Monday, July 6, 2020

जब ऐश्वर्या राय बच्चन को कमर दिखाना पड़ गया था भारी, चारों तरफ हुई थी जमकर किरकरी July 06, 2020 at 05:41PM

लाखों करोड़ों दिलों पर अपनी छाप छोड़ने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस () के बारे में कहा जाता है कि एक समय ऐसा था जब ऐश्वर्या की एक झलक पाने के लिए न जाने कितने लोग बेताब रहते थे। हालांकि, बदलते समय के साथ भी ऐश्वर्या के चाहने वालों की कोई कमी नहीं हुई है। ऐश्वर्या जब भी कुछ करती हैं या पहनती हैं तो वह देखते ही देखते सुर्खियों में आ जाती हैं। ऐसा हो भी क्यों न, ऐश्वर्या राय बच्चन हर फैशन प्रेमी की पहली पसंद जो हैं। बात हो चाहे अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट्स की या फिर सिटी आउटिंग की अभिनेत्री ने हर बार अपने लुक्स से हर किसी को लुभाया है। इस बात में तो कोई दोराय नहीं कि अक्सर कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने कम्फर्ट ज़ोन को साइड रख हर बार एक जोखिम भरे ड्रेसिंग स्टाइल को अपनाया है। हालांकि ज्यादातर बार उनके प्रयासों ने वाहवाही बटोरी है लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब अपनी रिस्की ड्रेसिंग को लेकर ऐश्वर्या हर किसी के निशाने पर आ गई थीं। जी हां, दरअसल साल 2003 में ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर एक ऐसी बोल्ड ड्रेस पहनकर आ गई थीं जिसे संभालना उनके लिए खुद बहुत मुश्किल हो रहा था। बात साल 2003 के 57वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की है जब ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट पर फेमस डिज़ाइनर नीता लुल्ला के डिज़ाइन किए हुए रिवीलिंग वाइट शिमर गाउन को पहनकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंची थीं। उनके इस ऑउटफिट की बात करें तो यह एक लॉन्ग हेवी सिल्वर एम्बलिशड गाउन था जिसे हॉल्टर नेकलाइन के साथ डिज़ाइन किया गया था। यही नहीं, इस गाउन में आगे की तरफ दो कटआउट पैटर्न बने हुए थे जिसके कारण ऐश्वर्या की फ्रंट बॉडी काफी रिवील हो रही थी। इतना ही नहीं गाउन को बैकलेस टच देते हुए इसे सिर्फ दो पतले तारों की मदद से जोड़ा हुआ था, जिसके कारण ऐश्वर्या की पूरी कमर साफ नजर आ रही थी। निश्चित रूप से कहें तो ऐश्वर्या राय का यह पहनावा उनकी अब तक का सबसे ज्यादा बोल्ड ड्रेसेस में से एक था जिसके साथ उन्होंने चोपर्ड ज्वैलरी से अपने लुक को कम्पलीट किया था। कान्स रेड कार्पेट के लिए ऐश्वर्या कोई अजनबी नहीं है, स्टार ने स्लिंकी कॉकटेल कपड़े से लेकर हेवी गाउन और डिज़ाइनर साड़ियां पहनी हैं लेकिन उनके इस स्टाइल ने हर किसी को निराश कर दिया था। हालांकि, इस ड्रेस में भी ऐश्वर्या राय बच्चन गजब की खूबसूरत लग रही थीं लेकिन उनके इस ऑउटफिट को दुनिया भर के ताने सुनने पड़े। हर किसी ने उनकी इस ड्रेस की जमकर फजीहत की। यहां तक कि कुछ फैंस को उनका यूं सरेआम कमर दिखाना भी रास नहीं आया था। ऐश्वर्या के इस रिवीलिंग ऑउटफिट की वजह से कुछ लोगों ने अभिनेत्री और उनके डिजाइनर पर सीधा निशाना साधा था। वास्तव में, कटआउट कमर और एक प्लंजिंग नेकलाइन वाले इस गाउन को पहनने के लिए ऐश्वर्या मान कैसे गईं? ये तो अभी हमारी समझ से भी परे हैं। वैसे आपको ऐश्वर्या का यह अंदाज़ कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

इटैलियन लेदर और हथौड़ों से यूं तैयार हुए थे 'खिलजी' और 'राजा रतन सिंह' की आखिरी लड़ाई के युद्ध कवच July 06, 2020 at 12:34AM

फिल्म 'पद्मावत' में किरदारों के लुक को वास्तविकता के नजदीक रखने के लिए उनकी कॉस्ट्यूम्स को भी काफी रिसर्च और मेहनत से तैयार किया गया था। यही वजह है कि दर्शकों ने भी किरदारों के कपड़ों की काफी तारीफ की थी। खासतौर से राजा रतन सिंह और अलाउद्दीन खिलजी की आखिरी लड़ाई को पर्दे पर पेश करते दिखे रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के युद्ध के कवच काफी इम्प्रेसिव थे। इन कवच को जिस तरह से तैयार किया गया, उसके पीछे भी काफी मेहनत छिपी है। युद्ध के सीन के लिए कवच को दिल्ली के डिजाइन हाउस V Renaissance ने डिजाइन किया था। डिजाइनर्स विपुल अमर और हरशीन अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में इससे जुड़ी चीजें बहुत डीटेल में बताई थीं। उन्होंने बताया था कि पहले उन्हें सिर्फ रणवीर की पहली लड़ाई के सीन की कॉस्ट्यूम के लिए अप्रोच किया गया था। जब वह बनकर तैयार हुई, तो उसे इतना पसंद किया गया कि डिजाइनर जोड़ी को आखिरी लड़ाई के सीन के लिए शाहिद के किरदार राजा रतन सिंह की कॉस्ट्यूम बनाने का ऑर्डर भी मिल गया। शाहिद कपूर का आर्मर देखने के बाद संजय लीला भंसाली इम्प्रेस हुए और उन्होंने इस डिजाइनर जोड़ी को रणवीर सिंह के फाइनल बेटल लुक के लिए भी कॉस्ट्यूम बनाने के लिए कहा। रिसर्च के बाद तैयार किए थे कवच इंटरव्यू में डिजाइनर्स ने बताया था कि उन्होंने इन कवच को रियलिस्टिक बनाने के लिए उस दौर के शस्त्र और उससे जुड़ी चीजों पर काफी रिसर्च की थी। उन्होंने कवच को बनाने के लिए उन्हीं टेकनीक का इस्तेमाल किया, जो उस समय इस्तेमाल की जाती थीं। हालांकि, इसके साथ उन्होंने कवच को कंफर्टेबल और जितना हो सके उतना लाइट रखने की भी कोशिश की ताकि ऐक्टर्स उनमें ऐक्शन सीन्स शूट कर सकें। इसके लिए उन्होंने इंजिनियर्स की भी मदद ली थी। यूं तैयार हुआ 'खिलजी' का कवच खिलजी के कवच में उसकी ताकत और चीजों के प्रति लालच, भ्रष्टाचार और कुटिल सोच को दिखाया गया था। इसके लिए मैटल से सांप की आकृतियां, कवच के सामने खास नक्काशी, बेल्ट पर दहाड़ते शेर की डिजाइन और लोअर पैनल पर गोल्ड, ब्लू और ग्रीन कलर की फिश स्केल सी डिजाइन दी गई थी। ड्रेस में शोल्डर्स पर भी सिंह के मुख की डिजाइन दी गई थी। इस सबको ब्लैक लेदर पर बनाया गया था, जो डार्कनेस को रिप्रेजेंट करता था। 'खिलजी' से ठीक उलट था 'रतन सिंह' का कवच शाहिद कपूर के किरदार राजा रतन सिंह के कवच के लिए लाल और सुनहरे रंग का खासतौर पर इस्तेमाल किया गया था। ये खिलजी के काले कवच से बिल्कुल उलट था। लाल और सुनहरा रंग सूरज की किरणों से प्रेरित थे। ये राजपूत वंश की वीरता और ताकत को दिखाते थे। लेदर से बनी इस कॉस्ट्यूम को हथौड़ों से पारंपरिक तरीके से तेयार किया गया था। इस कवच पर बनी क्रिसकॉस डिजाइन उद्देश्य और दिशा को दर्शाते थे, वहीं ऊपर से लगी मेटल चेन्स वीरता को प्रदर्शित करती थीं। इन कॉस्ट्यूम्स को तैयार होने में करीब 10 महीने का समय लगा था।

जब करीना कपूर का रैंप वॉक देख लोग बोले, 'चलता-फिरता हड्डियों का ढांचा' July 05, 2020 at 10:02PM

साइज जीरो का ट्रेंड इंडिया में पॉप्युलर करने का क्रेडिट करीना कपूर के फिल्म 'टशन' के लुक को दिया जाता है। हालांकि, अब करीना साफ कर चुकी हैं कि वह फिर कभी भी उस फिगर में वापस नहीं जाना चाहेंगीं। हालांकि, वेट को लेकर हमेशा अलर्ट रहने वाली बेबो की जब एक रैंप वॉक के बिहाइन्ड द सीन की तस्वीरें सामने आई थीं, तो लोगों ने उनके दुबले शरीर को हाईलाइट करने में देर नहीं लगाई थी। इससे हुआ यह कि यह रैंप वॉक कपड़ों से ज्यादा करीना के वजन को लेकर चर्चा में आ गया था। दरअसल, यह पूरा मामला मनीष मल्होत्रा के साल 2018 में हुए फैशन शो से जुड़ा है। इस शो के लिए डिजाइनर ने अपनी फेवरिट ऐक्ट्रेस और दोस्त करीना कपूर को शो स्टॉपर चुना था। उनके साथ कार्तिक आर्यन और अमृता अरोड़ा भी इसका हिस्सा बने थे। करीना कपूर ने गॉरजस ऑर्गैंजा सिल्क और नेट का लहंगा पहना था। आइवरी कलर के ऐ-कट लहंगे पर ग्रे कलर की एम्ब्रॉइडरी की गई थी। इसके ब्लाउज को स्लीवलेस रखते हुए स्किन कलर के फैब्रिक और टूल का इस्तेमाल करते हुए इल्यूजन नेकलाइन क्रिएट की गई थी। दुपट्टे को लाइटवेट रखते हुए उसे प्लेन रखा गया था। इसकी तस्वीरें जब सामने आईं, तो ब्लाउज और लहंगे के बीच दिखते करीना के पेट पर सभी की नजरें गई थीं। बेबो को टोन्ड फिगर के लिए तारीफ मिलने की जगह, साइड ऐंगल से दिखतीं उनकी पसलियों को लेकर लोगों ने ट्रोल कर दिया था। किसी ने उन्हें 'हड्डियों का ढांचा' कहा था, तो किसी ने उन्हें 'कुपोषण का शिकार' बताया था। वहीं फैन्स ने बेबो को 'कुछ खाने' की सलाह दी थी। लोग यह भी हाईलाइट करते दिखे थे कि करीना की ड्रेस तो काफी अच्छी लग रही है, लेकिन इसमें वह खुद काफी 'गंदी' नजर आ रही हैं। इस तरह के कॉमेंट्स के कारण मनीष का यह रैंप वॉक कपड़ों से ज्यादा करीना के वेट इशू को लेकर चर्चा का विषय बन गया था।

भगवान शिव की भक्ति से जुड़ा है Bigg Boss फेम आशका गोराडिया का मंगलसूत्र, देखिए तस्वीरें July 05, 2020 at 08:38PM

अंतिम बार टीवी सीरियल ‘नागिन’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस-6’ फेम आशका गोराडिया () भले ही इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हों लेकिन इसके बाद भी वह चर्चा में बने रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। कभी अपनी हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर आग लगाती हैं तो कभी अपने पति ब्रेंट गोबल के साथ हिट एंड फिट सीक्रेट मंत्र शेयर कर सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसा ही कुछ हमें उनकी शादी के समय में भी देखना को मिला था जहां शादी की तैयरियों के बीच वायरल हुए उनके मंगलसूत्र की एक तस्वीर ने हर किसी को चौंका दिया था। साल 2017 में बिज़नेसमेन ब्रेंट गोबल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली आशका गोराडिया ने 1 व 3 दिसंबर को क्रिश्चियन व हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की थी। यूं तो आशका और ब्रेंट अपनी शादी के सभी फंक्शन में काफी शानदार लग रहे थे, लेकिन लाल लहंगे और गोल्डन शेरवानी में दूल्हा-दुल्हन ने हर किसी का दिल जीत लिया। अभी तो आशका की शादी की तस्वीरों का खुमार ही सोशल मीडिया से उतरा नहीं था कि उनके मंगलसूत्र पर लिखे ''सत्यम शिवम सुंदरम'' को देख हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं। जी हां, आशका गोराडिया ने अपनी शादी के कार्ड और टैटू की तरह अपने मंगलसूत्र पर भी भगवान शिव की भक्ति की एक छाप छोड़ी है। आशका हमेशा से ही कुछ पहनना चाहती थीं जो उनकी शादी का प्रतीक बनें। उनका यह कस्टमाइज़्ड मगंलसूत्र फेमस ज्वेलरी डिज़ाइनर ORRA ने डिज़ाइन किया था, जिसके काले मोतियों की लड़ियों के बीचों-बीच ''सत्यम शिवम सुंदरम'' लिखा हुआ है। आशका के एक करीबी सूत्र में उनके मंगलसूत्र से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया था कि ''जब आशका अपने मंगलसूत्र की खरीदारी कर रही थीं तो वह कुछ ऐसा चाहती थीं जो उनकी शादी का प्रतीक बनें। वह वास्तव में ऐसा मंगलसूत्र पहनना चाहती है जो भगवान शिव की भक्ति और भारतीय परंपराओं का एक सुंदर समागम हो। ऐसे में जब उन्हें पता चला कि उनकी शादी के कार्ड और बॉडी टैटू की तरह उनका मंगलसूत्र भी डिज़ाइन किया जा सकता है, तो वह इस बात को लेकर काफी रोमांचित थीं।'' बता दें 'सत्यम शिवम सुंदरम' का मतलब है कि ईश्वर सत्य है, सत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर है। वहीं, टीवी अभिनेत्री आशका गोराडिया भगवान शिव में बहुत आस्था और विश्वास रखती हैं। खैर, हम तो यही कहेंगे कि आशका के 'मंगलसूत्र' की शानदार और आकर्षक डिजाइन अब आने वाली सभी ब्राइड्स-टू-बी के लिए एक प्रमुख फैशन गोल है। वैसे आपको आशका के मंगलसूत्र का डिज़ाइन कितना पसंद आया? हमें जरूर बताएं।