Saturday, February 1, 2020

मीरा राजपूत ने पहने ऐसे कपड़े कि आपके मन में भी आएगा सवाल 'भाई ये है क्या चीज' February 01, 2020 at 02:34AM

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का स्टाइल यूं तो किसी ऐक्ट्रेस से कम नहीं है, लेकिन कई बार वह ऐसे लुक में दिखाई दे जाती हैं कि उन्हें देखने वाला भी सोचता रह जाता है कि आखिर मीरा ने यह ड्रेस क्यों चुनी। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर अपनी दोस्त के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी फेस ब्यूटी तो हमेशा की तरह ही दिख रही है, लेकिन यही बात उनकी ड्रेस के लिए नहीं कही जा सकती है। फोटो में मीरा ब्लैक लेगिंग्स के साथ हाई नेक फिटिड टॉप पहनी दिखाई दे रही हैं। इस फुल स्लीव्स टॉप के ऊपर वह इलेक्ट्रिक ब्लू कलर की जैकेट पहनी थीं जिसके ऊपर सिल्वर कलर का वर्क था। वहीं कमर पर एक चौड़ा सा बेल्ट था जो वेस्ट के अपॉजिट साइड अटैच्ड दिखाई दे रहा था। जैकेट में नीचे की ओर फ्रिंज स्टाइल में डिजाइन थी। यह भी ब्लू और सिल्वर डिजाइन की मिक्स थी। वैसे सही बात तो यह है कि इसका स्टाइल कुछ ऐसा था कि मीरा जो पहनी थीं वह जैकेट थी या श्रग यह भी अच्छे से कहा नहीं जा सकता। कम से कम तस्वीर देखकर तो बिल्कुल नहीं। तस्वीर में मीरा पैरों में बूट स्टाइल हील्स पहनी दिख रही हैं। इन ब्लैक फुटवेअर पर भी सिल्वर से किया गया वर्क देखा जा सकता है, जो शायद मीरा ने ड्रेस से मैच करने के लिहाज से पहने थे। वहीं हाथ में वह छोटा ब्लैक लेदर पर्स पकड़ी थीं, जो दिखने में बिल्कुल भी अट्रैक्टिव नहीं लग रहा था। कुल मिलाकर इस बार मीरा राजपूत ने जो लुक चुना था वह कम से कम इस तस्वीर में तो बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। हां, सामने से देखने पर यह लुक अच्छा लग रहा हो तो इस बारे में तो हम कुछ नहीं कह सकते हैं, वैसे ऐसा हो इसमें भी शक ही है।

5 lipstick hacks for that perfect nude lips

When it comes to wearing a nude lip colour, it is one of the most versatile lipstick shades. Be it smokey eyes or a dewy make-up look, this lip colour can go well with any look. The lip trend is a big hit among Bollywood celebs like Kangana Ranaut. If you want to pull off the nude lip trend, follow these five rules to get it all right.

Friday, January 31, 2020