Tuesday, May 26, 2020

बेटी मसाबा गुप्ता को नीना गुप्ता ने बचपन में सिखाया था ये बड़ा सबक May 25, 2020 at 08:45PM

भले ही पॉप्युलर ऐक्ट्रेस की बेटी हों, लेकिन उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया है, वह तारीफ के काबिल है। इस सफलता को पाने के सफर में मसाबा को अपनी मां नीना गुप्ता का हमेशा ही सपोर्ट मिला। उनकी परवरिश भी ऐसी की गई, जिससे वह बचपन से ही मजबूत और आत्म-निर्भर लेडी के रूप में खुद को ग्रूम करें। नीना ने अपनी बेटी को काम और मेहनत की इज्जत करना भी बखूबी सिखाया है और यह बात खुद मसाबा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फेमस डिजाइनर ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन से जुड़ी दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक में उनके बालों में फूल लगे नजर आ रहे हैं, तो दूसरे में वह झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने फैन्स के साथ उस सबक को साझा किया जो उन्हें अपनी मां नीना से बचपन में मिला था। उन्होंने लिखा, 'नीना गुप्ता मुझे हमेशा कहती थीं कि कोई काम छोटा नहीं होता है, न तो ग्लैमर का और ना ही घर की सफाई वाला।' सिंगल मदर होने का दर्द बयां कर चुकी हैं नीना वैसे अपनी बेटी के बारे में कई इंटरव्यू में बात कर चुकी हैं। उन्होंने ऐसे ही एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इस चीज का पछतावा है कि उनके कारण मसाबा का पिता का प्यार नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा था कि, उस समय उन्हें लोगों ने सलाह भी दी थी कि असली दिक्कत उनसे ज्यादा बच्चे को उठानी पड़ेगी। हालांकि, तब ऐक्ट्रेस ने इस बातों पर ध्यान नहीं दिया था। 'कभी शादीशुदा मर्द के साथ रिश्ते में नहीं जाना चाहिए' ऐक्ट्रेस ने एक अन्य इंटरव्यू में यह भी कहा था, 'शादीशुदा पुरुष के साथ कभी भी रिलेशनशिप में नहीं जाना चाहिए।' नीना ने यह बात अपने और विवियन रिचर्ड्स के रिश्ते के बारे में बोलते हुए कही थी।

Monday, May 25, 2020

सुहाना खान ने फिर पहनी मां गौरी की 6 साल पुरानी ड्रेस, इस बार पार्टी नहीं बल्कि ताज का दीदार करने निकली थीं SRK की लाडली May 25, 2020 at 08:03PM

और की बेटी सुहाना इन दिनों अपने फैशन स्टाइल को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं। सुहाना की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में सुहाना ने अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिन्हें देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वह एक फैशनिस्टा हैं। इन तस्वीरों से हटकर हमारे हाथ सुहाना की एक ऐसी तस्वीर हाथ लगी है जिसे देखकर आप एक बार फिर सोच में पड़ जाएंगे। गौरी खान की बेटी की करीब 2 साल पुरानी एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जब वो अपने कजिन की शादी के ठीक बाद लंदन से आए अपने दोस्तों के साथ ताज का दीदार करने पहुंची थीं। इंडिया विजिट पर निकली सुहाना इस दौरान भी अपने फैंस को फैशन गोल्स देना नहीं भूलीं। सुहाना ने इस दौरान ब्लू फ्लोरल जॉर्जेट कुर्ते को डेनिम जींस के साथ पहना हुआ था। जिसमें ब्लू फ्लोरल डिटेलिंग के साथ व्हाइट क्रोकेट नेकलाइन हैंडमेड वर्क किया गया था। यही नहीं, सुहाना के ओवरऑल लुक की बात करें तो मिनिमल मेकअप के साथ खुले बाल, कैट आईलाइनर विद गो-टू पिंक लिप्स में सुहाना काफी ग्लैमरस लग रही थीं। सुहाना ने जींस के साथ अपने लुक को कैज़ुअल रखा। उन्होंने इस इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्नीकर्स को चुना क्योंकि उनका पूरा दिन दिन बहुत घूमने वाला था। हालांकि, आपको बता दें कि सुहाना ने जो ड्रेस पहन रखी है वो उनकी मां गौरी खान की है। जी हां, गौरी ने इस कुर्ती को अब से करीब 6 साल पहले ऋतिक रोशन की ब्रेन सर्जरी के समय हॉस्पिटल विजिट में पहना था। उस समय गौरी ने अपने लुक को बेहद सिंपल रखते हुए इस कुर्ती को सफेद लेगिंग और न्यूप peep-toes के साथ पेयर किया था। वैसे ये पहली बार नहीं है जब सुहाना ने अपनी मां गौरी खान की वॉर्डरोब में इस तरह से कपड़े उधर लिए हों, इससे पहले भी वह गौरी की 13 पुरानी एक ड्रेस को रिपीट कर चुकी हैं। खैर, सुहाना की इन तस्वीरों को देखकर एक बात तो साफ हो गई कि वह बिल्कुल हमारे जैसी हैं, जो कभी भी अपनी मां के पुराने कपड़ों को पहनने में कोई परहेज नहीं करतीं। वैसे आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

जब जेनेलिया डिसूजा को भी रिपीट करना पड़ गया अपना तीन साल पुराना लहंगा, देखिए PHOTOS May 25, 2020 at 06:29PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) भले ही काफी समय से फ़िल्मी पर्दे से दूर हों, लेकिन उनके ड्रेसिंग स्टाइल पर इसका जरा भी असर देखने को नहीं मिलता। जेनेलिया के पास एक सुंदर चेहरा ही नहीं बल्कि स्टाइल सेंसिबिलिटी भी है, जो उनके फैशन चॉइस में चाहे ऑन स्क्रीन हो या फिर ऑफ स्क्रीन दोनों में उभरकर नजर आती है। अभिनेत्री के स्टाइल सेंस का अंदाजा आप इस बात से लगा लीजिए कि उन्हें अवॉर्ड फंक्शन के लिए नीता लुल्ला की साड़ी पहननी हो या फिर कॉट्योर गाउन में रैंप पर जलवे बिखरने हों, हर लुक में वो काफी स्टाइलिश लगती हैं। लेकिन हाल ही में जेनेलिया की एक पुरानी तस्वीर हमारे हाथ लगी है, जिसमें वो ग्रीन गोटा पट्टी वाला लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं, हमने जब उनकी इस तस्वीर पर गौर किया तो पता चला कि इस लहंगे को उन्होंने तीन साल पहले भी पहना था। कपड़ों को रिपीट करने के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा का नाम आपने कभी-कभार ही सुना होगा, लेकिन जेनेलिया को भी अपने भाई की शादी में लाल और हरे रंग के गोटा-पट्टी वाले लहंगे को दोबारा पहनना पड़ गया था। जेनेलिया ने अपने भाई निजेल डिसूजा की की शादी में अपना तीन साल पुराना लहंगा रिपीट किया था, जिसे फेमस डिज़ाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था। जेनेलिया के ओवरऑल लुक की बात करें तो रेड एंड ग्रीन हैंडमेड गोटा पट्टी लहंगे के साथ अभिनेत्री ने सटल मेकअप, डायमंड बिब नेकलेस और मंगलसूत्र पहना था, जिसे साथ उन्होंने मेसी बन को गजरे के साथ पेअर किया था। वहीं, अपने साले की शादी में गोल्डन कुर्ता और पठानी सूट में दिखाई दिए थे। जेनेलिया की इन तस्वीरों को देखकर हमारे मन में एक ही ख्याल आया कि जेनेलिया को यह लहंगा काफी पसंद है। यही एक वजह है कि तीन साल बाद उन्होंने फिर वही अपना फेवरेट लहंगा दोबारा पहनने का मन बनाया। आपको बता दें कि देवर धीरज देशमुख की शादी 27 फरवरी 2012 में हुई तब भी जेनेलिया ने इसी लहंगे को पहना था, लेकिन इस बार उनके मेकअप एकदम डिफरेंट था। खैर, हमें तो जेनेलिया हर बार ही बेहद सुंदर लगीं। ऐसे में अब आप बताइए कि आपका दोनों में से अभिनेत्री का कौन- सा लुक सबसे ज्यादा पसंद आया।

सौतेली मां की दी हुई साड़ी में खूबसूरत नजर आई आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान May 25, 2020 at 05:47PM

लॉकडाउन के बीच आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर अपना अलग-अलग अंदाज दिखाते हुए फैन्स को एंटरटेन कर रही हैं। इनमें से कुछ बोल्ड लुक्स हैं, तो कुछ क्यूट। वहीं ईद के मौके को सेलिब्रेट करने के लिए इस स्टारकिड ने अपने लिए ट्रडिशनल लुक चुना। ने फेस्टिवल को मनाने के लिए बेहद खूबसूरत लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इसमें रेड और सिल्वर थ्रेड का लाइनिंग प्रिंट देखा जा सकता है, जो इसे प्लेन साड़ी से हटकर लुक दे रहा था। इरा ने इसे ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैच किया था। वैसे इस साड़ी के लुक में भी आमिर की लाडली अपने फंकी फैशन लव को ऐड करती नजर आई। उन्होंने साड़ी के साथ चूड़ियां पहनने की जगह एक हाथ में स्पोर्ट्स वॉच, तो दूसरे में कूल लुकिंग ब्रेसलेट पहने थे। इरा ने कानों में मीडियम लेंथ के सिल्वर झुमके पहने थे। वहीं उन्होंने अपने लुक को पूरी तरह से नो-मेकअप रखा था। हालांकि, उन्होंने काजल जरूर लगाया था, लेकिन यह भी काफी लाइट ही रखा गया था। इरा ने बालों को मेसी रखते हुए साइड पार्ट किया था। किरण ने दी थी साड़ी? इरा खान के इस लुक की लोगों ने जमकर तारीफ की। उनके दोस्तों और कजिन्स ने भी इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई कॉमेंट्स किए और इस नैचरल ब्यूटी के ट्रडिशनल लुक को प्रेज किया। इनमें से एक इरा की कजिन जैन मैरी भी थीं, जिन्होंने सवाल किया 'क्या यह वही साड़ी है जो किरण आंटी ने तुम्हें दी थी? यह गॉरजस है।' इस कॉमेंट को देखकर लगता है कि इरा को खूबसूरत लाल साड़ी उनकी स्टेप मॉम किरण राव ने तोहफे में दी है। जब जुगाड़ से पहनी थी साड़ी कुछ दिन पहले भी इरा खान साड़ी में नजर आई थीं। उन्होंने अपनी कजिन की डेब्यू मूवी की होम स्क्रीनिंग के लिए येलो कलर की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को उन्होंने ड्रेप तो ट्रडिशनल वे में किया था, लेकिन इसे पहना उन्होंने जुगाड़ से था। इरा ने साड़ी के साथ पेटीकोट नहीं बल्कि शॉर्ट्स पहने थे और यह राज उन्हीं की शेयर्ड तस्वीरों से खुला था।