Thursday, June 11, 2020

एक्ट्रेसेस को बेहद पसंद हैं इन 5 राज्यों की साड़ियां, खासियत जानकर आप भी खरीदने में नहीं रहेंगी पीछे June 10, 2020 at 11:27PM

भारत में हथकरघा कढ़ाई का समृद्ध इतिहास है। पूर्व से पश्चिम तक, उत्तर से दक्षिण तक, ऐसे कई शहर और कस्बे हैं जो अपने हथकरघा कढ़ाई वाले कपड़ों के लिए जाने जाते हैं। इनमें से कुछ शहरों की साड़ियां तो अपनी संस्कृति और परंपरा के लिए देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी प्रचलित हैं। ऐसे में अगर आपको भी साड़ियां पहनने का शौक है और आप भारत की विरासत को अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा बनाना चाहती हैं, तो ये साड़ियां सिर्फ और सिर्फ आपके लिए ही बनी हैं।

भूमि पेडनेकर छोड़िए, आप तो उनकी स्टाइलिश बहन की तस्वीरें देखिए June 10, 2020 at 09:53PM

बॉलिवुड की स्टाइलिश बालाओं की बात हो, तो उसमें भूमि पेडनेकर का नाम जरूर आता है। अपने फैशन से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली भूमि की बहन समीक्षा पेडनेकर भी कम स्टाइलिश नहीं है। वह जब भी ऐक्ट्रेस सिस्टर के साथ सामने आई हैं, उनका स्टाइल हमेशा ही लाजवाब नजर आया है।

जब सुपर हॉट यामी गौतम की ये ड्रेस असली के बजाए निकली नकली, ट्रोलर्स बोले- सस्ती कॉपी June 10, 2020 at 07:46PM

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि ब्राइट कलर्स के ऑउटफिट्स आजकल हर किसी की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। कई मशहूर हस्तियों से लेकर फैशन दीवाज तक को इन रंगों के ऑउटफिट में देखा जा रहा है। हालांकि, इस लिस्ट में कई नामचीन हस्तियों का नाम शामिल हैं जो अपने सार्टोरियल पिक्स के साथ सर्वश्रेष्ठ स्टाइलिंग से हर किसी को लुभा रही हैं, लेकिन इनमें से एक हसीना ऐसी भी है जो खुद को स्टाइलिश दिखाने के चक्कर में इस कदर डूब गई कि असली और नकली की पहचान करना ही भूल गई। ये तो हम सभी जानते हैं कि फैशन की दुनिया में नकली प्रतियों या गंदी कॉपी को स्टाइल करके ज्यादा दिन तक दूर नहीं रहा जा सकता है। लेकिन इसके बाद भी कुछ एक्ट्रेसेस और डिजाइनर ऐसे हैं जो लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा करने से बाज नहीं आ रहे। हालांकि, कुछ फैशन वॉचडॉग के लिए भगवान का शुक्र है जो इन डिजाइनरों पर कड़ी नज़र रखते हैं। ऐसा ही कुछ मामला ‘उरी’ गर्ल यानी () के साथ होता हुआ नजर आया है, जिन्होंने एक स्टाइल को कॉपी तो किया ही, लेकिन जब उसे असली बताने लगीं तो बात बिगड़ गई। जी हां, पिछले दिनों एक इवेंट में यामी गौतम को एक इवेंट में रेड कलर की क्रिश्चियन डायर ड्रेस पहने देखा गया था, जोकि बेला हदीद ने साल 2018 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहनी थी। जब हमने उनके स्टाइल स्टेटमेंट के बारे में ज्यादा जानना चाहा तो हमें पता चला उनकी यह ड्रेस असली नहीं बल्कि एक नकली गंदी कॉपी है। जी हां, डाइट सब्या फैशन वॉचडॉग ने यामी गौतम की इस क्रिश्चियन डायर ड्रेस की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उनकी पोल खोल दी। दोनों एक्ट्रेसेस के ड्रेसेस के बीच की समानता इतनी अस्वाभाविक है कि पहली नजर में देखकर यही लगता है कि दोनों के कपड़े क्रिश्चियन डायर के हैं। बेला हदीद की बात करें तो उन्होंने शीर डेटलिंग बॉडी-हगिंग ऑफ-शोल्डर डायर गाउन पहना हुआ था जिसे ब्राइट मेकअप, डायर झुमके और lariat necklace के साथ स्टाइल किया था। वहीं, यामी गौतम ने जो ड्रेस पहनी हुई थी, ठीक उसमें भी वैसा ही विवरण था। हालांकि उनकी यह यह ड्रेस क्रिश्चियन डायर की न होकर डिज़ाइनर हेमा कौल ने डिज़ाइन की थी, जिसमें बस्टीर डिटेलिंग के साथ बॉडी-हगिंग को तैयार किया गया था। यही नहीं, तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों ने नकली ड्रेस पहनने और उसे बेचने के लिए यामी, उनकी स्टाइलिस्ट और डिजाइनर को ट्रोल किया। किसी ने उनकी तस्वीरों पर लिखा, ‘शर्म करो’ तो किसी ने लिखा, ‘सस्ती कॉपी।’ हालांकि बात यही नहीं रुकी, कुछ लोगों ने उन पर विदेशी स्टाइल की धज्जियां उड़ाने तक एक आरोप लगा दिए। खैर, जो भी हो हमें लगता है कि यामी जैसे चीर-फाड़ सेलेब्स डाइट सब्या के बारे में ज्यादा नहीं जानते, तभी तो भूलचूक में ऐसी गलती कर बैठे। वैसे आपका यामी के स्टाइल को देखकर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Wednesday, June 10, 2020

नीता अंबानी ने बहू श्लोका मेहता के लिए डिज़ाइन कराया था अब तक का सबसे खास लहंगा, देखिए Photos June 10, 2020 at 06:37PM

() की बहू बनने के बाद से ही () चर्चा का विषय बनी हुई हैं। श्लोका ने जब से अंबानी परिवार में अपने कदम क्या रखे, हर कोई उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए बेताब है। इस बात में कोई दोराय नहीं कि श्लोका भी अपनी सास नीता और ननद ईशा अंबानी की तरह बेहद फैशनेबल हैं लेकिन क्या आप जानते हैं श्लोका का स्टाइलसेंस भी हूबहू अपनी सास के जैसा है। जी हां, ये बात सुनने में थोड़ी अटपटी जरूर लग सकती है लेकिन ऐसा सच है। अपनी सास नीता अंबानी की तरह श्लोका मेहता को भी खूबसूरत लहंगे से लेकर गहने पहनने का काफी शौक है। उनकी वॉर्डरोब में क्लॉउचर लहंगे से लेकर फैशन-फॉरवर्ड ड्रेसेस तक आपको सब देखने को मिल जाएगा। लेकिन इनमें सबसे ज्यादा पेस्टल वर्क के लहंगों से उन्हें प्यार है। उदाहरण के लिए, अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की वेडिंग रिसेप्शन में अबू जानी संदीप खोसला किया हुआ दुपट्टा लेस पेस्टल लहंगा उनके अब तक के कलेक्शन में सबसे खास था। हालांकि इस बात को उनकी सास बखूबी समझती हैं तभी तो उन्होंने अपनी बहू की पसंद का ध्यान रखते हुए उनके वेडिंग लहंगे को उनके हिसाब से ही डिज़ाइन कराया था। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के ब्राइडल लुक के बाद सभी की नज़रें श्लोका मेहता के ब्राइडल लुक पर थी और सबको इस बात का इंतजार था कि क्या श्लोका भी अपनी ननद के स्टाइल फाइल्स को मैच कर पाएंगी। लेकिन श्लोका जब दुल्हन के अवतार में सभी के सामने आईं तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। जी हां, श्लोका मेहता का ब्राइडल लहंगा फेमस डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिज़ाइन किया था। इस लहंगे में वह सारी बातें थीं जो इसे खास बनाती हैं। लहंगे की खासियत के बारे में बात करें तो अबू जानी और संदीप खोसला ने इस बात का पूरा ख्याल रखा था कि श्लोका को कुंदन और जरदोसी का काम बेहद पसंद हैं। रेड एंड गोल्डन लहंगे में जरदोजी और जड़ाऊ कढ़ाई के साथ जटिल कट वर्क वाली जालीदार कारीगरी की गयी थी। यही नहीं, लहंगे की ब्लाउज को जरदोजी के साथ-साथ माल और जड़ाऊ हैंडवर्क से तैयार किया गया था। अपने ब्राइडल लुक को कम्पलीट करने के लिए श्लोका मेहता ने दो दुपट्टे कैरी किए हुए थे। पहले दुपट्टे की बात करें तो वह लहंगे और चोली के जैसा ही डिज़ाइन किया गया था, जिसे श्लोका ने अपने कंधे की तरफ से डाला हुआ था। वहीं, दूसरा दुप्पटा नेट फैब्रिक होने के साथ उस पर बूटियों का काम था जिसे उन्होंने अपने सिर से ओढ़ा हुआ था। श्लोका मेहता के ओवरऑल लुक की बात करें तो उन्होंने रेड एंड गोल्डन लहंगे के साथ एमरल्ड और अनकट डायमंड से बनीं ब्राइडल ज्वेलरी पहनी हुई थी। अपने ब्राइडल लुक को कम्पलीट करने के लिए श्लोका ने एमरल्ड (पन्ना) और हीरो के अनकट से तैयार रानी हार के साथ बिब नेकलेस को पहना था। जिसके साथ नाक में सिंगल चेन वाली गोल्डन नथ, लड़ी वाला मांग टीका और मैचिंग ईयररिंग डाले हुए थे। हालांकि, श्लोका अपनी शादी एक हर फंक्शन में किसी परी से कम नहीं लग रही थीं, लेकिन उनका ब्राइडल वाला अवतार अभी तक की दुल्हनों में सबसे ज्यादा खास है। श्लोका के इस डिज़ाइनर लहंगे को देखकर एक बात तो साफ हो गई कि नीता अंबानी अपनी बहू की पसंद और नापसंद के बारे में सब अच्छे से जानती हैं।