Thursday, May 21, 2020

लॉकडाउन में की इस कपल ने शादी, दुल्हन ने हर लहंगे के साथ सिलवाया मैचिंग मास्क May 21, 2020 at 02:38AM

लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद जिंदगी धीरे-धीरे पुराने ट्रैक पर आ रही है, लेकिन कोविड-19 के खतरे को देखते हुए सभी लोग ज्यादा एहतियात के साथ बाहर निकल रहे हैं। वहीं जिन कपल्स की शादी होनी है, वे भी इसे लेकर खास इंतजाम कर रहे हैं। हाल ही में एक ऐसे कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिन्होंने अपनी शादी में कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर मुमकिन व्यवस्था कर रखी थी। यहां तक कि दोनों ने तो अपने कपड़ों से मैच करते हुए मास्क तक लगा रखे थे। दुल्हन बनीं भवदीप कौर ने अपनी शादी के फंक्शन्स के लिए ड्रेसेस रेडी करवाईं, तो उन्होंने इसके साथ ही मैचिंग मास्क भी तैयार करवाए। मेहंदी के लिए उन्होंने येलो कलर का लहंगा चुना था, जिस पर फ्लोरल थ्रेड वर्क और बीड्स वर्क किया गया था। इसी वर्क वाले कपड़े से उनका मास्क भी स्टिच किया गया था। बाकी मेकअप से लेकर हेयरस्टाइल उन्होंने पूरा करवाया था, भले ही मास्क के कारण वह दिखाई न दे रहा हो। एक तस्वीर में उनका मेकअप करने वाली मेकअप आर्टिस्ट भी मास्क और शिल्ड लगाई दिखाई दे रही है। इसी तरह उन्होंने अपने शादी के लहंगे के साथ लाल रंग का ही मैचिंग मास्क सिलवाया था। उन्होंने सिंदूरी लाल रंग का डबल फ्लेयर्ड लहंगा पहना था, जिसके ऊपर उन्होंने चोली की जगह लॉन्ग कुर्ता चुना था। इसमें बीच के पोर्शन को शीयर रखा गया था। लहंगे और कुर्ते पर खूबसूरत गोल्डन वर्क किया गया था। स्लीव्स और दुपट्टे पर सीक्वंस वर्क किया गया था, तो वहीं लहंगे की फॉल पर दुपट्टे से मैच करती हुई ही गोल्डन बॉर्डर लगाई गई थी। इसके साथ भवदीप ने जो मास्क पहना था वह भी सेम रेड कलर का था और उस पर थ्रेड से बूटियां बनाई गई थीं, जो लहंगे से परफेक्ट मैच कर रही थीं। वहीं दूल्हे ने भी अपनी सफेद शेरवानी के साथ मैच करता हुआ वाइट मास्क लगाया था। दोनों ने तो फोटोशूट में हैंड सैनेटाइजर तक को शामिल किया। दोनों की यह हटकर शादी और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

जब अपनी नवाबी से करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान ने जीत लिया हमारा दिल May 21, 2020 at 12:15AM

छोटी- सी उम्र में मशहूर सेलिब्रिटी बन चुके करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का कोई जवाब नहीं है। नन्हे नवाब से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात जानने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। तैमूर क्या खाते हैं? क्या करते हैं? क्या पहनते हैं? यह ऐसे तमाम सवाल हैं जिनकी चर्चाओं को लेकर हमेशा बज्ज बना रहता हैं। खैर, ऐसा होना भी लाजमी भी है तैमूर आखिरकार बॉलवुड के सबसे फेमस स्टारकिड्स में से एक जो हैं। जब सभी तैमूर की नटकट अदाओं पर अपना दिल हार रहे थे, तब हमारा ध्यान उनकी नवाबी स्टाइल पर गया जो विरासत में उन्हें अपने बाबा-पापा से मिला है।

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज ने अपनी सगाई में पहने ट्रेडिशनल कपड़े, तस्वीरें ऐसी जो चुरा लेंगी दिल May 20, 2020 at 11:13PM

अभिनेता () ने लॉकडाउन के बीच अपनी लेडी लव यानी मिहिका बजाज के साथ परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली है। 35 वर्षीय सुंदर हंक ने विशेष कार्यक्रम से जुड़ी कुछ तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो देखते ही देखते आग की तरह फैल गईं। ऐसे में जब पूरी दुनिया अभिनेता को उनके इस बड़े अवसर पर बधाई देने में लगी हुई थी तो हमारा ध्यान लवबर्ड्स की सादगी ने चुरा लिया। जी हां, अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जितने वाले राणा दग्गुबाती ने आज अपने स्टाइलिश अवतार से हमें मंत्रमुग्ध कर दिया। यही नहीं, उनकी दुल्हनिया भी उनसे एक कदम आगे निकली, जिनकी सिम्पलिसिटी और खूबसूरती इस समय चर्चा का विषय बन रही है। सबसे पहले बात करें सगाई की तस्वीरों की, तो सबकी नजरें सिर्फ और सिर्फ होने वाली दुल्हन पर थीं, जिनके ट्रेडिशनल अंदाज को देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे। अपनी सगाई के मौके पर मिहिका ने फ्लेमिंगो एंड फ्रेंच रोज रंग की जरी एम्ब्रोडरी वाली 3D साड़ी को चुना था। यह एक कांजीवरम साड़ी थी,जिसके सॉफ्ट टेक्सचर, ब्राइट और वाइब्रेंट कलर्स और इस पर बने ट्रेडिशनल मोटिफ्स इसकी सुंदरता को बढ़ाने में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहे थे। ज़री वर्क वाला रूबी ब्लाउज और टेंपल गोल्डन बॉर्डर पल्लू वाली यह साड़ी खास मौके के लिए एकदम परफेक्ट हैं। वहीं, बात करें उनके ओवरऑल लुक की तो मिनिमल मेकअप के साथ स्मोकी आईज और खुले बाल और गले में Bib Necklace उनके इस लुक में चार चांद लगाते दिखे। वहीं, बात करें राणा दग्गुबाती की तो ऑफ वाइट शर्ट और धोती में हर बार की तरह काफी हैंडसम के लग रहे थे। दरअसल, राणा साउथ इंडस्ट्री से वास्ता रखते हैं ऐसे में उन्होंने अपने खास दिन के वाइट शर्ट और धोती को चुना, जो दक्षिण भारत एक पारंपरिक वस्त्र है। हम जब भी धोती की बात करते हैं तो लोगों के दिमाग में प्लीट्स वाली धोती का फोटो आ जाता है। हालांकि, साउथ इंडिया में पहनी जाने वाली वेस्टी को भी धोती के नाम से जाना जाता है। जिसे रैपिंग तरीके से पहना जाता है, जिसमें किसी तरह की कोई प्लीट्स नहीं होती हैं। खैर, जो भी हो हम तो राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज के इस अवतार को देखकर उन पर फ़िदा हो गए, वैसे आपका दोनों के लुक को देखकर क्या कहना है हमें जरूर बताएं।

प्रिंस चार्ल्स से तलाक के बाद आखिकार प्रिंसेस डायना ने चैनल ब्रांड से अपना नाता क्यों तोड़ लिया? May 20, 2020 at 09:41PM

आकर्षक नीली आंखें, छोटे कर्ली बाल और खूबसूरत मुस्कान, यह पहचान उस शख्सियत की है जिसके मरने के 20 साल बाद भी लोग उनके बारे में हर बात को जानने को बेताब रहते हैं। हम यहां किसी और की नहीं बल्कि ब्रिटेन के शाही परिवार की सबसे मशहूर प्रिंसेस ऑफ वेल्स यानी राजकुमारी ‘डायना’ की बात कर रहे हैं, जिनकी खूबसूरती का मुकाबला आज तक कोई नहीं कर पाया है। डायना एक समाज सेविका, ‘पीपल्स प्रिंसेस’ होने के साथ-साथ एक फैशन आइकन भी थीं। उनके स्टाइल के लोग दुनियाभर में दीवाने थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायना ने से तलाक के बाद अपनी ही सबसे पसंदीदा ब्रांड्स से नाता तोड़ दिया था। जी हां, 20 वीं शताब्दी से ही फैशन में प्रभाव डालने के लिए चैनल हमेशा से एक प्रतिष्ठित ब्रांड रहा है। जैकी कैनेडी के सूट से लेकर प्रिंसेस डायना के स्कर्ट तक इस लक्जरी फ्रेंच ब्रांड ने जानी-मानी हस्तियों के लिए कई आइकॉनिक गो-टू लुक तैयार किए हैं। हालांकि का यह सफर जल्द ही खत्म हो गया। राजकुमारी डायना हमेशा ही डिजाइनर ब्रांड्स को पहनने के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने जीवन फैशन इंडस्ट्री के सबसे उच्च ब्रांडों को पहना था जिसमें डायर और वर्सा शामिल थे। लेकिन प्रिंस चार्ल्स से तलाक के बाद, पीपल्स प्रिंसेस ने ब्रांड के प्रति अपना नजरिया पूरी तरह से बदल दिया। उनके बारे में कहा जाता है कि साल 1996 में प्रिंस चार्ल्स से तलाक के बाद उन्होंने अपने आउटफिट्स को अपने स्टाइल से पहनने के बारे में फैसला किया। हालांकि, एक चैरिटी इवेंट्स के दौरान उन्होंने अपने हेयर स्टाइलिश और मेकअपमेन के सामने इस बात एक खुलासा किया कि वो चैनल ब्रांड इसलिए नहीं पहनेंगी क्योंकि इस ब्रांड के लोगों में लिंक्ड सी हैं जोकि उन्हें प्रिंस चार्ल्स और कैमिला के अफेयर की याद दिलाते हैं। कहा जाता है कि दो लिंक्ड सी राजकुमारी डायना के लिए मुश्किल बनते जा रहे थे। वो बार-बार उन्हें अपने साथ हुई उस धोखाधड़ी की याद दिलाते थे, जो उनकी शादी के वक्त से प्रिंस चार्ल्स और कैमिला उन्हें देते आए थे।