Friday, March 27, 2020

जैकलीन फर्नांडिस का बंगाली बाला लुक, आप भी कर सकती हैं नवरात्र पर ट्राई March 27, 2020 at 02:48AM

ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। अब जब बादशाह का नया गाना रिलीज हुआ जिसमें उन्हें फीचर किया गया था तो इसे लेकर भी ऐक्ट्रेस ने पोस्ट किया। हालांकि, जिस तस्वीर पर सभी की नजरें जा थमीं वह थी जैकलीन के बंगाली बाला वाले लुक की। इसमें ऐक्ट्रेस वाकई काफी सुंदर नजर आ रही थी। ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर तस्वीर में जैकलीन वाइट कलर की साड़ी पहनी दिखाई दे रही हैं, जिसे ट्रडिशनल तरीके से ड्रेप किया गया था। इस साड़ी का आकर्षक हिस्सा पल्ला था जिस पर रेड ब्रॉड बॉर्डर थी। इस पर गोल्डन पट्टियां उसे और खूबसूरत बना रही थीं। जैकलीन ने इसके साथ मैचिंग रेड ब्लाउज पहना था, जिसमें पफ स्लीव्स थीं। इन स्लीव्स को सेम मटीरियल की जगह शिफॉन का रखा गया था। इस पर भी गोल्डन पोल्का डॉट्स बने थे, जो पल्ले से पूरी तरह मैचिंग के लग रहे थे। बात करें जूलरी की तो जैकलीन ने गले में कुंदन का चोकर स्टाइल नेकपीस पहना था। इसके साथ उन्होंने एक लॉन्ग नेकलेस पहना था, जिसमें पर्ल्स लगे हुए थे। कानों में जैकलीन ने बड़े झुमके पहने थे, इनमें भी नीचे की ओर मोती थी, जो उन्हें हार से परफेक्ट मैच बना रहे थे। वहीं हाथों में इस बाला ने रेड चूड़ियां और गोल्डन कड़े पहने थे। जैकलीन फर्नांडिस के इस लुक को और भी शानदार उनकी हेयरस्टाइल और मेकअप बना रहे थे। ऐक्ट्रेस के बालों को रिच वेवी लुक दिया गया था, वहीं उनके मेकअप को न्यूड टोन रखते हुए फेक आईलैशिज और आईलाइनर की मदद से आईज को हाईलाइट किया गया था। वैसे अगर चाहें तो आप भी इस लुक को नवरात्र के दौरान ट्राई कर सकती हैं।

I Recommend: Ashwin Sanghi shares his book recommendations

I Recommend: Ashwin Sanghi shares his book recommendations


Hilarious Coronavirus videos going viral

Hilarious Coronavirus videos going viral


What's your fitness mantra?

What's your fitness mantra?