hearing loss and tinnitus.

मॉडर्न दूल्हे 2020 में इस तरह चुनें अपने लिए पर्फेक्ट शेरवानी January 02, 2020 at 11:37PM

साल 2020 का पहला सावा यानी शादियों का सीजन 15 जनवरी मकर संक्रांति से शुरू हो रहा है। ऐसे में जो युवा इस सीजन में दूल्हा बनने जा रहे हैं उनके दिमाग में अपने बिग-डे के लिए ड्रेसिंग और स्टाइलिंग को लेकर बहुत उधेड़-बुन चल रही होगी। चलिए इस उलझन को दूर करने में हम आपकी कुछ मदद कर देते हैं। ट्रेंड में जो है नए नवेले दूल्हों के लिए इस समय ट्रेंड में शेरवानी है। ...सिर्फ शेरवानी नहीं, दुल्हन के वेडिंग लहंगे से ट्यून-इन करती शेरवानी का चलन पीक पर है। इसमें दुल्हन के लहंगे के बॉटम या दुपट्टे से मैच करते हुए फैब्रिक की शेरवानी दूल्हे के लिए डिजाइन की जाती है। मैंचिंग नहीं चाहिए अगर आप ट्रेंड से अलग हटकर कुछ यूनीक चाहते हैं तो आप अपनी शेरवानी के लिए दुल्हन की ड्रेस को कॉम्प्लिमेंट करता कलर चूज कर सकते हैं। कंट्रास्ट लव आप दूल्हन के लहंगे से एकदम कंट्रास्ट कलर की शेरवानी भी चूज कर सकते हैं। लेकिन यह कंट्रास्ट तभी ज्यादा जमेगा, जब दूल्हन का लहंगा अधिक ब्राइट कलर में हो। पेस्टल या डार्क कलर्स में नहीं। उनका लहंगा और आपका साफा आपकी स्किनी और ब्यूटिफुल दूल्हन अगर किसी लाइट मटीरियल जैसे, नेट या शिफॉन में अपना लहंगा डिजाइन कराना चाहती हैं तो आप अपनी शेरवानी का नहीं बल्कि अपने साफे और चूड़ीदार का कलर उनके साथ ट्यून-इन कर सकते हैं। लहंगे से मैच करता दुपट्टा और पगड़ी यह कॉम्बिनेशन आपको सबसे अधिक खूबसूरत और कंप्लीट कपल का लुक देगा। इसमें शेरवानी के साथ लिए जानेवाले आपके दुपट्टे या शॉप का मैच आपकी दुल्हन के लहंगे के रंग से होना चाहिए। साथ ही आपकी पगड़ी या साफा भी उसी रंग का होना चाहिए। वहीं, दुल्हन का दुपट्टा आपकी शेरवानी के रंग को कॉम्प्लिमेंट करते हुए होना चाहिए। ऐसे करें कॉम्प्लिमेंट जरूरी नहीं कि आप लोग एक-दूसरे की ड्रेस के कलर्स को अपनी वेडिंग ड्रेस में ऐड करके ही बेहतरीन लगेंगे। आप चाहें तो दूल्हन के लहंगे के रंग की मोतियों की माला कैरी कर सकते हैं। यह बहुत ऐलिगेंट लुक देगी।

Thinner men have less SEX than fat men, says study

There are many disadvantages and health hazards of being overweight but it seems a man’s sex life is an exception to this. According to a recent study, overweight men or those with higher BMI have more sex than those who are on the lighter side of the weighing scale.