Friday, May 8, 2020

शादी में सोनम ने पहना था लाखों का लहंगा, जानें कीमत और खास बातें May 08, 2020 at 01:02AM

बॉलिवुड की फैशनिस्टा कही जाने वाली सोनम कपूर आज अपनी सेकंड वेडिंग ऐनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं। ये तो सभी को याद होगा कि अपनी शादी के दिन यह अदाकारा कितनी खूबसूरत दिखाई दे रही थी। लेकिन क्या आप सोनम कपूर के शादी के जोड़े से जुड़ी सभी बातें जानते हैं? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं ऐक्ट्रेस की वेडिंग ड्रेस से जुड़ी कुछ खास बातें।

अपनी शादी से जुड़ी हर ड्रेस को सोनम कपूर ने खुद करवाया था डिजाइन, देखें खूबसूरत तस्वीरें May 07, 2020 at 11:29PM

सोनम कपूर की शादी को दो साल हो चुके हैं, लेकिन इस फैशनिस्टा की शादी की तस्वीरें अभी भी लोगों के जहन में फ्रैश हैं। हो भी क्यों ना? इस अदाकारा ने अपनी वेडिंग से जुड़े हर फंक्शन के लिए इतने बेहतरीन कपड़े और स्टाइल चुने थे कि वे देखते ही देखते हिट हो गए। सोनम ने अपनी एक-एक ड्रेस को खासतौर पर डिजाइन करवाया था, जो उन्हें हर पल को और भी ज्यादा यादगार बनाता गया। चलिए देखते हैं इन तस्वीरों को:

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने साड़ी पहनकर लूटी महफिल, तस्वीरों में दिखा दिलकश अंदाज May 07, 2020 at 10:37PM

भोजपुरी सिज़लर और टीवी सीरियल नज़र में अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली मोनालिसा (Monalisa) उर्फ अंतरा बिस्वास यूं तो अक्सर अपनी हॉट एंड स्टाइलिश तस्वीरों से फैंस को फैशन गोल्स देती रहती हैं। लेकिन इस बार अभिनेत्री अपनी साड़ी वाली तस्वीरों से सोशल मीडिया की गर्मी बढ़ा रही हैं। जी हां, मोनालिसा की साड़ी में कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वो कमाल की नजर आ रही हैं।

रमजान में दुआ और इफ्तारी के लिए हिना खान ने पहना कॉटन का सूट, आपके लिए भी है परफेक्ट चॉइस May 07, 2020 at 09:45PM

रमजान के पाक महीने में हिना खान भी इबादत करते हुए सभी के लिए दुआ मांग रही हैं। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। शेयर्ड तस्वीरों में हिना ब्राइट येलो कलर का सूट पहनी दिख रही हैं, जो उनके लुक को फ्रेश फील देता देखा। यह कलर वाकई हिना पर काफी ज्यादा अच्छा लग रहा था। हिना ने अपने लिए कॉटन फैब्रिक से बना सूट चुना था। वाइट प्रिंट वाला इसका कुर्ता स्ट्रेट कट डिजाइन में था, जिसकी नेकलाइन सिंपल राउंड शेप में थी। इसकी स्लीव्स लॉन्ग बेल शेप पैटर्न में थी, जिस पर वाइट लेस वर्क भी किया गया था। कुर्ते के साथ हिना ने शरारा पैटर्न का पजामा पहना था। इस पर वाइट लाइनिंग्स से डायमंड डिजाइन्स के बॉक्स बने देखे जा सकते हैं। येलो कलर के इस सूट के साथ का दुपट्टा भी कॉटन का ही थी, जिस पर माइक्रो साइज वाइट प्रिंट था। साथ ही इसकी बॉर्डर पर वाइट लेस लगाई गई थी। यह लेस स्लीव्स की लेस से परफेक्टली मैच कर रही थी। हिना खान ने अपने लुक को कंप्लीट करते हुए बालों को स्लीक लो बन में स्टाइल किया था और इसके साथ मिनिमम मेकअप लुक चुना था। साथ ही में उन्होंने बेहद खूबसूरत झुमके पहने थे, जो उनके ओवरऑल लुक को और इम्प्रेसिव बना रहे थे। ऐक्ट्रेस का यह सूट ऐसा है, जिसे गर्मियों के सीजन में आराम से पहना जा सकता है। कॉटन फैब्रिक को समर सीजन के लिए परफेक्ट माना जाता है, क्योंकि यह बॉडी को गर्मी से बचाने के साथ ही उसे कूल बनाए रखने में मदद करता है। यह स्किन इरिटेशन भी क्रिएट नहीं करता। साथ ही हिना खान के सूट का पैटर्न कंफर्ट के मामले में भी शानदार रहेगा। तस्वीरों में भी देखा जा सकता है कि हिना ने एकदम फिटिंग की जगह थोड़ा लूज कुर्ता पहना था, ऐसे में अगर इसे पूरे दिन भी पहने रखा जाए तो यह कंफर्ट बनाए रखेगा।