Monday, March 30, 2020

दिशा पाटनी और मौनी रॉय इन ड्रेसेस में लग रहीं कमाल, आपके लिए भी हैं ये परफेक्ट March 30, 2020 at 05:46AM

ऐक्ट्रेस लॉकडाउन के बीच अपनी तस्वीरों के जरिए फैन्स के साथ कनेक्शन बनाए हुए हैं। इस बार इन अदाकारों ने अपने समर लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। इन दोनों ही ऐक्ट्रेसेस की ड्रेस के पैटर्न और स्टाइल पूरी तरह अलग थे, लेकिन यह मानना पड़ेगा कि दोनों ही इन ड्रेसेस में काफी अच्छी लग रही थीं। दिशा ने पहनी थी शॉर्ट ड्रेस इंस्टाग्राम पर शेयर फोटो में दिशा वाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी दिखीं, जिस पर ओवरऑल ब्लू माइक्रो फ्लोरल प्रिंट है। ड्रेस में लेयर्ड प्लस फ्रिल डिजाइन है जो उसे खास लुक दे रहा है। इसकी नेकलाइन को भी डिजानर लुक देते हुए उस पर स्मॉल प्लीट्स स्टिच की गई है। वहीं स्लीव्स को कफ्तान टच देते हुए लूज रखा गया है। इसमें भी लेयर्ड ऐंड प्लीट्स डिजाइन देखा जा सकता है। वैसे आउटफिट की खासियत उसका बैकलेस लुक था। इसे और स्टाइलिश बनाते हुए क्रिस-क्रॉस लेस डिजाइन भी दिया गया था जिसमें टाइंग का ऑप्शन था, जिससे ड्रेस के अपर पोर्शन को बॉडी के मुताबिक फिट दी जा सकती है। इस ड्रेस के साथ दिशा ने नो-मेकअप लुक कैरी किया था वहीं उन्होंने जूलरी में सिंपल स्टड्स और डेलिकेट चेन नेकपीस पहना था। मौनी ने पहनी थी यह ड्रेस मौनी ने भी कुछ दिन पहले एक समर ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इस ड्रेस की बात करें तो उन्होंने ऐंकल लेंथ बॉडी हगिंग ड्रेस पहनी थी। इस वाइट मेक्सी ड्रेस पर ब्लू प्रिंट था जिसका पैटर्न ब्लॉक प्रिंट से मिलता-जुलता लग रहा था। वहीं इस ड्रेस में स्पैगटी स्लीव्स थीं जिसके साथ हॉल्टर नेकलाइन दी गई थी। नेकलाइन पर गोल्डन वर्क भी था जो उसे नेकपीस जैसा लुक दे रहा था। मौनी ने अपने लुक को जूलरी फ्री रखते हुए बालों को स्ट्रेट रखा था जो उनके स्टेप कट को उभार कर रहा था। वहीं मेकअप की बात करें तो इसे न्यूड टोन रखते हुए मौनी ने आईब्रो और आईज को हाईलाइट किया था। वहीं फुटवेअर की बात करें तो उन्होंने येलो स्लिपऑन्स पहनी थीं, जो बिल्कुल कॉन्ट्रास्टिंग फील दे रही थीं। वैसे अगर आप भी दिशा और मौनी के फैशन की फैन हैं तो हमें लगता है कि आपको भी इन ड्रेसेस को अपनी वॉरड्रोब में जरूर शामिल करना चाहिए ताकि आप भी इन अदाकारों जैसी स्टाइलिश लग सकें।

इंस्टाग्राम पर नीना गुप्ता ने पोस्ट किया विडियो, एलिगेंट लुक देख फैन्स ने की जमकर तारीफ March 30, 2020 at 04:07AM

ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने फैशन से कई बार यह साबित कर चुकी हैं कि जब बात आए स्टाइल की तो इस मामले में वह आज की हीरोइनों को भी टक्कर दे सकती हैं। यहां तक कि वह तो अपने स्टाइलिश कपड़ों से उन ट्रोल्स को भी जमकर जवाब देती हैं जो उन्हें उनकी उम्र याद दिलाकर 'ढंग से कपड़े' पहनने की सलाह देते हैं। वैसे बात करें नीना के लेटेस्ट लुक की तो वह कुछ ऐसा है जो खासतौर से उन फीमेल्स के काम आ सकता है जिन्हें वर्क फ्रॉम होम के दौरान मीटिंग करनी पड़ती है। नीना ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह बेहद एलिगेंट लुक में नजर आ रही हैं। इन दिनों अपने माउंटेन हाउस में लॉकडाउन के दिन काट रही यह ऐक्ट्रेस वहां के मौसम के अनुसार कपड़े पहनी दिखीं। उन्होंने ब्लैक कलर टर्टल नेक वुलन टॉप पहना था। इसके साथ उन्होंने ब्लेजर कॉलर कट रेड स्वेटर पहना था। इस स्वेटर में फ्रंट में ब्लेजर की तरह ही कॉन्ट्रास्टिंग बटन्स लगे थे। ऐक्ट्रेस ने अपने लुक को शीक टच देते हुए न्यूड मेकअप किया था। उन्होंने काजल को अवॉइड करते हुए आंखों को सिर्फ आईलाइनर से हाईलाइट किया और लाइट चॉकलेट शेड लिपस्टिक लगाई। नीना ने अपने शॉर्ट हेयर को स्ट्रेट लुक में स्टाइल किया था। वहीं कानों में उन्होंने सिंपल पर्ल टॉप्स पहने थे। इस लुक में नीना का एलिगेंस देखने लायक था। वैसे अगर आप भी नीना का यह लुक ट्राई कर मीटिंग के दौरान एलिगेंट और कॉन्फिडेंट लग सकती हैं। अगर आप विंटर वेअर को अवॉइड करना चाहती हैं तो आप इसकी जगह हाई नेक ब्लैक टॉप और उसके साथ रेड बॉडी फिट ब्लेजर कैरी करें। अगर पर्ल आपको पसंद नहीं तो आप सिंगल डायमंड ईयररिंग्स भी ट्राई कर सकती हैं, लेकिन हां मेकअप जरूर न्यूड टोन ही रखिएगा।

चिंता न करें आप अकेले नहीं, आपके फेवरिट सिलेब्रिटीज भी पजामा-टीशर्ट में बिता रहे हैं पूरा दिन March 30, 2020 at 01:47AM

लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम के बीच लोगों के कपड़ों का चुनाव भी बदल गया है। घर में रिलैक्स्ड क्लोद्स का चुनाव करते हुए ज्यादातर लोग टी-शर्ट, कॉटन टॉप्स, पजामा या शॉर्टस में अपना पूरा दिन निकाल रहे हैं। लेकिन इस लिस्ट में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलिवुड स्टार्स भी शामिल हैं।

I Recommend with Shobhaa De

I Recommend with Shobhaa De