Tuesday, June 23, 2020

ये है शादी के लहंगे को संभालकर रखने का सही तरीका, हमेशा बना रहेगा नया जैसा June 23, 2020 at 12:53AM

शादी के लहंगे के साथ हर महिला के इमोशन्स जुड़े होते हैं। इसे वह जितनी बार भी देखे, उसे अपने शादी के पल याद आ जाते हैं। यही वजह है कि महिलाएं अपने शादी के जोड़े को हमेशा संभालकर रखती हैं। हालांकि, उनकी यह केयर भी कभी-कभी कम पड़ जाती है और समय के साथ-साथ लहंगे की चमक से लेकर उसके कपड़े की क्वॉलिटी गिरती जाती है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए हम बता रहे हैं 5 आसान तरीके, जिनसे आप अपने शादी के लहंगे को हमेशा नया जैसा बनाकर रख सकेंगीं। एम्ब्रॉइडरी करें चेक शादी के लहंगे पर कई तरह की एम्ब्रॉइडरी की गई होती है, जिसके लिए अलग-अलग सामग्री का उपयोग होता है। बैठने-उठने के कारण कई बार कढ़ाई को नुकसान हो जाता है, इसलिए सबसे पहले आप इसे ठीक करवाएं। ऐसा करने का फायदा ये है कि अगर आपको फिर कभी इस लहंगे को पहनने की इच्छा हुई, तो आपको यह टेंशन नहीं रहेगा कि 'इसे कैसे पहनूं? इसकी तो कढ़ाई ही उधड़ी हुई है।' ड्राई क्लीन लहंगे को समय-समय पर ड्राई क्लीन जरूर करवाते रहें। अगर आपने इसे कहीं पहना है, तब तो यह और भी जरूरी हो जाता है। ऐसा इसलिए ताकि लहंगे की धूल या अन्य गंदगी को साफ किया जा सके। हालांकि, इससे पहले लहंगे पर लगा लेबल ध्यान से पढ़ें और यह देख लें कि कौन सा केमिकल उसे खराब कर सकता है। इसे अपने ड्राई क्लीनर को जरूर बताएं। अगर आपने लहंगा खुद डिजाइन करवाया है, तो बूटीक पर्सन से इससे जुड़ी जानकारी जरूर लें। हैंगर और बॉक्स अपनी चोली और लहंगे के लिए सिंपल वायर के हैंगर बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें। इससे उनकी बनावट को नुकसान पहुंच सकता है। इसकी जगह वुडन हैंगर्स का ऑप्शन ज्यादा बेहतर रहेगा। हैंगर पर लेने के बाद, इसे बॉक्स में स्टोर करें। ध्यान रहे कि बॉक्स के मटीरियल में स्मेल आने, गलने या कपड़े के साथ रिऐक्ट कर उसे खराब करने की प्रॉपर्टीज न हो। फोल्डिंग और बटर पेपर फोल्डिंग का आपको सबसे ज्यादा ध्यान रखना होगा, नहीं तो यह लहंगे की बनावट से लेकर उस पर किए गए वर्क को खराब कर देगा। आप चाहे तो इसे शॉपकीपर से भी सीख सकती हैं। वहीं लहंगे को फोल्ड करने के दौरान उसमें बीच में बटर पेपर जरूर लगाएं। इससे दो साइड की एम्ब्रॉइडरी आपस में संपर्क में नहीं आएगी और वह खराब नहीं होगी। नमी और हवा लहंगे के बॉक्स को ऐसी जगह रखें, जहां पर नमी न हो। अगर कोई ऐसी प्लेस है जहां थोड़ी हवा हो, लेकिन नमी न हो, तो इससे बेहतर कुछ नहीं। लहंगे को स्टोर करने के बाद 4-5 महीने में एक बार उसे निकालकर कुछ घंटों के लिए खुला छोड़ दिया करें। इससे कपड़े व वर्क की क्वॉलिटी को मेनटेन रखने में मदद मिलती है और फंगस जैसी समस्या नहीं होती।

करोड़ों की मालकिन होते हुए भी, दोस्त की शादी में पुराने कपड़े पहनकर पहुंची थी ये ऐक्ट्रेस June 22, 2020 at 10:09PM

ऐक्ट्रेसेस जब भी बाहर निकलती हैं या फिर किसी इवेंट का हिस्सा बनती हैं, तो हमेशा उनका नया स्टाइल देखने को मिलता है। हालांकि, कभी-कभी ये अदाकाराएं भी किसी एक ड्रेस से इतना लगाव महसूस कर लेती हैं कि वे भी उसे रिपीट किए बगैर नहीं रह पातीं। ऐसा ही कुछ टीवी ऐक्ट्रेस सानाया ईरानी ने तब किया था, जब वह अपनी दोस्त की शादी में शरीक हुई थीं। टीवी ऐक्ट्रेस दीया चोपड़ा की जब शादी हुई थी, तो उसमें उनकी खास दोस्त सनाया ईरानी अपने पति मोहित सहगल के साथ शरीक हुई थीं। वह हर फंक्शन में बेहद खूबसूरत लुक में स्पॉट की गई थीं। इन लुक्स में से एक के लिए इस करोड़पति अदाकारा ने अपनी पुरानी ड्रेस को रिपीट करने का डिसिजन लिया था। सनाया ने अपनी शादी के एक फंक्शन में पिंक ऐंड ब्लू कॉम्बिनेशन का बेहद ट्रेंडी और लाइट वेट लहंगा पहना था। इस पर गोल्डन कलर का गोटा पट्टी वर्क उसे प्रिटी बना रहा था। इसी लहंगे को उन्होंने दीया की शादी में पहना। लुक को पहले से हटकर फील देने के लिए उन्होंने बालों को खुले रखने की जगह जूड़े में स्टाइल किया था। जूलरी में उन्होंने इसके साथ गोल्डन झुमके और एक हाथ में गोल्डन चूड़ियां पहनी थीं। दिन में हुई इस शादी के लिए सनाया ने डार्क शेड्स वाला चश्मा भी लगाया था। अपने लुक को बस थोड़ा सा ट्विस्ट देते हुए सनाया ने जिस तरह से पुराने लहंगे में नई जान डाली, उससे बाकी लड़कियां भी इंस्परेशन ले सकती हैं। इस तरह से वे भी अपनी उन ड्रेसेस को रिपीट कर सकती हैं, जिन्हें उन्होंने सिर्फ एक या दो बार ही पहना है।

जब यूजर्स के भद्दे कमेंट्स सुन भड़क गई थीं दिशा पाटनी, रातों-रात स्टाइल बदलकर यूं की बोलती बंद June 22, 2020 at 09:57PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) यूं तो बी-टाउन की सबसे हॉट एंड स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं। लेकिन बीते दिनों उनकी कुछ तस्वीरों ने ऐसा हंगामा मचा दिया था जिसके बाद हर किसी ने उन्हें अपनी स्टाइलिस्ट चेंज करने की नसीहत दे दी थी। लोगों का ऐसा मानना था कि दिशा को ज्यादातर अपनी किसी फिल्म के प्रमोशन पर या फिर टाइगर के साथ डिनर डेट पर ट्यूब या टैंक टॉप में ही देखा है। शायद दिशा लेटेस्ट ट्रेंड्स को फॉलो नहीं करतीं, लेकिन अब लगता है कि अभिनेत्री ने ट्रोलर्स की इन बातों को गंभीरता से ले लिया है, तभी तो रातों-रात उन्होंने स्टाइल बदलकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद कर दी।

जब शादी के लहंगे के कारण बुरी तरह ट्रोल हो गई थी ये पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस, जानें वजह June 22, 2020 at 09:14PM

शादी के दिन खास दिखने के लिए हर दुल्हन बहुत जतन करती है। परफेक्ट मेकअप से लेकर जूलरी और लहंगे तक के लिए वह महीनों पहले से रिसर्च करना शुरू कर देती हैं। ऐसा ही कुछ पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस इकरा अजीज ने भी जरूर किया होगा, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके वेडिंग डे का लहंगा ही उनकी ट्रोलिंग की वजह बन जाएगा।