Monday, July 6, 2020

इटैलियन लेदर और हथौड़ों से यूं तैयार हुए थे 'खिलजी' और 'राजा रतन सिंह' की आखिरी लड़ाई के युद्ध कवच July 06, 2020 at 12:34AM

फिल्म 'पद्मावत' में किरदारों के लुक को वास्तविकता के नजदीक रखने के लिए उनकी कॉस्ट्यूम्स को भी काफी रिसर्च और मेहनत से तैयार किया गया था। यही वजह है कि दर्शकों ने भी किरदारों के कपड़ों की काफी तारीफ की थी। खासतौर से राजा रतन सिंह और अलाउद्दीन खिलजी की आखिरी लड़ाई को पर्दे पर पेश करते दिखे रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के युद्ध के कवच काफी इम्प्रेसिव थे। इन कवच को जिस तरह से तैयार किया गया, उसके पीछे भी काफी मेहनत छिपी है। युद्ध के सीन के लिए कवच को दिल्ली के डिजाइन हाउस V Renaissance ने डिजाइन किया था। डिजाइनर्स विपुल अमर और हरशीन अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में इससे जुड़ी चीजें बहुत डीटेल में बताई थीं। उन्होंने बताया था कि पहले उन्हें सिर्फ रणवीर की पहली लड़ाई के सीन की कॉस्ट्यूम के लिए अप्रोच किया गया था। जब वह बनकर तैयार हुई, तो उसे इतना पसंद किया गया कि डिजाइनर जोड़ी को आखिरी लड़ाई के सीन के लिए शाहिद के किरदार राजा रतन सिंह की कॉस्ट्यूम बनाने का ऑर्डर भी मिल गया। शाहिद कपूर का आर्मर देखने के बाद संजय लीला भंसाली इम्प्रेस हुए और उन्होंने इस डिजाइनर जोड़ी को रणवीर सिंह के फाइनल बेटल लुक के लिए भी कॉस्ट्यूम बनाने के लिए कहा। रिसर्च के बाद तैयार किए थे कवच इंटरव्यू में डिजाइनर्स ने बताया था कि उन्होंने इन कवच को रियलिस्टिक बनाने के लिए उस दौर के शस्त्र और उससे जुड़ी चीजों पर काफी रिसर्च की थी। उन्होंने कवच को बनाने के लिए उन्हीं टेकनीक का इस्तेमाल किया, जो उस समय इस्तेमाल की जाती थीं। हालांकि, इसके साथ उन्होंने कवच को कंफर्टेबल और जितना हो सके उतना लाइट रखने की भी कोशिश की ताकि ऐक्टर्स उनमें ऐक्शन सीन्स शूट कर सकें। इसके लिए उन्होंने इंजिनियर्स की भी मदद ली थी। यूं तैयार हुआ 'खिलजी' का कवच खिलजी के कवच में उसकी ताकत और चीजों के प्रति लालच, भ्रष्टाचार और कुटिल सोच को दिखाया गया था। इसके लिए मैटल से सांप की आकृतियां, कवच के सामने खास नक्काशी, बेल्ट पर दहाड़ते शेर की डिजाइन और लोअर पैनल पर गोल्ड, ब्लू और ग्रीन कलर की फिश स्केल सी डिजाइन दी गई थी। ड्रेस में शोल्डर्स पर भी सिंह के मुख की डिजाइन दी गई थी। इस सबको ब्लैक लेदर पर बनाया गया था, जो डार्कनेस को रिप्रेजेंट करता था। 'खिलजी' से ठीक उलट था 'रतन सिंह' का कवच शाहिद कपूर के किरदार राजा रतन सिंह के कवच के लिए लाल और सुनहरे रंग का खासतौर पर इस्तेमाल किया गया था। ये खिलजी के काले कवच से बिल्कुल उलट था। लाल और सुनहरा रंग सूरज की किरणों से प्रेरित थे। ये राजपूत वंश की वीरता और ताकत को दिखाते थे। लेदर से बनी इस कॉस्ट्यूम को हथौड़ों से पारंपरिक तरीके से तेयार किया गया था। इस कवच पर बनी क्रिसकॉस डिजाइन उद्देश्य और दिशा को दर्शाते थे, वहीं ऊपर से लगी मेटल चेन्स वीरता को प्रदर्शित करती थीं। इन कॉस्ट्यूम्स को तैयार होने में करीब 10 महीने का समय लगा था।

जब करीना कपूर का रैंप वॉक देख लोग बोले, 'चलता-फिरता हड्डियों का ढांचा' July 05, 2020 at 10:02PM

साइज जीरो का ट्रेंड इंडिया में पॉप्युलर करने का क्रेडिट करीना कपूर के फिल्म 'टशन' के लुक को दिया जाता है। हालांकि, अब करीना साफ कर चुकी हैं कि वह फिर कभी भी उस फिगर में वापस नहीं जाना चाहेंगीं। हालांकि, वेट को लेकर हमेशा अलर्ट रहने वाली बेबो की जब एक रैंप वॉक के बिहाइन्ड द सीन की तस्वीरें सामने आई थीं, तो लोगों ने उनके दुबले शरीर को हाईलाइट करने में देर नहीं लगाई थी। इससे हुआ यह कि यह रैंप वॉक कपड़ों से ज्यादा करीना के वजन को लेकर चर्चा में आ गया था। दरअसल, यह पूरा मामला मनीष मल्होत्रा के साल 2018 में हुए फैशन शो से जुड़ा है। इस शो के लिए डिजाइनर ने अपनी फेवरिट ऐक्ट्रेस और दोस्त करीना कपूर को शो स्टॉपर चुना था। उनके साथ कार्तिक आर्यन और अमृता अरोड़ा भी इसका हिस्सा बने थे। करीना कपूर ने गॉरजस ऑर्गैंजा सिल्क और नेट का लहंगा पहना था। आइवरी कलर के ऐ-कट लहंगे पर ग्रे कलर की एम्ब्रॉइडरी की गई थी। इसके ब्लाउज को स्लीवलेस रखते हुए स्किन कलर के फैब्रिक और टूल का इस्तेमाल करते हुए इल्यूजन नेकलाइन क्रिएट की गई थी। दुपट्टे को लाइटवेट रखते हुए उसे प्लेन रखा गया था। इसकी तस्वीरें जब सामने आईं, तो ब्लाउज और लहंगे के बीच दिखते करीना के पेट पर सभी की नजरें गई थीं। बेबो को टोन्ड फिगर के लिए तारीफ मिलने की जगह, साइड ऐंगल से दिखतीं उनकी पसलियों को लेकर लोगों ने ट्रोल कर दिया था। किसी ने उन्हें 'हड्डियों का ढांचा' कहा था, तो किसी ने उन्हें 'कुपोषण का शिकार' बताया था। वहीं फैन्स ने बेबो को 'कुछ खाने' की सलाह दी थी। लोग यह भी हाईलाइट करते दिखे थे कि करीना की ड्रेस तो काफी अच्छी लग रही है, लेकिन इसमें वह खुद काफी 'गंदी' नजर आ रही हैं। इस तरह के कॉमेंट्स के कारण मनीष का यह रैंप वॉक कपड़ों से ज्यादा करीना के वेट इशू को लेकर चर्चा का विषय बन गया था।

भगवान शिव की भक्ति से जुड़ा है Bigg Boss फेम आशका गोराडिया का मंगलसूत्र, देखिए तस्वीरें July 05, 2020 at 08:38PM

अंतिम बार टीवी सीरियल ‘नागिन’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस-6’ फेम आशका गोराडिया () भले ही इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हों लेकिन इसके बाद भी वह चर्चा में बने रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। कभी अपनी हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर आग लगाती हैं तो कभी अपने पति ब्रेंट गोबल के साथ हिट एंड फिट सीक्रेट मंत्र शेयर कर सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसा ही कुछ हमें उनकी शादी के समय में भी देखना को मिला था जहां शादी की तैयरियों के बीच वायरल हुए उनके मंगलसूत्र की एक तस्वीर ने हर किसी को चौंका दिया था। साल 2017 में बिज़नेसमेन ब्रेंट गोबल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली आशका गोराडिया ने 1 व 3 दिसंबर को क्रिश्चियन व हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की थी। यूं तो आशका और ब्रेंट अपनी शादी के सभी फंक्शन में काफी शानदार लग रहे थे, लेकिन लाल लहंगे और गोल्डन शेरवानी में दूल्हा-दुल्हन ने हर किसी का दिल जीत लिया। अभी तो आशका की शादी की तस्वीरों का खुमार ही सोशल मीडिया से उतरा नहीं था कि उनके मंगलसूत्र पर लिखे ''सत्यम शिवम सुंदरम'' को देख हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं। जी हां, आशका गोराडिया ने अपनी शादी के कार्ड और टैटू की तरह अपने मंगलसूत्र पर भी भगवान शिव की भक्ति की एक छाप छोड़ी है। आशका हमेशा से ही कुछ पहनना चाहती थीं जो उनकी शादी का प्रतीक बनें। उनका यह कस्टमाइज़्ड मगंलसूत्र फेमस ज्वेलरी डिज़ाइनर ORRA ने डिज़ाइन किया था, जिसके काले मोतियों की लड़ियों के बीचों-बीच ''सत्यम शिवम सुंदरम'' लिखा हुआ है। आशका के एक करीबी सूत्र में उनके मंगलसूत्र से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया था कि ''जब आशका अपने मंगलसूत्र की खरीदारी कर रही थीं तो वह कुछ ऐसा चाहती थीं जो उनकी शादी का प्रतीक बनें। वह वास्तव में ऐसा मंगलसूत्र पहनना चाहती है जो भगवान शिव की भक्ति और भारतीय परंपराओं का एक सुंदर समागम हो। ऐसे में जब उन्हें पता चला कि उनकी शादी के कार्ड और बॉडी टैटू की तरह उनका मंगलसूत्र भी डिज़ाइन किया जा सकता है, तो वह इस बात को लेकर काफी रोमांचित थीं।'' बता दें 'सत्यम शिवम सुंदरम' का मतलब है कि ईश्वर सत्य है, सत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर है। वहीं, टीवी अभिनेत्री आशका गोराडिया भगवान शिव में बहुत आस्था और विश्वास रखती हैं। खैर, हम तो यही कहेंगे कि आशका के 'मंगलसूत्र' की शानदार और आकर्षक डिजाइन अब आने वाली सभी ब्राइड्स-टू-बी के लिए एक प्रमुख फैशन गोल है। वैसे आपको आशका के मंगलसूत्र का डिज़ाइन कितना पसंद आया? हमें जरूर बताएं।

Sunday, July 5, 2020

प्रियंका चोपड़ा को साड़ी में देखना चाहते थे निक जोनस, मैडम ने पति की फरमाइश पूरी करने के लिए खर्च कर दिए लाखों July 05, 2020 at 05:20PM

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस (Priyanka chopra) भले ही इन दिनों विदेश में हों, लेकिन वह भारत और भारत की संस्कृति को कभी नहीं भूलतीं। तभी तो विदेश में रहने के बावजूद भी अक्सर प्रियंका भारतीय पारंपरिक परिधानों में सजती-संवरती हुई नजर आती हैं। हालांकि प्रियंका अपने कैजुअल आउटिंग से लेकर रेड कार्पेट लुक्स तक का चुनाव बेहद गंभीरता से करती हैं लेकिन इसके बाद भी उनके पति यानी हमेशा उन्हें साड़ी में देखना चाहते हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि उनकी सर्टोरिअल पिक्स को देखकर तो यही लगता है। इस बात में तो कोई दोराय नहीं कि प्रियंका चोपड़ा जो कुछ भी पहनती हैं उसमें कमाल की नजर आती हैं और ऐसे में जब बात उनके एथनिक वियर कलेक्शन की हो तो फिर बात ही क्या है। हालांकि कभी-कभार ही ऐसा कुछ देखने को मिलता है जब उनके फैंस को उनका फैशन जरा भी रास नहीं आता लेकिन उस दौरान भी प्रियंका स्टाइलिश दिखना बंद नहीं करती। ऐसा ही कुछ हमें साल की शुरुआत में मुंबई में आयोजित 'उमंग मुंबई पुलिस शो' में देखने को मिला था, जब अपने पति की एक फरमाइश को पूरी करने के लिए प्रियंका लाखों रुपए खर्च करने से भी नहीं कतराई थीं। जी हां, मुंबई में आयोजित 'उमंग शो' को अटेंड करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा जोनस इस दौरान फेमस डिज़ाइनर ब्रांड हाउस ऑफ मसाबा और एकया बनारस की डिज़ाइन की हुई इलेक्ट्रिक ब्लू सिल्क साड़ी में नजर आईं। इस इलेक्ट्रिक ब्लू साड़ी के बॉर्डर पर चांदी के बड़े-बड़े फूलों का काम किया गया था। जिसके साथ साड़ी में कटवर्क और अनार के मोटिफ्स बने हुए थे। यही नहीं, साड़ी के ब्लाउज को बेहद सिंपल और एलिगेंट ढंग से डिज़ाइन किया गया था जो साड़ी पर उड़ेली गई कढ़ाई के काम को उभारने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था। बात करें प्रियंका के ओवरऑल लुक की तो उन्होंने इस इलेक्ट्रिक ब्लू सिल्क साड़ी के साथ minerali_store के डिज़ाइन किए हुए लॉन्ग इयरिंग्स, अनमोल ज्वेलर्स की डिज़ाइन की हुई अनकट डायमंड रिंग, हाथ में नीले रंग की चूड़ियां, मिनिमल मेकअप और ब्लैक बिंदी से अपने लुक को कम्पलीट किया था। यही नहीं, बालों को खुला छोड़ते हुए प्रियंका इस अवतार में इतनी ग्लैमरस लग रही थीं कि उनके पति निक जोनस भी अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए। प्रियंका ने जैसी ही इस साड़ी में अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की वैसे ही उनके पति निक जोनस ने स्टन्निंग लिख सभी का दिल लूट लिया। आपको बता दें कि एकया बनारस और मसाबा गुप्ता की इस साड़ी को पहनने के लिए प्रियंका ने लाख दो लाख नहीं बल्कि पूरे 42 लाख रुपए खर्च किए थे। जी हां, इस साड़ी की कीमत उनके वेडिंग लहंगे के कीमत से भी दोगुनी ज्यादा है। खैर, जब बात निक जोनस की पसंद की आ जाए तो प्रियंका पैसों का कोई मोल नहीं देखती। वैसे आपको प्रियंका का यह अवतार कितना पसंद आया हमें कमेंट करके जरूर बताएं।