Friday, February 7, 2020

दिशा पाटनी के इस कूल लुक को देख आप भी कहेंगे 'तेनू काला चश्मा जचता ए...' February 07, 2020 at 02:28AM

फिल्म 'मलंग' के प्रमोशन से फुर्सत मिलने पर दिशा बांद्रा में स्पॉट की गईं। इस दौरान उनका जो स्टाइल देखने को मिला वह बेहद स्टाइलिश और कूल था, जिसमें दिशा बेहद गॉरजस नजर आ रही थीं।

वाइट ड्रेस में किसी परी की तरह लग रही हैं ऐक्ट्रेस सौम्या टंडन February 07, 2020 at 12:58AM

ऐक्ट्रेस सौम्या टंडन की खूबसूरती के कई कायल हैं। चाहे टीवी स्क्रीन हो या फिर पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट हर जगह इस अदाकारा की ब्यूटी दिखाई देती है। सौम्या के लेटेस्ट फोटो तो ऐसे हैं कि जो लोग उन्हें पहले जानते भी न हों वे भी उनकी तस्वीरें देख उनके कायल हो जाएं। सौम्या टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वाइट ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं। स्पेगटी स्लीव्स वाली इस खूबसूरत ड्रेस का फ्रंट नेक डिजाइन हल्का डीप है, जिस पर फ्रिल डिजाइन भी है। यह डिजाइन लुक में थोड़ा सा हॉट एलिमेंट ऐड करता दिख रहा है। ऐक्ट्रेस ने इस ड्रेस के साथ एक भी जूलरी आइटम नहीं पहना है और न ही किसी तरह की खास हेयरस्टाइल ट्राई की है। बावजूद इस सबके सिंपल खुले बालों में जिस तरह से उन्होंने कैमरे के सामने अदाएं दिखाईं उसे देख फैन्स के दिलों की धड़कन बढ़ना तय है। बात करें सौम्या के मेकअप की तो उन्होंने नैचरल टोन मेकअप को चुना। इसके साथ उन्होंने ब्राउन लिपस्टिक लगाई थी और आंखों को काजल व आई लाइनर से हाइलाइट किया। ऐक्ट्रेस के चीक्स पर ब्लशर भी ज्यादा यूज नहीं किया गया था। इस ड्रेस और मेकअप के साथ सौम्या के ब्राउन शेड शॉर्ट हेयर काफी फब रहे थे। आंखों के कलर और बालों के ब्राउन शेड को मैच करते हुए सौम्या की आईब्रो पर भी ब्राउन पेंसिल यूज की गई थी। अगर आपको अभी तक लगता था वाइट कलर की ड्रेस बहुत बोरिंग होती है तो शायद सौम्या की इन तस्वीरों को देखने के बाद आपका भी मन बदल जाए।

सारा अली खान के इस लुक को देख हो जाएंगे उनकी खूबसूरती के कायल February 06, 2020 at 11:01PM

सारा अली खान इन दिनों फिल्म 'लव आजकल' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान उनका एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिल रहा है। इस बार जब वह और कार्तिक आर्यन जयपुर में मूवी प्रमोशन के लिए पहुंचे तो सारा ने जो लुक अपनाया उसमें वह काफी खूबसूरत नजर आईं। प्रमोशनल इवेंट के लिए सारा अली खान ने ट्रडिशनल लुक को चुना था जिसमें मॉर्डन फैशन की झलक भी दिखाई दे रही थी। उन्होंने मल्टीकलर लाइनिंग लहंगा पहना था जिसकी रेड चोली पर लहंगे के कलर्स से मैच करता जयपुरी प्रिंट था। इस लहंगा चोली के साथ ऊपर से पहनी गई रेड फुल लेंथ प्रिंटिड जैकेट पूरे लुक को और भी स्टाइलिश बना रही थी। इस जैकेट की बॉर्डर ब्लू कलर की थी जो लहंगे की बार्डर से परफेक्टली मैच कर रही थी। ट्रडिशनल लुक होने के बावजूद सारा ने कोई जूलरी नहीं पहनी थी। उन्होंने मेकअप भी नैचरल टोन रखा था। आंखों को जरूर उन्होंने काजल और आईलाइनर से हाइलाइट किया था। वैसे लहंगा लुक तो बढ़िया थी ही लेकिन उससे भी शानदार थी इसकी फिटिंग जो सारा की टोन्ड बॉडी को और परफेक्ट लुक दे रही थी। कार्तिक ने पहनी जयपुरी प्रिंट शर्ट कार्तिक आर्यन भी जयपुरी प्रिंट वाली शर्ट पहने नजर आए। उन्होंने इस शर्ट को ब्लू डेनिम जींस और बूट्स के साथ मैच किया था। स्टाइलिश कार्तिक ने शर्ट के अपर चेस्ट पोर्शन के बटन खुले रखे थे जो उन्हें चिल-आउट वाइब दे रहा था।

दिशा पाटनी से लेकर नोरा फतेही तक, रेड कार्पेट पर बीटाउन हसीनाओं का जलवा February 06, 2020 at 10:35PM

बीटाउन ऐक्ट्रेसेस जहां भी जाएं वह अपने स्टाइल से सभी को इंप्रेस कर देती हैं। फिल्म 'मलंग' की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी इन अदाकाराओं का एक से बढ़कर एक फैशनेबल लुक देखने को मिला जो दिल चुराने के लिए काफी है।