Tuesday, May 26, 2020

आपने देखा सामंथा अक्किनेनी का मंगलसूत्र? नए जमाने की दुल्हनों के लिए है परफेक्ट चॉइस May 26, 2020 at 01:15AM

साउथ की ब्यूटी सामंथा अक्किनेनी अपनी मूवीज ही नहीं बल्कि ब्यूटी और स्टाइल के कारण भी फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। वह अगर वेस्टर्न कपड़े पहनती हैं, तो ट्रडिशनल कपड़ों से भी उनका प्यार कम नहीं है। इन ट्रडिशनवेअर के साथ वह मंगलसूत्र भी पहनना पसंद करती हैं। इसका जो डिजाइन है वह नए जमाने की दुल्हनों के लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है।

लॉकडाउन के बीच देवोलिना भट्टाचार्जी बनीं दुल्हन, ब्राइडल अवतार में दिखीं बला की खूबसूरत May 26, 2020 at 12:50AM

‘बिग बॉस 13’ फेम देवोलिना भट्टाचार्जी यूं तो हर बार अपने फैशन सेंस से हम सभी को मंत्रमुग्ध करती हैं, लेकिन इन दिनों उनकी जो तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं, उसमें उनका लुक कमाल का कम सरप्राइसिंग ज्यादा है। जी हां, टीवी की गोपी बहू यानी देवोलिना ब्राइडल अवतार में सजी-धजी नजर आ रही हैं। हालांकि, देवोलिना ने यह अवतार एक फोटोशूट के लिए लिया है। लेकिन कुछ भी कहो उनको दुल्हन के लिबास में सजा-धजा देखकर हम तो उन पर पहले ही लट्टू हो गए।

ब्रेकअप रूमर्स के बीच करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने अपने स्टाइलिश अवतार से बिखेरा जलवा May 25, 2020 at 11:34PM

अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) करीब पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो लवबर्ड्स के बीच सबकुछ पहले जैसा नहीं हैं। जहां करण और अनुषा ही इस खबर पर ही टेढ़े-मेढ़े जवाब दे रहे हैं, वहीं अभिनेत्री ने लॉकडाउन के बीच अपनी बोल्ड तस्वीरों को शेयर कर सभी का मुंह बंद किया हुआ है। जैसा कि हम जानते हैं कि लॉकडाउन के चलते सभी सेलेब्स अपने पुराने दिनों की यादों को ताजा करने में लगे हुए हैं इसी बीच अनुषा भी अपनी थ्रोबैक फोटोज से सोशल मीडिया की गर्मी बढ़ाए हुए हैं।

बेटी मसाबा गुप्ता को नीना गुप्ता ने बचपन में सिखाया था ये बड़ा सबक May 25, 2020 at 08:45PM

भले ही पॉप्युलर ऐक्ट्रेस की बेटी हों, लेकिन उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया है, वह तारीफ के काबिल है। इस सफलता को पाने के सफर में मसाबा को अपनी मां नीना गुप्ता का हमेशा ही सपोर्ट मिला। उनकी परवरिश भी ऐसी की गई, जिससे वह बचपन से ही मजबूत और आत्म-निर्भर लेडी के रूप में खुद को ग्रूम करें। नीना ने अपनी बेटी को काम और मेहनत की इज्जत करना भी बखूबी सिखाया है और यह बात खुद मसाबा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फेमस डिजाइनर ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन से जुड़ी दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक में उनके बालों में फूल लगे नजर आ रहे हैं, तो दूसरे में वह झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने फैन्स के साथ उस सबक को साझा किया जो उन्हें अपनी मां नीना से बचपन में मिला था। उन्होंने लिखा, 'नीना गुप्ता मुझे हमेशा कहती थीं कि कोई काम छोटा नहीं होता है, न तो ग्लैमर का और ना ही घर की सफाई वाला।' सिंगल मदर होने का दर्द बयां कर चुकी हैं नीना वैसे अपनी बेटी के बारे में कई इंटरव्यू में बात कर चुकी हैं। उन्होंने ऐसे ही एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इस चीज का पछतावा है कि उनके कारण मसाबा का पिता का प्यार नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा था कि, उस समय उन्हें लोगों ने सलाह भी दी थी कि असली दिक्कत उनसे ज्यादा बच्चे को उठानी पड़ेगी। हालांकि, तब ऐक्ट्रेस ने इस बातों पर ध्यान नहीं दिया था। 'कभी शादीशुदा मर्द के साथ रिश्ते में नहीं जाना चाहिए' ऐक्ट्रेस ने एक अन्य इंटरव्यू में यह भी कहा था, 'शादीशुदा पुरुष के साथ कभी भी रिलेशनशिप में नहीं जाना चाहिए।' नीना ने यह बात अपने और विवियन रिचर्ड्स के रिश्ते के बारे में बोलते हुए कही थी।