Thursday, May 28, 2020

मेट गाला इवेंट के वो अतरंगी लुक्स जिन्हें देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी May 28, 2020 at 12:00AM

मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुए मेट गाला 2019 में हमें एक से बढ़कर के आइकॉनिक लुक्स देखने को मिले, लेकिन उन्हीं लुक्स में से कुछ लुक्स ऐसे थे जिन्हें देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। जी हां, साल 1948 में जब इस इवेंट की शुरुआत हुई थी तो किसी ने सोचा नहीं था कि इस इवेंट की चर्चा जोरो-शोरों पर बनी रहेगी। हालांकि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते इस बार इवेंट को कैंसिल कर दिया गया है, लेकिन ऐसे में हमने सोचा क्यों न आपको मेट गाला पिंक कार्पेट के कुछ ड्रामैटिक लुक्स दिखाएं।

प्रियंका चोपड़ा से लेकर कियारा आडवाणी तक, इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर चढ़ा ट्रांसपरेंट्स ड्रेस का खुमार May 27, 2020 at 10:36PM

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को फैशन क्वीन कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। जो अपने कमाल के ड्रेसिंग सेंस से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी सुंदरता का परचम लहरा रही हैं। पिछले काफी समय से बॉलीवुड अभिनेत्रियों के ड्रेसिंग स्टाइल में काफी बदलाव देखने को मिला है। उन्हीं बदलावों में से एक हैं ट्रांसपरेंट्स ड्रेस का खुमार। जी हां, ट्रांसपरेंट्स ड्रेसेस पिछले काफी समय से फैशन और ग्लैमर का पावरहाउस बनी हुई हैं। बी-टाउन की बड़ी से बड़ी एक्ट्रेसेस ने इन ड्रेसेस पर अपना हाथ आजमाया है, यही नहीं, इस लिस्ट में न्यूकमर एक्ट्रेस अनन्या पांडे का नाम भी शामिल है। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं बॉलीवुड दीवाज के कुछ ऐसे ही लुक्स...

50 साल की उम्र में इस बोल्ड फोटोशूट के कारण सुर्खियों में आ गई थीं श्रीदेवी May 27, 2020 at 08:41PM

श्रीदेवी भले ही इस दुनिया में न हों, लेकिन ऐक्टिंग से लेकर हर चीज से जुड़ी जो विरासत वह पीछे छोड़ गई हैं, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। ऐसे कई यादगार लम्हें हैं, जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं। ऐसा ही एक पल श्रीदेवी के फोटोशूट से जुड़ा हुआ है, जिसकी तस्वीरें जब सामने आई थीं, तो उन्हें देख यंग ऐक्ट्रेसेस के भी पसीने छूट गए थे। 50 की उम्र में भी इस ऐक्ट्रेस ने जो ग्लैमर तस्वीरों में बिखेरा था, उसके आगे सभी हसीनाएं फेल होती दिखी थीं। इस ऐक्ट्रेस ने 50 साल की होने पर वोग मैगजीन के लिए खास फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट की थीम थोड़ी बोल्ड रखी गई थी। श्रीदेवी को सिडक्टिव टीचर के अवतार में दिखाया गया था। उनके हर लुक में बोल्डनेस के एलिमेंट को बखूबी ऐड किया गया था। श्रीदेवी ने इसमें एक से बढ़कर एक कपड़े पहने थे। एक फोटो में वह फॉर्मल पेंसिल स्कर्ट, थ्री-फोर्थ लेंथ का टॉप और ब्लेजर पहनी नजर आई थीं। इस लुक में हॉटनेस का तड़का उन्होंने अपने पोज से लगाया था। उन्होंने इसमें एक मेल मॉडल के साथ अगेंस्ट द वॉल पोज दिया था। एक अन्य तस्वीर में वह वन टोन सूट पहनी नजर आई थीं। इसमें वह स्टूडेंट से फ्लर्ट करते हुए अंदाज में पोज देती दिखी थीं। फोटोज में वह रेड लेटेक्स ड्रेस और चेकर्ड प्रिंट का सूट पहनी भी दिखी थीं। श्रीदेवी ने एक फोटो डेस्क पर बैठकर खिंचवाया था, जिसमें वह ग्रीन ऑफ शोल्डर सैटन गाउन पहनी दिखी थीं। फोटोशूट की एक तस्वीर में उन्हें वाइट कलर की स्कर्ट ऐंड टॉप में भी देखा गया। स्कर्ट में रेड, ब्लू, ग्रीन लाइनिंग डिजाइन था, जो यंग लेडीज के लिए भी ड्रेस को परफेक्ट चॉइस बना रहा था। वहीं उन्होंने बोल्ड अदा दिखाते हुए प्लंजिंग नेकलाइन का शिफॉन टॉप ऐंड ब्लैक स्कर्ट भी पहने थे। कवर पेज के लिए श्रीदेवी ने खूबसूरत पिंक रफल गाउन पहना था। इसमें फ्रंट पर रोज पैटर्न था, तो वहीं नेकलाइन को बोट शेप ऐंड प्लंजिंग रखा गया था। ऐक्ट्रेस के बालों को बैक पफ स्टाइल देते हुए साइड पार्टिशन दिया गया था। इस तस्वीर में श्रीदेवी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Omg! काइली जेनर ने सिंपल सी ऑउटफिट पर खर्च किए 50 लाख, PHOTOS देख सिर पकड़ लेंगे आप May 27, 2020 at 07:40PM

दुनिया की सबसे अमीर बिजनेसवुमन में से एक काइली जेनर () यूं तो किसी भी मामले में हॉलीवुड की किसी बड़ी स्टार से कम नहीं हैं, लेकिन अपनी बोल्ड फाइड स्टाइल आइकन के चलते उनका देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बोलबाला है। काइली का ड्रेसिंग सेंस इतना गजब का है कि वह जो कुछ भी पहनती हैं उसे मीडिया की सुर्खियां बनने में देर नहीं लगती। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला जब लॉकडाउन में भी काइली अपने फैंस को फैशन गोल्स देना नहीं भूलीं। अगर आप काइली की पुरानी तस्वीरों पर एक नजर डालें तो चैनल जैसे बड़े ब्रांड की एक्सेसरीज़ के साथ टेनिस खेलना या फिर अपनी लग्जरी कारों संग अलग-अलग अवतार में तस्वीरें क्लिक कराना, यह उनके रोज़मर्रा की डील जैसा लगता है, लेकिन इस बार कायली ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। जी हां, बीते दिनों से काइली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है, जिसमें उनके ड्रेसिंग सेंस ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा हुआ है। इस बार काइली ने ब्लैक बिकिनी टॉप के साथ Tangerine शेड की जींस पहना हुआ है, जिसके किनारे पर काले क्रॉस के डिज़ाइन बने हुए हैं। यही नहीं, उन्होंने इस लुक को डायमंड इयररिंग्स की एक जोड़ी के साथ एक्सेसराइज़ किया। हालांकि, कायली हर बार की तरह काफी खूबसूरत लग रही थी, लेकिन इंटरनेट पर सर्फिंग करते हुए जब हमें पता चला कि जो आउटफिट सुपर सिंपल लग रहा था, असल में उसकी कीमत होश उड़ाने वाली है। @KylieJennerCloset के अनुसार, जींस की कीमत USD 15K है जो लगभग INR 11.3 लाख है, जींस को देखकर ऐसा लगता है कि यह किसी कपड़े से नहीं बल्कि हीरों से बनी है। यही नहीं, जींस के बटन के आस-पास छोटे-छोटे हीरे के स्टड्स लगे हुए हैं, जिनकी कीमत USD 50K यानी भारतीय मुद्रा के हिसाब से INR 37 लाख रुपए है। इसकी तुलना में, ब्लैक बिकनी टॉप काफी सस्ता है, जिसकी कीमत सिर्फ USD 259 (करीब 19000 भारतीय रुपए) है। खैर, काइली के इस पहनावे के बारे में सोचने पर ही हम चौंक गए। वैसे आपका काइली के इस अवतार को देखकर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।