Friday, May 22, 2020

जब दीपिका पादुकोण का स्टाइल कॉपी करने पर ट्रोल हो गई थीं मलाइका अरोड़ा May 21, 2020 at 11:19PM

जब बात स्टाइल की हो तब तो मलाइका अरोड़ा का जवाब ही नहीं होता, लेकिन ये हसीना भी अपने कपड़े रिपीट करने से लेकर कभी-कभी दूसरों का फैशन भी फॉलो कर लेती है। उनका बस यही करना कई बार उन्हें ट्रोल्स का आसान शिकार बना देता है।

जब रेखा के स्टाइलिश अवतार के आगे फीकी पड़ गई बॉलीवुड हसीनाओं की चमक May 21, 2020 at 10:22PM

बॉलीवुड अभिनेत्री () अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा अपने ग्लैमरस फैशन सेंस को लेकर भी सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। वह अक्सर कांजीवरम या सितारा साड़ी में नजर आती हैं जो उनके व्यक्तित्व और शैली को सबसे अलग बनाने के लिए काफी है। लेकिन कुछ मौके उनकी जिंदगी में ऐसे रहे हैं, जब उन्होंने साड़ी-सूट को छोड़ वेस्टर्न लुक की तरफ अपना रुख किया था। जी हां, भारी-भरकम ज्वैलरी को छोड़ सिंपल चेन,हाथ में स्टाइलिश हेड बैंड, धूप का चश्मा और चेहरे पर कमाल का नूर, हर बार इस बात को साबित करता है कि अदाकारा रेखा हमेशा से एक ग्लैमर क्वीन रही हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके कुछ ऐसे अवतार दिखा रहे हैं, जिन्हें देखकर बी-टाउन की बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस उनके आगे फीकी पड़ नजर आने लगेंगी। ब्लू डेनिम और ब्लैक टॉप विद नॉटेड बैंड दीपिका पादुकोण के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई रेखा ने उस वक्त सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया जब वह ब्लू डेनिम-ब्लैक टी-शर्ट के साथ वाइट श्रग और सिर पर नॉटेड बैंड लगाए हुए नजर आईं। यही नहीं, अपने इस लुक के साथ रेखा ने कैट आई गॉगल्स को लगाया हुआ था। मिनिमल मेकअप ब्लशी चीक्स में रेखा की उम्र का अंदाजा लगाना वाकई मुश्किल था। ऑल लव टू ब्लैक रेखा के सभी फैंस के लिए उनका यह लुक काफी चौंकाने वाला था। जब उन्होंने ऑल-ब्लैक आउटफिट को पहनकर स्टार-स्टडेड इवेंट में विद्या बालन और टाइगर श्रॉफ के साथ शटरबग के लिए पोज दिया। इस ऑल ब्लैक आउटफिट के साथ उन्होंने गजरे वाले हेयरस्टाइल को छोड़ साइड पार्टेड बन बनाया हुआ था। आंखों पर कैट आई चश्मा, गले में डिजा़इनर नेक पीस और पैरों में डिज़ाइनर फुटवियर उनके लुक को कम्पलीट कर रहे थे। उन्होंने अपने इस लुक से यह साबित कर दिया है कि स्टाइल से उम्र का कोई लेना देना नहीं है। साटन कुर्ता विद ओवरकोट इस बात में कोई दोराय नहीं कि रेखा का वेस्टर्न अवतार भी उनके ट्रेडिशनल लुक की तरह काफी एलिगेंट होता है। क्रीम रंग के साटन कुर्ते के साथ वाइट ओवरकोट जैकेट में रेखा हर बार की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बड़े लूप्स, ब्राउन लिप कलर, वाइट कैप के साथ रेखा ने सिल्वर रंग के नाइके के शूज पहने हुए हैं। रेखा के इन लुक्स को देखकर यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि उनके आगे किसी भी एक्ट्रेस का टिक पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। (फोटो साभार -इंडिया टाइम्स)

Thursday, May 21, 2020

जब अपने बोल्ड फैशन से शाहरुख खान की लाडली सुहाना ने सबको किया क्लीन बोल्ड May 21, 2020 at 07:08PM

शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना खान भले ही स्टार किड हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर भी उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं, जिनमें से ज्यादातर तो इस ब्यूटीफुल बाला के बोल्ड लुक से क्लीन बोल्ड होते नजर आते हैं।

जब पहली बार पूरे कपूर खानदान से मिली थीं आलिया भट्ट, इन कपड़ों में रणबीर संग आई थीं नजर May 21, 2020 at 05:48PM

आलिया भट्ट और एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं। इस बात का सबूत इसी से देखने को मिलता है कि दोनों को ही एक-दूसरे की फैमिलीज से मिलते और हैंगआउट करते अक्सर देखा जाता है। हालांकि, पिछले साल जब रणबीर अपनी गर्लफ्रेंड को कपूर फैमिली लंच में साथ लेकर पहुंचे, तो इस बात पर भी मुहर लग गई कि इंडस्ट्री का प्लेबॉय कहा जाने वाला यह ऐक्टर भी इस बार रिश्ते को लेकर काफी सीरियस है। दिसंबर में हर साल होने वाले कपूर फैमिली लंच में इस फैमिली से जुड़े सभी मेंबर्स शामिल होते हैं, फिर चाहे वे सगे भाई-बहन हों या फिर कजिन। जाहिर सी बात है कि पहली बार अपने बॉयफ्रेंड के पूरे परिवार से मिलने के लिए आलिया ने अपनी ड्रेस का चुनाव काफी सोच-समझकर किया होगा और हमें लगता है कि उनकी ये मेहनत रंग भी लाई। आलिया ने चुनी गिंगम स्टाइल आलिया ने ओवर ड्रेस होने से बचते हुए कपूर फैमिली लंच के लिए गिंगम स्टाइल की ड्रेस चुनी थी। इसमें लाइट ब्लू, बेबी पिंक और वाइट के कॉम्बिनेशन से चेकर्ड पैटर्न क्रिएट किया गया था। मिक्स्ड कॉटन की यह ड्रेस सिंप्लिसिटी और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन थी। राउंड नेकलाइन और कटआउट डिजाइन इस ड्रेस की नेकलाइन सिंपल राउंड शेप की थी, तो वहीं स्लीव्स भी मॉडेस्ट हाफ लेंथ की थीं, जिन्हें प्लीटिड बेल डिजाइन में स्टिच किया गया था। इसमें वेस्ट पर कटआउट डिजाइन दिया गया था, तो वहीं साइड में ऐसिमैट्रिक रैप्ड अराउंड डिजाइन दिया गया था। आलिया भट्ट ने इस ड्रेस को न्यूड हील्स के साथ मैच किया था। हील्स की हाईट को लेकर भी आलिया ने खास ध्यान रखा। उन्होंने अपने लिए दो इंच की ब्लॉक हील्स चुनीं जो ड्रेस और मौके के मुताबिक, बिल्कुल परफेक्ट थी। इस ड्रेस के साथ आलिया ने नो-जूलरी लुक चुना था। उन्होंने अपने मेकअप को न्यूड ऐंड नैचरल रखा था। यहां तक कि बालों को भी उन्होंने स्टाइल करने की जगह सिंपली खुला रखा था।