Monday, July 13, 2020

कपड़ों को लेकर सोनम कपूर पर गुस्सा हुई थी एक बड़ी ऐक्ट्रेस, कहा था 'तुम्हें अंदाजा भी है...' July 12, 2020 at 10:25PM

ऐक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा फैशन के लिए जानी जाती हैं। उन्हें एंटरटेनमेंट इंड्स्ट्री में फैशन ट्रेंड सेटर के रूप में भी जाना जाता है। यह नाम उन्हें इसलिए भी दिया गया है क्योंकि जब भी कोई नया स्टाइल या ट्रेंड आता है, तो ज्यादातर बार सोनम ही उसे सबसे पहले फॉलो करती नजर आती हैं। वह विदेश में भी चल रहे स्टाइल ट्रेंड्स को क्लोजली फॉलो करती हैं। हालांकि, उनकी इस खासियत ने उन्हें कई बार दूसरी ऐक्ट्रेसेस से खरी-खोटी भी सुनवाई। सोनम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह हमेशा नए और बेहतर स्टाइल में नजर आती हैं, जो उन्हें ट्रेंड सेटर बना देता है। इस वजह से कई ऐक्ट्रेसेस उन्हें स्टाइल में बढ़े कॉम्पिटिशन के लिए दोषी मानती हैं। 'कई ऐक्ट्रेसेस मुझे दोष देती हैं और खरी-खोटी सुनाती हैं। मुझे याद है कि एक बार एक बड़ी अदाकारा ने मुझसे कहा था कि सोनम तुमने आखिर ऐसा क्यों किया? क्या तुम्हें अंदाजा भी है कि मुझे अपनी स्टाइलिस्ट को कितना बड़ा अमाउंट देना पड़ रहा है?' सोनम ने बताया था कि बात जब फैशन की हो, तो या तो उनकी बहन या फिर वह खुद अपने कपड़े और स्टाइल को सिलेक्ट करती हैं। इस वजह से उन्हें अलग से स्टाइलिस्ट पर कोई पैसे खर्च नहीं करने पड़ते हैं। सोनम का मानना है कि जो जैसा है उसे वैसा ही रहना चाहिए और उसी के मुताबिक, चीजों का चुनाव करना चाहिए। फैशनिस्टा नहीं स्टाइलिश ऐक्ट्रेस ने यह भी जाहिर किया था कि उन्हें 'फैशनिस्टा' कहलाया जाना पसंद नहीं हैं। इसकी जगह वह 'स्टाइलिश' कहलाना पसंद करती हैं। उनका मानना है कि वह फैशनिस्टा नहीं, बल्कि ऐसी शख्स हैं, जिसे स्टाइल में रहना पसंद है।

ये है दुनिया की सबसे लंबी मॉडल, अमिताभ-ऋतिक भी इनके सामने हैं काफी छोटे July 12, 2020 at 08:36PM

मॉडल्स के लिए लंबा होना कई महत्वपूर्ण क्राइटेरिया में से एक माना जाता है, लेकिन यह लंबाई भी ज्यादा हो, तो नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में दर्ज हो सकता है। ऐसा ही रशियन मॉडल Ekaterina Lisina के केस में है। यह हैं। इनकी हाइट इतनी है कि अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे लंबे बॉलिवुड ऐक्टर्स भी कैटरीना के आगे काफी छोटे नजर आएंगे। कैटरीना लिसिना का जब जन्म हुआ था, तभी उनके माता-पिता को लग गया था कि उनकी हाइट काफी ज्यादा लंबी जाएगी। जब वह 16 साल की थीं, तभी उनकी हाइट 6 फुट 6 इंच की हो गई थी। उन्होंने 15 साल की उम्र में पहला बास्केटबॉल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और नैशनल टीम का हिस्सा बन बतौर टीम मेंबर कई मैच खेले। उन्होंने ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। स्कूल में होती थी टीजिंग लंबी हाइट के कारण कैटरीना को स्कूल में काफी टीज किया जाता था। लड़कियों से लेकर लड़के तक उनका मजाक उड़ाते थे। कैटरीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इन लड़कों से निपटने के लिए उन्हें अपने भाई को स्कूल बुलाना पड़ता था। 6 फुट 9 इंच है हाइट कैटरीना की हाइट 6 फुट 9 इंच है, जिसने उन्हें रूस की सबसे लंबी महिला बना दिया। बास्टकेटबॉल को छोड़ने के बाद उन्होंने मॉडलिंग में जाने का फैसला किया। वह हमेशा से इस फील्ड का हिस्सा बनना चाहती थीं। प्रफेशनल मॉडलिंग के दौरान उन्हें और उनके मैनेजर को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड के लिए अप्लाई करने का आइडिया आया। गिनीज में दर्ज हुआ नाम इस मॉडल की हाइट के कारण गिनीज ने उन्हें दुनिया की सबसे लंबी प्रफेशनल मॉडल माना। इतना ही नहीं उन्हें सबसे लंबे पैरों वाली महिला भी माना गया। 6 फुट 9 इंच में से कैटरीना के सिर्फ पैरों की ही लंबाई 4 फुट 3 इंच है। इतना ही नहीं वह रूस में भी सबसे लंबी महिला होने के साथ ही सबसे बड़े फीट वाली वुमन भी हैं। खुद की मॉडलिंग ऐजंसी कैटरीना की खुद की मॉडलिंग ऐजंसी भी है, जो उनकी जैसी लंबी मॉडल्स को हायर करती है। इस ऐजंसी का नाम ही उन्होंने World's Tallest Models रखा है।

Sunday, July 12, 2020

Oops! जब प्रियंका चोपड़ा की जालीदार ड्रेस पर अटक गई सभी की निगाहें, देखिए PHOTOS July 12, 2020 at 08:10PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस () सुर्खियों में रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। वह जब भी अपने पति के साथ बाहर निकलती हैं तो इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि उन्हीं की तरह उनका स्टाइल सेंस भी चर्चा का विषय बने। हालांकि बीते कुछ समय से प्रियंका का झुकाव शीर इन्सर्ट और रिस्की स्लिट्स की तरफ ज्यादा देखने को मिला है। लेकिन अब लगता है कि अभिनेत्री पर इन सिल्हूट्स का खुमार उतरने का नाम ही नहीं ले रहा। तभी तो मेट गाला से कान्स फिल्म फेस्टिवल में वह एक से बढ़कर एक लुक्स में नजर आ रही हैं। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि प्रियंका चोपड़ा जब से विदेश क्या शिफ्ट हुईं उनका फैशन पूरी तरह से बदल गया है। वह भारतीय परंपरा को पीछे छोड़ अतरंगे स्टाइल को अपनाने लगी हैं। हालांकि, इस बात में हमें तो कोई सच्चाई दूर-दूर तक नजर नहीं आती।, हां, लेकिन ये जरूर कहा जा सकता है कि अभिनेत्री का हाई स्लिट्स ड्रेसेस को लेकर लगाव कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है क्योंकि वह छोटे से छोटे और बड़े से बड़े इवेंट में इस तरह की ड्रेसेस को पहने नजर आती हैं। ऐसा ही कुछ हमें जोनास ब्रदर्स की डॉक्यूमेंट्री चेज़िंग हैप्पीनेस के प्रीमियर पर भी देखने को मिला जब प्रियंका की जालीदार ड्रेस चर्चा का विषय बन गई थीं। अपने पति निक जोनस के साथ प्रीमियर इवेंट पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा इस दौरान इज़राइली डिजाइनर गालिया लाहव (Galia Lahav) के डिज़ाइन किए हुए अल्ट्रा सेक्सी ब्लैक हाई स्लिट गाउन में दिखाई दी थीं। इस गाउन का मुख्य आकर्षण एम्बेलिश्ड मेश इंसर्ट था जो प्रियंका की नेकलाइन को कवर करता हुआ उनके स्लिट से बाहर की ओर झांक रहा था। हालांकि, इस गाउन में प्रियंका की खूबसूरती देखते ही बन रही थी लेकिन जैसे ही प्रियंका ने पीछे की ओर टर्न किया तो उनके लुक ने सब बर्बाद कर दिया। जी हां, गालिया लाहव के हाई सिल्ट ब्लैक सिल्क रैप ड्रेस में प्रियंका का फ्रंट लुक काफी कमाल था, लेकिन स्लिट्स के पास लगी जाली ने उनके बैक लुक को काफी भद्दा बना दिया। इस रैप ड्रेस पर लगे शोल्डर पैड्स उनकी इस ड्रेस को पीछे की तरफ से थोड़ा ऊपर उठा रहे थे जिससे प्रियंका को अपनी इस ड्रेस के कारन थोड़ा अनकम्फर्टेबल होना पड़ा। हालांकि इस ड्रेस में, क्रिस्टल एक्सेंट्स और स्लिट चेन लिंक उनके ग्लैमर को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थी। लेकिन नेकलाइन को कवर करती हुई चोकर चैन डिटेलिंग जाली पर हर किसी की नजर अटक रही थी। इतना ही नहीं, इस रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने इन-बिल्ट एक्सेसरी लुक को अपनाया हुआ था, जिसमें डायमंड कट्स की छोटी-छोटी बालियां न्यूड टोन मेकअप, मैट लिप कलर और ब्राउन आईशैडो और काजल के साथ अपने लुक को पूरा किया। यही नहीं, ड्रेस के हिसाब से साइड पार्टेड हेयर और ब्लैक पंप के साथ उन्होंने अपने स्लिंकी ब्लैक गाउन को स्टाइल किया था। खैर, प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि उनका यह ड्रेसिंग अवतार शर्मीली लड़कियों के लिए नहीं है। लेकिन वे चाहें तो प्रियंका की इस ड्रेस में थोड़ा स्टाइल ऐड ऑन करके अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।

जब दुल्हन के अवतार में दिखीं मलाइका अरोड़ा, तो अरबाज समेत खान परिवार भी हो गया था दीवाना July 12, 2020 at 05:48PM

किसी ने सच कहा है कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं। बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोरा और के रिश्ते पर यह बात पूरी तरह से फिट बैठती थी। दोनों न केवल अपने करियर के चरम पर शादी करने का फैसला किया बल्कि एक-दूसरे से शादी कर उन्होंने इस बात को भी साबित कर दिया था कि अंतर-धर्म, एक दूसरे की संस्कृति, परंपराओं और विरासत को स्वीकार करना ही प्यार का असल मतलब है। भले ही आज इन दोनों की राहें एक-दूसरे से पूरी तरह जुदा हों, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह पागल थे। जैसा कि हम जानते हैं अरबाज खान एक मुस्लिम परिवार से हैं जबकि पंजाबी खानदान से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में इन दोनों की शादी को लेकर ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या यह दोनों 'निकाह' करेंगे या हिंदू विवाह के अनुसार शादी करेंगे। लेकिन इस लवबर्ड्स ने 12 दिसंबर, 1998 को क्रिश्चियन वेडिंग करके हर किसी को हैरान कर दिया था। यही नहीं, जब मलाइका अरोड़ा पहली बार दुल्हन के अवतार में सामने आईं तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया था। दोनों ने मुंबई के एक रोमन कैथोलिक चर्च में क्रिश्चियन स्टाइल से शादी की थी। इस दौरान मलाइका ने फेमस फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का डिज़ाइन किया हुआ गाउन पहना था। जबकि अरबाज एक पारंपरिक काले रंग के पैंट सूट में नजर आए थे, जिसमें वह हर बार की तरह काफी हैंडसम लग रहे थे। मलाइका के वेडिंग गाउन की बात करें तो यह ऑफ शोल्डर नेकलाइन वाला एक भारी-भरकम खूबसूरत गाउन था जिसे सिल्वर रंग के सेक्विन से डिज़ाइन किया गया था। साइड स्ट्रैप्स, उन दिनों फैशन में थे इसलिए मलाइका ने भी अपने गाउन को कुछ इसी स्टाइल से तैयार कराया था। जो उनकी फ्लॉन्ट बॉडी पर एकदम फिट बैठ रहा था। यही नहीं, इस गाउन की खूबसूरती को उभारने का काम उनके लंबे घूंघट ने किया जिसे नेट फैब्रिक की मदद से तैयार किया गया था। अपने ब्राइडल लुक को कम्पलीट करने के लिए मलाइका ने इस स्वीटहार्ट गाउन के साथ पर्ल डायमंड ज्वेलरी और मैचिंग झुमके को पहना था जिसे सटल मेकअप और ऊंची एड़ी के जूते के साथ स्टाइल किया था। इस बात में तो कोई दोराय नहीं कि मलाइका हमेशा से ही एक स्टाइल क्वीन रही हैं। बात चाहें के साथ डिनर डेट पर जाने की हो या फिर किसी इवेंट की, 'छैया छैया' गर्ल का अंदाज हर बार देखने लायक होता है। ऐसे में जब मौका आया था उनके दुल्हन बनने का तो उन्होंने एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया था कि उनके जैसी कोई और नहीं। वैसे आपको मलाइका का ब्राइडल लुक कितना पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।