Tuesday, May 12, 2020

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने महाराष्ट्रीयन मुलगी के लुक से लूटी वाहवाही May 12, 2020 at 03:11AM

ऐक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हो, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए जरूर ऐक्टिव होकर अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं। अपनी डेली लाइफ के साथ ही यह अदाकारा अपने फैशनेबल लुक्स भी सभी के साथ साझा करती है। हाल ही में उन्होंने देसी लुक में अपने फोटोज शेयर किए, जिन्हें फैन्स ने काफी पसंद किया।

आलिया से लेकर अनन्या तक, जब इन एक्ट्रेसेस ने सिखाया कैसे पहने गिंगम ड्रेसेस May 12, 2020 at 02:21AM

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जब भी कुछ नया पहनती हैं, वह देखते ही देखते तुरंत वायरल हो जाता है। न्यू पैटर्न की ड्रेसेस से लेकर उनके बूट तक उनकी हर चीज सबसे खास होती है। इस बात में कोई दो राय नहीं बॉलीवुड फिल्में और एक्ट्रेसेज़ हमेशा ट्रेंडसेटर रही हैं जो अपने लेटेस्ट ट्रेंड्स और स्टाइलिंग से फैंस को फैशन गोल्स देती आई हैं।

Monday, May 11, 2020

बीमारी के कारण इस ऐक्ट्रेस का बढ़ा वजन, लेकिन स्टाइल नहीं हुआ 1% भी कम May 11, 2020 at 03:49AM

ऐक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी का जब वजन बढ़ा और बावजूद इसके उन्होंने स्टाइलिश कपड़े पहनना जारी रखे तो सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट करना शुरू कर दिए। किसी ने उनका मजाक उड़ाया तो किसी ने 'कपड़े पहनने की तमीज' सीखने की बात की। इस सबके बावजूद वाहबिज ने अपने स्टाइलिश अंदाज को बरकरार रखा और ग्लैमरस फोटोज से सबकी बोलती बंद कर दी।

मलाइका से लेकर करीना तक बॉलीवुड हसीनाओं की पहली पसंद बना ये रंग, जरा एक बार आप नजर तो डालिए May 11, 2020 at 12:52AM

बी-टाउन की स्क्वाड को धीरे-धीरे दुनिया के बाकी हिस्सों की तरह लगता है नियॉन रंग काफी भा रहा है। तभी तो बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक एक्ट्रेसेस आए दिन इस रंग को पहने हुए दिख जाती हैं। जी हां, नियॉन रंग के पॉपिंग शेड्स सेलेब को स्टाइलिश और क्लासी बनाने के साथ-साथ इन दिनों उनकी अलमारी की जरूरत बन गए हैं। मलाइका अरोड़ा से लेकर करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण इस एक रंग के लिए पागल हैं, ऐसे में नियॉन शेड की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देख हमने सोचा क्यों न आपको बी-टाउन हसीनाओं के कुछ नियॉन लुक्स दिखाएं।