Tuesday, May 12, 2020

'अदा' की इस अदा पर फैंस हुए फ़िदा, एक्ट्रेस के ड्रेसिंग सेंस को देखकर निकला पसीना May 12, 2020 at 04:28AM

फिल्म ‘1920’ से अपनी खूबसूरती का डंका बजाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) आए दिन अपने अजीब से फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अदा इस बात को अच्छे से जानती हैं कि कैसे अपने फैंस को खुश करना है, तभी तो अभिनेत्री अपने लुक्स के साथ जरा भी एक्सपेरिमेंट्स करने से नहीं कतरातीं। यही नहीं उनके ऑउटफिट्स के कलेक्शन को देखकर कुछ लोग उनकी तुलना बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से करने लगे हैं। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं उनके कुछ ऐसे लुक्स, जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि अदा ने क्या पहन लिया।

मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता स्पोर्टसवेअर ही नहीं, साड़ी और ड्रेसेस में भी लगती हैं कमाल May 12, 2020 at 04:08AM

मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कुंवर अक्सर अपने पति के साथ रनिंग से लेकर अन्य वर्कआउट में साथ देती नजर आती हैं। इस वजह से उनकी ज्यादातर तस्वीरें भी स्पोर्ट्सवेअर में ही नजर आती हैं। हालांकि, यह खूबसूरत लेडी साड़ी से लेकर ड्रेसेस भी पहनना पसंद करती है और इन सभी में काफी सुंदर भी नजर आती हैं। अगर आपको यकीन न हो तो खुद ही इनकी तस्वीरें देख लीजिए।

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने महाराष्ट्रीयन मुलगी के लुक से लूटी वाहवाही May 12, 2020 at 03:11AM

ऐक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हो, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए जरूर ऐक्टिव होकर अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं। अपनी डेली लाइफ के साथ ही यह अदाकारा अपने फैशनेबल लुक्स भी सभी के साथ साझा करती है। हाल ही में उन्होंने देसी लुक में अपने फोटोज शेयर किए, जिन्हें फैन्स ने काफी पसंद किया।

आलिया से लेकर अनन्या तक, जब इन एक्ट्रेसेस ने सिखाया कैसे पहने गिंगम ड्रेसेस May 12, 2020 at 02:21AM

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जब भी कुछ नया पहनती हैं, वह देखते ही देखते तुरंत वायरल हो जाता है। न्यू पैटर्न की ड्रेसेस से लेकर उनके बूट तक उनकी हर चीज सबसे खास होती है। इस बात में कोई दो राय नहीं बॉलीवुड फिल्में और एक्ट्रेसेज़ हमेशा ट्रेंडसेटर रही हैं जो अपने लेटेस्ट ट्रेंड्स और स्टाइलिंग से फैंस को फैशन गोल्स देती आई हैं।