Thursday, June 4, 2020

इस बॉलिवुड हसीना की पहली पसंद हैं बोल्ड कपड़े, हर लुक होता है किलर June 04, 2020 at 02:46AM

ऐक्ट्रेस रिया सेन भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हों, लेकिन अभी भी वह अपनी बोल्ड इमेज के कारण इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इस अदाकारा को बोल्ड स्टाइल फॉलो करना बेहद पसंद है और इसमें फोटो खिंचवाते हुए वह जो अदाएं दिखाती हैं, वे तस्वीरों में भी हॉटनेस का तड़का लगा देती हैं।

हम दिल चुके की 'नंदनी' और धूम 2 की 'सुनहरी' तक, ऐश्वर्या राय ने यूं सेट की फैशन की डेफिनेशन June 03, 2020 at 10:42PM

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने फैशनसेंस से हिंदी सिनेमा को काफी प्रभावित किया है। जी हां, हम जब भी ऐश्वर्या राय की पुरानी तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं तो हम देखते हैं कि अभिनेत्री मिस वर्ल्ड बनने के बाद से ही अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी गंभीर हो गई थीं। हालांकि, ऐश्वर्या का स्टाइल स्टेटमेंट हमें कभी भी निराश नहीं करता और उनके द्वारा पहने गए कपड़े आज भी फैशन ट्रेंड के हिसाब से एकदम परफेक्ट हैं। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं उनकी फिल्मों के वो लुक्स, जिन्होंने एक नहीं बल्कि बार-बार फैशन की डेफिनेशन सेट की।

नीता अंबानी ने लाडली बहू श्लोक मेहता को शादी पर तोहफे में दिया था ये खास हार! June 03, 2020 at 07:46PM

साल 2019 में जब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी हुई, तो दुनियाभर के नामी लोग उसमें शरीक हुए। यह शादी वर्ल्ड न्यूज में भी छाई रही। इस मौके को खास बनाने के लिए नीता अंबानी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी, तभी तो उन्होंने इस खास पल को अपनी बहू श्लोका मेहता के लिए और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए बेशकीमती तोहफा भी चुना था। लेबनान के जूलर ने डिजाइन किया था हाररिपोर्ट्स की मानें तो नीता ने अपनी लाडली बहू श्लोका को दुनिया के सबसे महंगे हार में से एक गिफ्ट के रूप में दिया था। 'L'Incomparable नाम के मशहूर इस हार को लेबनान के जूलर Mouawad ने डिजाइन किया था। इस हार में बीच में 407 कैरेट का येलो शील्ड कट डायमंड लगा है, जो इसका फोकस पॉइंट भी है। इस फ्लॉलेस डायमंड को साल 1980 में अफ्रीका में खोजा गया था। नेकलेस में हैं 91 वाइट डायमंडइस हार में पत्तियों के पैटर्न को बनाने के लिए भी डायमंड्स का ही इस्तेमाल किया गया। रोज गोल्ड के बेस पर करीब 91 वाइट डायमंड से इसे इसका खूबसूरत पैटर्न दिया गया। नेकलेस के तैयार होने पर साल 2013 में इसे एक्सिबिशन में रखा गया था। उस दौरान इसकी कीमत 55 मिलियन डॉलर्स थी। इस कीमत के कारण हार को गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में भी जगह मिली थी। यह थी हार को चुनने के पीछे की वजहउस दौरान सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो पहले बहू को खानदानी गहने देना चाहती थीं। ये गहने उन्हें अपनी सास कोकिला अंबानी से शादी के मौके पर मिले थे। हर सास की तरह नीता भी रीत के अनुसार अपने गहने श्लोका को देना चाहती थीं। हालांकि, बाद में उनका मन बदल गया और उन्होंने बहू श्लोका के लिए और भी खास तोहफा प्लान किया व 'L'Incomparable हार को सिलेक्ट किया। नहीं लगी रिपोर्ट्स पर मुहरअब नीता ने अपनी बहू को यह हार सच में तोहफे में दिया है या नहीं, ये तो अंबानी परिवार ही बता सकता है, लेकिन एक बात तो तय है कि मिसेस अंबानी अपनी बहू से प्यार बहुत करती हैं। वह तो शादी से पहले भी श्लोका के साथ इवेंट का हिस्सा बनती दिख जाती थीं, जो दिखाता था कि इन दोनों के बीच कितनी अच्छी ट्यूनिंग है। अब ऐसे में वह अपनी बड़ी बहू को बेशकीमती हार दे भी दें, तो हैरानी नहीं होना चाहिए।