Wednesday, April 22, 2020

फोटो तो प्यारी है लेकिन करीना कपूर के टॉप की कीमत है चौंकाने वाली April 22, 2020 at 03:29AM

करीना कपूर और करिश्मा कपूर लॉकडाउन के कारण भले ही एक-दूसरे से मिल न पा रही हों, लेकिन वे तस्वीरों के जरिए जरूर यह जाहिर कर रही हैं वे अपनों को कितना मिस कर रही हैं। इसी इमोशन को एक्सप्रेस करते हुए करिश्मा कपूर ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वह बहन करीना और मां बबीता के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। वैसे तस्वीर तो नो डाउट बहुत प्यारी थी, लेकिन अगर बात करें करीना के टॉप की कीमत की तो उसे सुन आपको झटका लग सकता है। फोटो में करीना Gucci के स्प्रिंग/समर कलेक्शन 2019 का टॉप पहनी दिखाई दे रही हैं। इस स्लीवलेस क्रॉप टॉप में लॉन्ग फ्रिंज एंड दिए गए थे, जो उसमें यूनीक स्टाइल ऐड कर रहे था। इस ऐनिमल प्रिंट के टॉप पर सामने हाफ इटन स्ट्रॉबेरी भी बनी हुई थी। इसके ऊपर ब्रैंड का नाम लिखा गया था। करीना ने इस टॉप को ब्लू डेनिम जींस के साथ पहना था, जो परफेक्ट लुक दे रहा था। उन्होंने अपने लुक को कैजुअल रखते हुए मेकअप भी मिनिमम रखा था। न तो उन्होंने ज्यादा फाउंडेशन यूज किया था और न ही काजल का। आमतौर पर ऐसे लुक्स के साथ अपने पाउट को बोल्ड कलर्स से हाईलाइट करने वाली करीना ने इस लुक में डल मरून शेड मैट फिनिश लिपस्टिक लगाई थी। उन्होंने जूलरी भी अवॉइड की थी और हाथ में बस एक वॉच व अपनी डायमंड रिंग पहनी थीं। चलिए अब बात करते हैं करीना के टॉप की कीमत की। अब ये तो सभी जानते हैं कि Gucci दुनिया के सबसे चर्चित लग्जरी ब्रैंड्स में से एक है, तो ऐसे में यह तो उम्मीद ही नहीं की जा सकती कि ऐक्ट्रेस के टॉप की कीमत सस्ती होगी। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत करीब 63,200 रुपये है। यानी जितने में आप एक बाइक खरीद सकते हैं उतने का तो यह सिर्फ टॉप है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब करीना ने अपने एक्सपेंसिव फैशन से हैरान किया हो। उनकी ड्रेस से लेकर पर्स और वॉच तक सभी के कलेक्शन में दुनियाभर के लग्जरी ब्रैंड्स की चीजें मौजूद हैं, जिन्हें वह मौके और स्टाइल के अनुसार कैरी करती दिख जाती हैं।

I Recommend with Bijal Vachharajani

I Recommend with Bijal Vachharajani


ऐसा भी क्या फैशन! जब स्टाइल के नाम पर ऐक्ट्रेसेस ने पहनी अजीबो-गरीब जींस April 21, 2020 at 09:17PM

ऐक्ट्रेसेस का फैशनेबल बने रहना जरूरी है, लेकिन कभी-कभी इनके ऐसे लुक्स सामने आते हैं कि दिमाग में सवाल उठ जाता है 'ये क्या पहना है भाई?'।

काजल राघवानी से लेकर मोनालिसा, सब इस पंजाबी कुड़ी के आगे हैं फेल April 21, 2020 at 09:15PM

फैशन वर्ल्ड में मॉडल्स को हमेशा स्लिम ऐंड फिट रहना पड़ता है। यही वजह है कि ऐसी बहुत ही कम मॉडल्स देखने को मिलती हैं जो कर्वी फिगर वाली हों। हालांकि, एक पंजाबी मॉडल जरूर इन सबसे अलग दिखाई पड़ती है।