Sunday, May 17, 2020

फ्रेंड्स संग पार्टी में सुहाना खान ने पहनी मां गौरी की 13 साल पुरानी ड्रेस, PHOTO देखकर खा जाएंगे धोखा May 17, 2020 at 06:26PM

बॉलीवुड के सुपरस्टार (Shah Rukh Khan) की लाडली सुहाना खान () इन दिनों अपने फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हां, बीते कुछ दिनों पहले सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक किया है, जिसके बाद उनकी एक से बढ़कर एक तस्वीरें सामने आ रही हैं। लेकिन इन तस्वीरों में से एक तस्वीर हमारे हाथ ऐसी लगी है जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि जैसी मां-वैसी बेटी। किंग खान की बेटी ने पिछले दिनों अपनी एक दोस्त के साथ एक सेल्फी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की, जिसमें वो ब्लैक एंड वाइट पोल्का ड्रेस को पहने नजर आ रही थीं। सुहाना की साटन फैब्रिक वाली इस ड्रेस में बोट नेक के साथ कई कर्व्स बने हुए थे, जिसे उन्होंने मिनी बैग के साथ एक्सेस किया। यही नहीं, मिनिमल मेकअप, खुले बाल, कैट आईलाइनर विद गो-टू पिंक लिप्स में सुहाना का लुक काफी ग्लैमरस था। हालांकि आपको बता दें कि यह ड्रेस उनकी मां गौरी खान की है। जी हां, सुहाना ने जो पोल्का ड्रेस पहन रखी है वो उनकी मां गौरी खान की थी। गौरी खान की ये ड्रेस तकरीबन 13 साल पुरानी है। जिसे उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के बर्थडे बैश में पहना था। यही नहीं, गौरी खान ने अपनी इस ड्रेस के साथ कमर को कवर करती हुई एक डबल साइडेड बेल्ट और हाथ में गोल्डन क्लच के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया था। वहीं, आपको बताते चलें कि गौरी को यह ड्रेस इतनी पसंद कि उन्होंने इस अपने पति शाहरुख खान की साल 2007 में आई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के प्रीमियर में भी पहना था। लेकिन इस दौरान जो केवल एक चीज जो अलग थी वह थी उनकी स्टाइलिश बेल्ट। खैर, जो भी हो हमें तो इस बात की बेहद ख़ुशी है कि सुहाना के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन उनकी मां हैं। हर बेटी की तरह सुहाना ने भी अपनी मां की ड्रेस को पहनने में कोई संकोच नहीं किया। ऐसे में अब आप हमें बताइए कि मां-बेटी की जोड़ी में से किसका स्टाइल एक्सपेरिमेंटल आपको बेहतर लगा।

जब जेठ की शादी में विदेशियों के बीच साड़ी पहन छा गई थीं प्रियंका चोपड़ा May 17, 2020 at 05:50PM

प्रियंका चोपड़ा उन अदाकाराओं में से एक हैं, जिन्हें वेस्टर्न के साथ ही इंडियन ट्रडिशनल कपड़े भी बेहद पसंद आते हैं। वह तो कई बार विदेश में होने वाले कार्यक्रमों में भी रेड कार्पेट लुक के लिए साड़ी का चुनाव करती दिखाई दे चुकी हैं। साड़ी के लिए प्रियंका का प्यार तब भी दिखाई दिया था, जब वह अपने जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर की शादी में शरीक हुई थीं। इस कार्यक्रम में एक ओर जहां सभी लोग विदेशी कपड़े पहने थे, तो वहीं प्रियंका ने इस मौके के लिए बेहद खूबसूरत पेस्टल पिंक कलर की साड़ी चुनी थी। इस साड़ी को उन्होंने सब्यसाची मुखर्जी के रेडी टू वेअर वेडिंग कलेक्शन में से चुना था। ऑर्गैंजा सिल्क की इस साड़ी पर ओवरऑलो थ्रेड वर्क किया गया था, तो वहीं बॉर्डर पर सेम कलर की लेस लगी थी, जो इसे और डेलिकेट लुक दे रहा था। प्रियंका ने इस साड़ी के साथ बालों को क्लासिक अंदाज में स्टाइल किया था। उन्होंने बालों को मिड पार्टिशन देते हुए बन बनाया था। इसमें उन्होंने यूनीकनेस ऐड करते हुए साड़ी से मैच करते पिंक गुलाब के फूल लगाए थे। इस खूबसूरत लुक में बोल्डनेस का टच ऐड करने के लिए प्रियंका ने मैचिंग कलर का स्लीवलेस ब्लाउज पहना था, जिसके फ्रंट में प्लंजिंग नेकलाइन थी, तो बैक पर सेमी बैकलेस डिजाइन था। बात करें जूलरी की, तो इसे पीसी ने मिनिमम रखते हुए साड़ी को ही शो-स्टॉपर बनने दिया। उन्होंने किसी भी तरह के हेवी गहने अवॉइड करते हुए सिर्फ कानों में डायमंड ड्रॉप ईयररिंग्स पहने थे। वहीं हाथ में उन्होंने बैंगल्स की जगह वॉच पहनी थी। वहीं फुटवेअर के लिए प्रियंका ने न्यूड कलर की हील्स को चुना था। वैसे ये तो मानना पड़ेगा कि किसी भी फंक्शन में अपने कपड़ों से कैसे सेंटर ऑफ अटेंशन बना जाए, यह प्रियंका चोपड़ा से सीखना चाहिए। ऐसा नहीं है कि पीसी के पास गॉरजस ड्रेसेस की कमी हो या फिर वो ले न सकती हों, बावजूद इसके उन्होंने जेठ की शादी के लिए इंडियन वेअर यानी साड़ी को चुना था। यह पहनना एक ओर उन्हें सबकी नजरों में ला रहा था, तो वहीं दूसरी ओर शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद इंडियन फैन्स इस हसीना पर और फिदा हो गए थे।

Saturday, May 16, 2020

Weekly Books News (May 11-17)

Weekly Books News (May 11-17)


लॉकडाउन के दौरान भी कम नहीं हो रहा रिया चक्रवर्ती का स्टाइल, वाइट ड्रेस में लग रहीं प्रिटी May 16, 2020 at 01:56AM

बीटाउन की स्टाइलिश हसीनाओं में से एक हैं। लॉकडाउन के दौरान जहां ज्यादातर लोग कंफर्टेबल क्लोद्स जैसे नाइटसूट, पजामा टी-शर्ट आदि पहनना प्रिफर कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर रिया इस दौरान भी स्टाइल के मामले में आगे बनी हुई हैं। लेटेस्ट इंस्टाग्राम पिक में वह प्रिटी वाइट ड्रेस पहनीं नजर आईं, जिसमें उनकी नैचरल ब्यूटी और उभरती हुई दिखी। फोटोज में रिया वाइट कलर की प्योर कॉटन ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में ऑफ शोल्डर ऐंड स्ट्रेट कट नेकलाइन डिजाइन थी। वहीं स्लीव्स को बलून डिजाइन दिया गया था। इस शॉर्ट लेंथ ड्रेस में इलास्टिक ऐड की गई थी, जिससे ओवरऑल प्लीट्स डिजाइन क्रिएट हो रहा था। यह उसे और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहा था। रिया ने इसके साथ गोल्डन फ्लैट्स पहने थे। वहीं उन्होंने जूलरी के नाम पर सिर्फ छोटी बालियां पहनी थीं। वैसे रिया ने इससे पहले भी फोटोज शेयर किए थे, जिनमें वह रूफ टॉप पर नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों में रिया ने डेनिम की बटन अप शर्ट पहनी थी। इसके फ्रंट बटन्स उन्होंने अपर चेस्ट पोर्शन तक ओपन रखे थे। रिया ने इस शर्ट को डार्क ऑलिव ग्रीन कॉटन शॉर्ट्स के साथ पहना था। दोनों का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा नजर आ रहा था। आप भी चाहें तो इन दोनों ही लुक्स को ट्राई कर सकती हैं, क्योंकि ये पूरी तरह से समर फ्रेंडली हैं। डेनिम और कॉटन दोनों ही गर्मियों के सीजन के लिए बेस्ट चॉइस माने जाते हैं। ये दोनों शरीर को धूप से बचाने के साथ ही स्किन को कूल रखने में मदद करते हैं। यह बॉडी टेंपरेचर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही यह स्किन इरिटेशन की वजह भी नहीं बनते, जिससे इन्हें घंटों तक आराम से पहना जा सकता है।