Thursday, July 2, 2020

बारिश में ऐसे कपड़ों में नजर आईं उर्वशी, रोके ना रुकेगी हंसी July 02, 2020 at 01:45AM

बॉलिवुड हसीनाएं फैशन के मामले में सबसे आगे रहती हैं। इसके लिए वह कपड़ों के डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट करने से भी हिचकिचाती नहीं हैं। हालांकि, कभी-कभी ऐसा करना उनके लुक को वैसा इम्प्रेसिव लुक नहीं देता, जैसा उन्होंने सोचा होता है। ऐसा ही कुछ उर्वशी रौतेला के साथ होता दिखा है।

जब प्रोड्यूसर ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर नहीं कपड़ों पर खर्च कर दिए सारे पैसे, देखिए PHOTOS July 02, 2020 at 01:18AM

फैशन वर्ल्ड में आज जो कुछ भी चल रहा है, वह पूरी तरह से बॉलीवुड की देन है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस द्वारा पहने गए कपड़ों ने हर किसी को काफी प्रभावित किया है। अब ऐसे में चाहे फिल्म 'दोस्ताना' में प्रियंका चोपड़ा द्वारा पहनी गई सीक्वेंस साड़ी हो या फिर कॉकटेल में दीपिका पादुकोण की कॉन्सर्ट-रेडी आउटफिट्स। लेकिन कुछ फ़िल्में ऐसी भी रही हैं जिनकी स्क्रिप्ट भले ही जीरो हो, लेकिन फैशन के मामले में उनका कोई जवाब नहीं हैं। जी हां, आज हम आपको बॉलीवुड की उन स्टाइलिश फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जब प्रोड्यूसर ने फिल्म की स्क्रिप्ट को छोड़ सिर्फ एक्ट्रेसेस के कपड़ों पर ध्यान दिया।

36 हजार की टी-शर्ट हुई पुरानी, तो करीना कपूर ने ये किया उसका हाल July 02, 2020 at 01:15AM

भारतीय लोगों में पुराने कपड़ों को फेंकने की जगह उसे किसी और चीज में इस्तेमाल करने की आदत पुरानी है। इस लिस्ट में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सुपरस्टार ऐक्ट्रेस करीना कपूर भी शामिल हैं। इस अदाकारा ने जब नई टी-शर्ट ली, तो उसे पहन बेहद फैशनेबल लुक के साथ सामने आईं और जब वह पुरानी हुई, तो उसका यूज ही बदल गया। करीना कपूर को Gucci से कितना लगाव है, इसका सबूत तो इसी से मिल जाता है कि वह कई बार इस ब्रैंड के कपड़ों में स्पॉट की जाती हैं। उनके इस कलेक्शन में एक येलो कलर की टी-शर्ट भी शामिल थी, जिस पर ब्रैंड के विंटेज लोगो के साथ ही कोट 'I WANT TO GO BACK TO BELIEVING A STORY' लिखा हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टी-शर्ट की कीमत करीब 36,000 रुपये थी। Gucci येलो टी-शर्ट में करीना को सबसे पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। ऐक्ट्रेस ने इसे रिप्ड जींस, ब्राउन पंप्स, ब्लैक पर्स, शेड्स ऐंड वॉच के साथ मैच किया था। इस शानदार कॉम्बिनेशन से करीना ने टी-शर्ट लुक को भी सुपर स्टाइलिश बना लिया था, जिस वजह से इसकी तारीफ भी काफी हुई थी। जब टी-शर्ट हुई पुरानी वहीं जब टी-शर्ट पुरानी हो गई, तो हम सभी की तरह ही करीना ने भी उसे बाहर पहनने के कपड़ों से अलग कर दूसरी चीज में इस्तेमाल कर लिया। एयरपोर्ट पर अपीयर होने के कुछ महीनों बाद बेबो को फिर से इस टी-शर्ट में स्पॉट किया गया। इस बार वह जिम के लिए इसे पहनकर निकली थीं। उन्होंने इस पर प्रेस तक नहीं की थी। करीना ने टी-शर्ट को ब्लैक वर्कआउट लेगिंग्स के साथ मैच किया था और उसके साथ लेदर फुटवेअर पहने थे। बेबो का जिम अवतार देखकर ही साफ दिख रहा था कि उनकी टी-शर्ट का अब डिमोशन हो चुका है और अब वह 'बाहर पहनने वाले कपड़ों' की जगह से बाहर हो चुकी है।

अनन्या पांडे को मां से मिला है छोटे कपड़ों का प्यार, पुरानी तस्वीरों में देखें भावना का शॉर्ट ड्रेस अवतार July 01, 2020 at 09:35PM

अनन्या पांडे के स्टाइल में सबसे कॉमन चीज जो दिखाई देती है, वह है उनका शॉर्ट लेंथ का होना। डेनिम शॉर्ट्स से लेकर, मिनी स्कर्ट और मिनी ड्रेसेस में उन्हें अक्सर स्पॉट किया जाता है। कई बार वह इसके कारण ट्रोल भी हुई हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस स्टार का शॉर्ट ड्रेसेस के लिए यह प्यार उन्हें अपनी मां से ही विरासत में मिला है। जी हां, अगर आप अनन्या की मां भावना पांडे की पुरानी या फिर लेटेस्ट तस्वीरों को ही देख लें, तो उसी से आपको साफ हो जाएगा कि उन्हें भी ऐसे कपड़े कितने पसंद हैं। भावना पांडे और चंकी पांडे हमेशा से ही स्टाइलिश कपल रहे हैं। इन दोनों की पुरानी तस्वीरों में इसका सबूत देखा जा सकता है। चंकी पांडे ने कुछ समय पहले एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह पत्नी के साथ खड़े नजर आ रहे थे। यह तस्वीर उनकी चेन्नै ट्रिप की यादों से जुड़ी थी। फोटो में भावना को कॉटन फ्लेयर्ड शॉर्ट्स और मैचिंग क्रॉप टॉप में देखा जा सकता है। इस फ्लोरल आउटफिट के साथ उन्होंने काला चश्मा और प्लैटफॉर्म हील्स पहनी थीं। ऐसी ही दो और पिक्स में भावना और चंकी पार्टी मोड में नजर आए थे। एक पिक में भावना को देखकर लग रहा है कि वह शायद कॉस्ट्यूम प्ले के लिए रेडी हुई थीं। इसमें वह लेदर का बॉडीसूट पहनी देखी जा सकती हैं। इसमें वेस्ट पर बेल्ट भी था, जो उनकी स्लिम कमर को हाईलाइट कर रहा था। वहीं दूसरी तस्वीर में भावना सिल्वर कलर की मिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं। सीक्वंस वर्क वाली इस ड्रेस और उसके दो साइड पोनी वाली हेयरस्टाइल उन्हें स्वीट ऐंड सेक्सी लुक दे रहा था। भावना का शॉर्ट ड्रेसेस के लिए यह प्यार पुरानी पिक्स के साथ ही वर्तमान में भी देखने को मिल जाता है। वह कई बार रेड कार्पेट पर भी शॉर्ट लेंथ पार्टी ड्रेस में स्पॉट की जा चुकी हैं। इसमें वह काफी यंग भी नजर आती हैं। इसी तरह वह जब अपनी बेटी के साथ स्पॉट होती हैं, तो उस दौरान भी उन्हें कई बार शॉर्ट लेंथ स्कर्ट, ड्रेस या फिर टी-शर्ट या शर्ट ड्रेस में देखा जाता है। इसके साथ वह हील्स से लेकर स्नीकर्स तक को मैच करती हैं। अब भई जब मॉम ही ऐसे कपड़े इतनी पसंद करती हो, तो बेटी का तो इन कपड़ों के लिए लगाव पैदा होना तो लाजमी सा है।