Tuesday, May 26, 2020

असम की इस दुल्हन की तस्वीरें हो रहीं सोशल मीडिया पर वायरल, मास्क बनी वजह May 26, 2020 at 01:56AM

असम की एक दुल्हन के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग इसे शेयर और लाइक करते हुए, वर-वधू की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कि इस कपल ने तो न्यूज में भी जगह बना ली है। इस जोड़े के यूं वायरल हो जाने के पीछे की वजह भी बेहद खास है, जिसे जान शायद आप भी इनकी तारीफ करने लगें। कोविड-19 के कारण किए गए लॉकडाउन के बीच मिली ढील के कारण लोग न्यू नॉर्मल की ओर बढ़ रहे हैं। इस न्यू नॉर्मल में सैनेटाइजर से लेकर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग शामिल हैं। यहां तक कि शादियों में भी इसका पालन करते हुए लोगों को देखा जा रहा है। असम में हुई एक शादी में भी दूल्हा और दुल्हन ने अपने लिए कपड़े सिल्वाए, तो उसके साथ स्पेशल मास्क भी स्टिच करवाए, जो उनके कपड़ों से पूरी तरह मेल खा रहे थे। यहां तक कि इनका फैब्रिक तक एक था। दूल्हा और दुल्हन ने असम सिल्क से बने पारंपरिक सफेद कुर्ता-धोती और साड़ी पहनी थी। इन पर गोल्डन बॉर्डर और पोल्क डॉट्स थीं, जो उन्हें रिच लुक दे रही थीं। वहीं मास्क की बात की जाए, तो दूल्हे के सिल्क के मास्क को सिंपल रखते हुए उस पर सिर्फ गोल्डन बॉर्डर लगाई गई थी। वहीं दुल्हन के मास्क पर ज्यादा काम किया गया था। उनके मास्क पर kingkhap एम्ब्रॉइडरी की गई थी, जिसके लिए गोल्डन और रेड कलर का इस्तेमाल किया गया था। इसे और खास बनाने के लिए टैसल भी लगाए गए थे। दुल्हन ने मास्क भले ही लगाया हो, लेकिन उनका मेकअप पूरा किया गया था। खासतौर से आईज को काजल और आईलाइनर की मदद से बोल्ड लुक दिया गया था, ताकि मास्क के ऊपर वह हाईलाइट हो सकें। सिल्क साड़ी के साथ दुल्हन ने लाइट वेट गोल्ड जूलरी का सिलेक्शन किया था, जो लुक को परफेक्ट बना रहे थे।

आपने देखा सामंथा अक्किनेनी का मंगलसूत्र? नए जमाने की दुल्हनों के लिए है परफेक्ट चॉइस May 26, 2020 at 01:15AM

साउथ की ब्यूटी सामंथा अक्किनेनी अपनी मूवीज ही नहीं बल्कि ब्यूटी और स्टाइल के कारण भी फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। वह अगर वेस्टर्न कपड़े पहनती हैं, तो ट्रडिशनल कपड़ों से भी उनका प्यार कम नहीं है। इन ट्रडिशनवेअर के साथ वह मंगलसूत्र भी पहनना पसंद करती हैं। इसका जो डिजाइन है वह नए जमाने की दुल्हनों के लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है।

लॉकडाउन के बीच देवोलिना भट्टाचार्जी बनीं दुल्हन, ब्राइडल अवतार में दिखीं बला की खूबसूरत May 26, 2020 at 12:50AM

‘बिग बॉस 13’ फेम देवोलिना भट्टाचार्जी यूं तो हर बार अपने फैशन सेंस से हम सभी को मंत्रमुग्ध करती हैं, लेकिन इन दिनों उनकी जो तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं, उसमें उनका लुक कमाल का कम सरप्राइसिंग ज्यादा है। जी हां, टीवी की गोपी बहू यानी देवोलिना ब्राइडल अवतार में सजी-धजी नजर आ रही हैं। हालांकि, देवोलिना ने यह अवतार एक फोटोशूट के लिए लिया है। लेकिन कुछ भी कहो उनको दुल्हन के लिबास में सजा-धजा देखकर हम तो उन पर पहले ही लट्टू हो गए।

ब्रेकअप रूमर्स के बीच करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने अपने स्टाइलिश अवतार से बिखेरा जलवा May 25, 2020 at 11:34PM

अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) करीब पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो लवबर्ड्स के बीच सबकुछ पहले जैसा नहीं हैं। जहां करण और अनुषा ही इस खबर पर ही टेढ़े-मेढ़े जवाब दे रहे हैं, वहीं अभिनेत्री ने लॉकडाउन के बीच अपनी बोल्ड तस्वीरों को शेयर कर सभी का मुंह बंद किया हुआ है। जैसा कि हम जानते हैं कि लॉकडाउन के चलते सभी सेलेब्स अपने पुराने दिनों की यादों को ताजा करने में लगे हुए हैं इसी बीच अनुषा भी अपनी थ्रोबैक फोटोज से सोशल मीडिया की गर्मी बढ़ाए हुए हैं।