Wednesday, May 20, 2020

प्रियंका-दीपिका ही नहीं केट मिडिलटन से लेकर मिशेल ओबामा तक, ये सुंदरियां भी रिपीट करती हैं अपने कपड़े May 20, 2020 at 04:28AM

बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड, अभिनेत्रियां इस बात का ख्याल रखती हैं कि कभी भी उनके कपड़े ज्वैलरी रिपीट न हो क्योंकि आमतौर पर यह काफी बुरा माना जाता है। हालांकि, हॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्होंने बार-बार इस नियम को अनदेखा किया है और उन्होंने हर बार इस बात को साबित किया कि एक ही कपड़े को दोबारा पहनना कोई शर्मनाक बात नहीं है। यदि आप भी अपने कपड़े को रिपीट करना पसंद करते हैं और इन्हें पहनने में सहज महसूस करते हैं, तो यह विदेशी सुंदरियां आपके लिए इंस्पिरेशन बन सकती हैं।

अगली बार जब भी लेने जाएं परफेक्ट फिटिंग की जींस, तो इन बातों को रखें ध्यान May 20, 2020 at 01:25AM

एक सही जींस किसी की अलमारी का एक मुख्य हिस्सा है और जब यह स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक व फिटिंग की हो तो फिर बात ही क्या है। लेकिन अक्सर ऐसा होता नहीं है। जी हां, अपनी बॉडीटाइप के हिसाब से जींस चुनना सबसे मुश्किल काम है। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि स्विमवियर खरीदना एक जींस को खरीदने के मुकाबले काफी आसान है। एक जींस को खरीदते समय हमें कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है जैसे अलग-अलग ब्रांडों के साथ उसकी फिटिंग, डेनिम, फैब्रिक और बॉडी टाइप शेप। वरना फैशन की आड़ में हम ऐसी जींस घर उठा लाते हैं जो न पहनने में बनती हैं और न ही किसी को देने में।

गौरी खान के वो 5 लुक्स जिनके आगे टिकना बीटाउन हसीनाओं के लिए नहीं आसान May 19, 2020 at 11:25PM

शाहरुख खान न सिर्फ खुद स्टाइल के मामले में आगे रहते हैं, बल्कि उनकी पत्नी गौरी खान भी अपने फैशन स्टेटमेंट से बीटाउन हसीनाओं तक को मात दे देती हैं। अगर उनके इंस्टाग्राम पर ही नजर डाल दी जाए, तो कोई भी देख सकता है कि जब बात स्टाइल और कपड़ों की हो, तब गौरी का मुकाबला करना जरा मुश्किल है। चलिए देखते हैं मिसेस खान के टॉप 5 फैशन लुक्स, जो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद हैं। ब्लैक ड्रेस इस तस्वीर में स्टाइलिश ब्लैक ड्रेस पहनी दिखाई दे रही हैं। इस ब्लैक सीक्वंस ड्रेस में फ्रंट पर कटआउट पैटर्न है, जिसे बस्ट पर हुक की मदद से दोनों साइड को अटैच किया गया है। वहीं वेस्ट पोर्शन पर रैप पैटर्न दिया गया है। ड्रेस में एक तरफ स्लिट भी दिखाई देती है, जिसने उसके ग्लैमर कोशन्ट को और बढ़ा दिया। यह सेक्सी आउटफिट फैशन डिजाइनर मोनिषा जयसिंह ने डिजाइन की थी। पिंक रफल गाउनइस तस्वीर में गौरी पिंक रफल गाउन पहनी दिखाई दे रही हैं। बेबी पिंक कलर के इस गाउन में हॉल्टर नेक और स्लीवलेस डिजाइन थी। इसमें फ्रंट और साइड्स पर बिग लेयर ऐंड रफल डिजाइन दिया गया था, जो इसकी यूएसपी रहा। गौरी ने इसके साथ न्यूड मेकअप और बालों को लाइट वेव में स्टाइल किया था। रेड हॉट गाउनगौरी खान कर्वी फिगर की मालकिन हैं और इसे वह काफी कॉन्फिडेंटली फ्लॉन्ट करती हैं। वह ज्यादातर ऐसी ड्रेसेस सिलेक्ट करती हैं, जो बॉडी फिट हो। फोटो में दिख रही रेड ड्रेस भी ऐसी ही है। इस लॉन्ग गाउन में फुल स्लीव्स और फ्रंट कट नेकलाइन थी। नेकलाइन का डिजाइन टीजिंग इफेक्ट क्रिएट करता नजर आ रहा था। गोल्डन सीक्वंस ड्रेस शाहरुख खान की बेटर हाफ कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से भी कतराती नहीं हैं। वह ब्राइट से लेकर डार्क और सटल कलर्स तक पहनती हैं। इसी तरह वह ब्लिंग एलिमेंट से भी घबराती नहीं हैं। इस ड्रेस को ही देख लीजिए। गोल्डन सीक्वंस ड्रेस पहनी गौरी न सिर्फ सुपर हॉट बल्कि कॉन्फिडेंस से भरी हुई लग रही हैं। ऊपर से उनकी स्टाइलिश हील्स इस लुक को और किलर बना रही हैं। शियर शिमर ड्रेस इस तस्वीर में तो गौरी खान को बस देखते जाने का मन करता है। शियर ऐंड शिमर के कॉम्बिनेशन की यह डिजाइनर ड्रेस हर कोई कैरी नहीं कर सकता। लेकिन गौरी के लिए यह कोई चैलेंज नहीं है। फोटो में आप खुद ही देख लीजिए कि वह अपनी आउटफिट और हील्स को फ्लॉन्ट करते हुए कितनी स्टनिंग लग रही हैं।

टेढ़ी उंगली का ट्रोल्स ने उड़ाया मजाक, 150 करोड़ रुपये की इस मालिकन ने यूं की थी बोलती बंद May 19, 2020 at 10:27PM

सोशल मीडिया पर फेमस लोग अक्सर ट्रोल किए जाते हैं। ऐसा कभी उनके कपड़ों के कारण, कभी अपीयरेंस के कारण, कभी उनकी कही बातों के कारण, तो कभी किसी अन्य मुद्दे से जोड़कर किया जाता है। ट्रोल्स तो किसी की फिजिकल प्रॉब्लम का भी मजाक उड़ाने से बाज नहीं आते हैं।