Tuesday, February 25, 2020

सई मांजरेकर या वाणी कपूर, किसका लुक आपको लगा ज्यादा बेहतर? February 25, 2020 at 12:59AM

सई मांजरेकर और वाणी कपूर दोनों ही अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इन दोनों को हाल ही में एयरपोर्ट पर जब स्पॉट किया गया तो यहां पर भी इनका स्टाइलिश अंदाज और ब्यूटी देखने को मिली।

इवांका ट्रंप ने पहनी शेरवानी, भारतीय फैशन डिजाइनर अनिता डोंगरे पर भड़के लोग February 24, 2020 at 10:52PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी बेटी इवांका और पत्नी मेलेनिया ट्रंप अपने कपड़ों में इंडियन टच को शामिल करते नजर आ रहे हैं। इवांका ने मंगलवार को शेरवानी ड्रेस पहनी, जो फेमस भारतीय फैशन डिजाइनर अनिता डोंगरे ने डिजाइन की थी। इस ड्रेस में वह काफी अच्छी लग रही थीं। इस सुरूही शेरवानी को प्योर सिल्क से बनाया गया है। वहीं इसकी सिलाई पश्चिम बंगाल में हाथों से की गई है। इस शेरवानी का स्टाइल स्टेटमेंट बढ़ाने वाले फ्रंट बटन्स पर अनिता डोंगरे के ब्रैंड का सिग्रनेचर एलिफेंट लोगो भी बना हुआ है। डिजाइनर की वेबसाइट पर इस ड्रेस की कॉस्ट 82,400 रुपये बताई गई है। इवांका द्वारा इस ड्रेस को पहनने के बाद तस्वीर को अनिता ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। लोग कर रहे आलोचना अनिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेरवानी पहनी इवांका की तस्वीर शेयर कि तो कई लोगों ने उन पर गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। यूजर्स ने अनिता डोंगरे के इंस्टाग्राम पर कॉमेंट करते हुए कहा कि उन्हें इवांका के लिए ड्रेस डिजाइन नहीं करनी चाहिए थी। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की निराशा है कि जो ब्रैंड डाइवर्सिटी को सेलिब्रेट करता है वही इस विचारधारा के उलट काम करने वालों के लिए कपड़े बना रहा है। इतना ही नहीं कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि वे इस इंसिडेंट के कारण उन्हें अनफॉलो कर रहे हैं। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप की कुछ नीतियों के कारण उनकी लगातार आलोचना हो रही है। इसी कारण सोशल मीडिया पर उनकी भारत यात्रा का भी विरोध देखा गया। चूंकि इवांका यूएस प्रेसिडेंट की बेटी और उनकी सीनियर अडवाइजर भी हैं, इसलिए लोग उनकी भी आलोचना कर रहे हैं।

Highlights from Arjun Kapoor's #MegaMonster Jaipur journey

Highlights from Arjun Kapoor's #MegaMonster Jaipur journey


कृतिका कामरा की इन तस्वीरों से नहीं भर रहा फैन्स का मन February 24, 2020 at 09:51PM

ऐक्ट्रेस कृतिका कामरा न सिर्फ स्मॉल स्क्रीन बल्कि बिग स्क्रीन पर भी अपनी ऐक्टिंग का हुनर साबित कर चुकी हैं। लेकिन सिर्फ ऐक्टिंग डिपार्टमेंट ही नहीं बल्कि स्टाइल डिपार्टमेंट में भी इस अदाकारा का कोई जवाब नहीं है। यही वजह है कि उनकी तस्वीरों को फैन्स न सिर्फ बार-बार देखते हैं बल्कि लड़कियां उनके स्टाइल से भी इंस्परेशन लेती हैं।