Tuesday, April 28, 2020

'बिग बॉस 2' के विनर आशुतोष कौशिक ने घर पर रचाई शादी, शेरवानी की जगह पहने ये कपड़े April 28, 2020 at 03:22AM

Covid-19 और लॉकडाउन के कारण न जाने कितने ऐसे कपल्स हैं जिनकी शादी टल गई है। इस स्थिति के कारण न तो वे शादी की शॉपिंग ही कर सकते हैं और न ही किसी को न्योता भेज सकते हैं। हालांकि, कुछ कपल्स ऐसे भी हैं, जो इस सब चीजों के फेर में न पड़कर बहुत ही साधारण तरीके से शादी रचा रहे हैं। इनमें से एक कपल 'बिग बॉस 2' के विनर आशुतोष कौशिक भी बन गए हैं। उनका शादी करते हुए विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि आशुतोष ने नोएडा स्थित अपने घर की छत पर ही शादी कर ली है। वायरल हो रहे विडियो में दूल्हा और दुल्हन का लुक सादगी से भरा हुआ लगा। क्लिप देख साफ लग रहा था कि दोनों ही पक्ष के लोग शादी का जोड़ा या शेरवानी तक नहीं खरीद सके थे। लेकिन चूंकि डेट पहले से फिक्स थी, तो इसलिए उनके पास भी ज्यादा ऑप्शन नहीं थे। दुल्हन ने सिंदूरी रंग की साड़ी पहनी थी, जिस पर ओवरऑल स्टोन और सीक्वंस वर्क किया गया था। सिर पर ली जाने वाली लाल चुन्नी भी बेहद सिंपल थी, जिसे देखकर लग रहा था कि शायद यह घर पर पहले से रही होगी और शादी में इसका इस्तेमाल किया गया। ऐसी चुन्नियों को आप अक्सर माता की पूजा में देखते होंगे। वहीं दुल्हन की चूड़ियां भी पूरी लाल नहीं थी। इसमें आधी लाल और आधी हरे रंग की चूड़ियां थीं। वहीं मेकअप से लेकर हेयरस्टाइल भी घर पर ही किया गया लग रहा था। बात करें दूल्हे यानी आशुतोष की, तो उन्होंने शेरवानी की जगह सिंपल पैंट्स और शर्ट पहनी थी। उन्होंने इस खास पल के लिए ब्लू फॉर्मल पैंट्स और ऊपर फुल स्लीव्स की वाइट शर्ट पहनी थी। गले में वह लाल बंधेज प्रिंट का दुपट्टा और सिर पर साइज से छोटी पगड़ी लगाए हुए थे। इससे लग रहा था कि शायद पगड़ी तक की उन्होंने कहीं से जुगाड़ ही की है। वैसे तस्वीरें देखकर यह मेसेज साफ है कि अगर आप किसी को जीवनसाथी बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको भव्य शादी या दिखावे की जरूरत नहीं है। एक सिंपल सी शादी और चार लोगों की मौजूदगी में भी सारी रस्मों को पूरा करते हुए शादी के बंधन में खुशी-खुशी बंधा जा सकता है।

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साड़ी लुक, जो बढ़ा देते हैं धड़कन April 27, 2020 at 11:55PM

माधुरी दीक्षित भले ही उम्र की हाफ सेंचुरी पार कर चुकी हों, लेकिन न तो उनकी खूबसूरती और न ही उनके ग्लैमर में किसी तरह की कमी आई है। वेस्टर्न वेअर में तो यह अदाकारा शानदार दिखती ही है, लेकिन इनके साड़ी लुक तो ऐसे होते हैं कि फैन्स के दिलों की धड़कन ही बढ़ जाती है।

ABC of coronavirus: This little one has all the answers about coronavirus

ABC of coronavirus: This little one has all the answers about coronavirus


इन 6 बॉलीवुड फिल्मों का फैशन रहा सुपरहिट, जिन्हें देखकर लगा इन्हें तो हम भी पहन सकते हैं April 27, 2020 at 09:44PM