Wednesday, May 27, 2020

गर्भावस्था में महिलाओं को नहीं पहनना चाहिए इस तरह के कपड़े May 27, 2020 at 12:01AM

गर्भावस्था के नौ महीने के दौरान हॉर्मोनल बदलाव व बच्चे के विकसित होने के कारण शरीर में कई तरह के चेंज आते हैं। ऐसे में इस दौरान महिला क्या पहन रही है, यह भी काफी अहम हो जाता है। शरीर में चल रही अंदरूनी उथल-पुथल के बीच बॉडी को कंफर्टेबल बनाए रखना काफी जरूरी है, जिसमें कपड़े अहम रोल प्ले करते हैं। अगर महिलाएं गलत तरह के कपड़े पहनती हैं, तो उनकी परेशानी बढ़ सकती है। तो चलिए जानते हैं कि को किस तरह के कपड़े पहनना अवॉइड करना चाहिए। टाइट जींस अक्सर महिलाएं प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में टाइट पहनना जारी रखती हैं, जो उनके लिए अच्छा नहीं है। दरअसल, टाइट जींस बॉडी के अगेंस्ट प्रेशर क्रिएट करती है, वहीं प्रेग्नेंसी में सूजन आना आम बात है। सूजन की स्थिति में भी ऐसी जींस पहनना जारी रखा जाए, तो काफी डिस्कम्फर्ट हो सकता है। टाइट टॉप टाइट जींस की तरह ही टाइट टॉप भी प्रेग्नेंसी पीरियड के लिए गलत चॉइस हैं। यह बॉडी पर जींस की तरह प्रेशर नहीं बनाते, लेकिन स्किन पर टाइट होने के कारण इनका फ्रिक्शन बढ़ जाता है, जो गर्मियों में खासतौर पर रैशेज या स्किन इरिटेशन का कारण बन सकता है। वहीं इससे पसीना भी ज्यादा आ सकता है। वायर्ड ब्रा ब्रेस्ट को अपवर्ड पुश देने या हेवी बस्ट साइज वाली महिलाएं वायर लाइनिंग वाली ब्रा पहनती हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान यह काफी अनकंफर्टेबल हो सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान ब्रेस्ट का साइज भी बढ़ता है और उनकी सेंसेटिविटी भी बढ़ जाती है, ऐसे में वायर्ड ब्रा ज्यादा दबाव व स्किन इरिटेशन का कारण बन सकती हैं। जंपसूट या रॉम्पर्स प्रेग्नेंसी में हेवी बेली के कारण बॉडी मूवमेंट काफी ज्यादा रेस्ट्रिक्ट हो जाते हैं। वहीं इस दौरान वॉमिटिंग, ज्यादा यूरिनेशन, पेट गड़बड़ाने जैसी दिक्कतें भी होती हैं। ऐसी स्थिति में जंपसूट या रॉम्पर्स पहनना परेशानी का सबब बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सिंगल पीस आउटफिट हैं, ऐसे में अगर आपको बाथरूम भी जाना हो, तो आपके लिए इन्हें खोलना मुश्किल हो जाएगा। कपड़ों की ज्यादा लेयर प्रेग्नेंसी छिपाने के लिए ज्यादा लेयर के कपड़े पहनना काफी ज्यादा डिस्कम्फर्ट क्रिएट कर सकता है। यह प्रेग्नेंट महिलाओं के बॉडी मूवमेंट में अड़चन तो पैदा करता ही है, साथ ही में बॉडी के टेंपरेचर को भी प्रभावित करता है। थॉन्ग्स हॉट ऐंड रोमांटिक नाइट के लिए थॉन्ग्स अच्छी चॉइस हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी में यह परेशानी का कारण बन जाएंगी। इसकी जगह कंफर्टेबल कॉटन की पैंटीज पहनें। मार्केट में प्रेगनेंट महिलाएं के लिए विशेषतौर पर बनाई जाने वाली अंडरवेअर्स भी मौजूद हैं, आप चाहे तो उन्हें भी पहन सकती हैं। ये आपके कम्फर्ट के साथ ही बेली को भी सपोर्ट करने का काम करेंगीं।

करीना कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इस एक ड्रेस की दीवानी हुईं बॉलीवुड बेब्स May 26, 2020 at 11:57PM

इस बात में कोई शक नहीं है कि फैशन वर्ल्ड में आज जो कुछ भी चला रहा है वो पूरी तरह से बॉलीवुड की देन है। बॉलीवुड बेब्स जो कुछ भी पहनती हैं वो देखते ही देखते तुरंत वायरल हो जाता है। ऐसा ही कुछ हाल कोर्सेट ड्रेसेस के साथ भी है, जो दिनों हर हसीना की अलमारी की आन-बान-शान बनी हुई हैं।

टीवी की 10 खूबसूरत ऐक्ट्रेसेस के रियल लाइफ ब्राइडल लुक May 26, 2020 at 10:40PM

टीवी ऐक्ट्रेसेस को आप अक्सर स्क्रीन पर दुल्हन के लिबास में देखते हैं, लेकिन जब रियल लाइफ में ये ऐक्ट्रेसेस दुल्हन बनीं, तो उनकी खूबसूरती दिल चुरा लेने वाली थी। हम लाए हैं ऐसी ही 10 स्मॉल स्क्रीन ऐक्ट्रेसेस की रियल लाइफ वेडिंग लुक की तस्वीरें, जिन्होंने शादी के जोड़े में अपनी सुंदरता की असली झलक दिखाई।

... तो इस चीज के प्यार में हैं कटरीना कैफ, ये रहा सबूत May 26, 2020 at 10:29PM

गर्मियों के मौसम में हम सभी हल्के रंगों में कुछ आकर्षक पहनना पसंद करते हैं, जिसके लिए हम बॉलीवुड हसीनाओं का इंस्टाग्राम खंगालने से भी परहेज नहीं करते। लेकिन जब बात कैटरीना कैफ की आती है, तो वह पूरे साल ही काफी स्टाइलिश लगती हैं। हम जानते हैं कि फ्लोरल ड्रेसेस के साथ कटरीना का लव किसी से छिपा नहीं है, क्योंकि उन्हें लगभग अभी तक हर रंगीन प्रिंट को पहने हुए देखा गया है। यही नहीं, कटरीना फ्लोरल ऑउटफिट्स के लिए हमेशा फेमस डिज़ाइनर सब्यसाची के डिज़ाइन किए हुए कलेक्शन को पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आज हम आपको कटरीना के वो लुक्स दिखा रहे हैं, जब उन्होंने मोनोटोन या मिस-मैच के ऑप्शन छोड़ फ्लोरल की तरफ अपना रुख किया।