Monday, June 29, 2020

गई थी शादी के लिए लहंगा लेने, लौटी फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की मॉडल बनकर June 29, 2020 at 01:11AM

कई बार हमारे साथ अचानक कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी हमने उम्मीद भी नहीं की होती है। और अगर यह कुछ अच्छा हो तब, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता। ऐसा ही कुछ ब्राइड प्रियंका प्रकाश के साथ हुआ था, जो गई थीं अपने लिए लहंगा लेने, लेकिन स्टोर पर पहुंचने पर उन्हें मॉडलिंग का ऑफर मिल गया, वो भी फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी से।

कुछ कम खर्चीली नहीं हैं 'शाका-लाका बूम-बूम' की एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी, स्टाइल मैंटेन करने के लिए करती हैं ये June 29, 2020 at 12:57AM

फेमस किड्स शो 'शाका-लाका बूम-बूम' में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी निश्चित रूप से दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह जो कुछ भी करती हैं या पहनती हैं, उसे वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता। हंसिका के पास यूं तो फैशन आइटम की भरमार है लेकिन इसके बाद भी उनके कलेक्शन में कुछ चीजें ऐसी हैं जो उन्हें दूसरों से हटकर बनाती हैं। जी हां, एक्ट्रेस के पास महंगे बैग्स का एक शानदार कलेक्शन है जिनकी कीमतें आपके होश उड़ा देंगी।

करोड़ों की मालकिन होने के बाद भी जब इन एक्ट्रेसेस को डिज़ाइनर ने दिखा दिया अंगूठा June 29, 2020 at 12:54AM

फैशन इंडस्ट्री हमेशा से ही अपने विवादों की वजह से सुर्खियों में रहने के लिए जानी जाती है। इस जगत में डिज़ाइनर से लेकर स्टाइलिस्ट और सेलिब्रिटीज से लेकर फैशन आर्टिस्ट तक के बीच में किसी न किसी बात पर को लेकर टकराव होता ही रहता है। लेकिन इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि यहां जाने-माने फैशन डिजाइनर्स किसी सेलेब्रिटी को अपने ऑउटफिट देने या उनको स्टाइल करने से साफ़ मना कर देते हैं। खैर, अभी तक इस लिस्ट में हमें सिर्फ हिना खान का नाम ही पता था जहां कुछ डिज़ाइनरों ने उनके लिए कान्स ऑउटफिट डिज़ाइन करने से साफ इनकार कर दिया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि समंदर पार भी ऐसी कई मशहूर हस्तियां हैं जिन्हें इस तरह के मुद्दे का सामना करना पड़ा है।

तैमूर से महंगे कपड़े पहनती है जय भानुशाली की 10 महीने की बेटी, 18 हजार की Gucci ड्रेस में आई थी नजर June 28, 2020 at 09:51PM

अपने बच्चों को हर पैरंट्स बेस्ट देने की कोशिश करते हैं, फिर चाहे बात उनके कपड़ों की हो, खिलौनों की या फिर पढ़ाई से लेकर अन्य चीजों की। इसी फेहरिस्त में टीवी ऐक्टर जय भानुशाली और माही विज भी आते हैं, जो एक प्यारी सी बेटी के पैरंट्स हैं। यह स्टार कपल भी बेटी तारा भानुशाली पर जमकर प्यार लुटाता है और उसके लिए बेस्ट देने में पैसों की फिक्र नहीं करता। इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला था, जब 10 महीने की तारा वर्ल्ड फेमस लग्जरी ब्रैंड Gucci के कपड़ों में नजर आई थी। कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर तारा की एक तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें वह बेबी पिंक कलर का स्लीपसूट पहनी नजर आई थी। इस शार्ट लेंथ सूट में हाफ स्लीव्स डिजाइन थी और शोल्डर पर स्नैप फास्टनर थे। 100 पर्सेंट कॉटन से बने इस स्लीपसूट पर फ्रंट में विटेंज Gucci लोगो था, जो ब्रैंड के रेडी टू मेड मेन्स ऐंड विमिनवेअर से इंस्पायर्ड था। ब्रैंड की ऑफिशल वेबसाइट पर भी यह स्लीपसूट अवेलेबल है, जिसके साथ इसकी प्राइस डीटेल्स भी मेंशन की गई हैं। इसके मुताबिक, विंटेज लोगो वाले बेबी स्लीपसूट की कीमत अमेरिकी डॉलर में 240 है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 19 हजार रुपये के बराबर है। वैसे तारा ने जो पिंक स्लीपसूट पहना था, उसके साथ अन्य चीजों का कॉम्बो भी साइट पर देखा जा सकता है। इस कॉम्बो की कीमत 310 डॉलर्स है, जो इंडियन करंसी में करीब 24 हजार रुपये होती है। यानी अगर इस कपल ने ये कॉम्बो लिया होगा, तो उन्होंने 24 हजार रुपये करीब खर्च किए होंगे। तैमूर भी नहीं पहनता इतने महंगे कपड़े वैसे आपको बता दें कि इतने महंगे कपड़े करीना कपूर और सैफ अली खान का लाडला तैमूर अली खान भी नहीं पहनता है। बेबो ने खुद ये स्वीकार किया था कि वह अपने बेटे के लिए Gucci या Prada से कपड़े नहीं लेती हैं। इसकी जगह वह Zara, H&M और Adidas जैसे ब्रैंड्स से शॉपिंग करती हैं, जो बेहद इकनॉमिकल होते हैं।