Monday, July 20, 2020

जब ऐक्ट्रेस ने पहन लिए सास जैसे कपड़े और फिर रेस्ट्रॉन्ट में हो गया आमना-सामना July 19, 2020 at 10:40PM

समांथा अक्किनेनी को न सिर्फ उनके पति बल्कि सास-ससुर भी बहुत प्यार करते हैं। इस बात को ऐक्ट्रेस कई बार इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जाहिर करती दिख जाती है। वैसे इस अदाकारा की चॉइस काफी कुछ अपनी सास से मिलती है। इसका सबूत तब देखने को मिला था जब अदाकारा ने एक तस्वीर फैन्स संग शेयर की थी, जिसमें वह और उनकी सास बिल्कुल एक जैसे सलवार सूट में नजर आई थीं। शेयर्ड फोटो में समांथा और उनकी सास लक्ष्मी लाइट ब्लू कलर का सूट पहनी दिखाई दी थीं। इस पर वाइट और येलो कलर का प्रिंट था। कुर्ते में फ्रंट में वी-नेकलाइन डिजाइन थी और स्लीव्स थी-फ्रोर्थ लेंथ की थीं। उनके ये कॉटन सूट डिजाइनर पायल खंडवाला के कलेक्शन से लिए गए थे। स्टार बहू और उनकी सास ने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा था। जहां स्टार वाइफ लक्ष्मी ने एक हाथ में गोल्ड का बैंगल और दूसरी में सिल्वर वॉच पहनी थी, तो वहीं ऐक्ट्रेस ने इसके साथ कोई भी जूलरी या ऐक्सेसरीज मैच नहीं की थी। समांथा ने फोटो शेयर कर बताया था कि उन दोनों ने कोई प्लान करने के बाद एक जैसा सूट नहीं पहना था। बल्कि वे दोनों जब एक ही जगह पर पहुंची और एक-दूसरे को देखा, तब उन्हें अहसास हुआ कि वे बिल्कुल एक जैसे सूट पहने हुए हैं। वैसे यह आइडिया बाकी बहुओं के लिए भी अच्छा हो सकता है। सास से बॉन्डिंग बढ़ाने और उन्हें अपने क्लोज लाने के लिए क्यों ना आप भी उनके साथ जाकर मैचिंग का सूट या साड़ी लें और फिर इसे किसी ट्रिप पर या फिर आउटिंग पर साथ में पहनें? इस लम्हें की यादें और तस्वीरें आप दोनों के लिए ही हमेशा के लिए ही स्पेशल मेमरी बन जाएगी।

जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ड्रेस की बार-बार गिरती स्ट्रैप से असहज हो गई थीं माधुरी दीक्षित, जानें क्यों होती है ऐसी प्रॉब्लम July 19, 2020 at 09:02PM

माधुरी दीक्षित 50 की उम्र को पार कर जाने के बाद भी जितनी हसीन और यंग लगती हैं, वैसा दिख पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। कई बार ऐसा हुआ है कि इस अदाकारा के फैशन और हुस्न के आगे यंग ऐक्ट्रेसेस भी फीकी पड़ गईं। ऐसा ही तब हुआ था जब माधुरी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कटरीना कैफ और सलमान खान के साथ शरीक हुई थीं। इस दौरान वह सुपर ग्लैमरस नजर आ रही थीं। हालांकि, ये अलग बात है कि अपनी बोल्ड ड्रेस की स्ट्रैप के कारण वह ज्यादातर समय असहज होती नजर आई थीं। माधुरी ने इस इवेंट के लिए रेड कलर की ड्रेस चुनी थी, जिसमें डीप कट नेकलाइन थी। इसमें स्पैगटी स्लीव्स थीं, जिसके ऊपर उन्होंने लॉन्ग जैकेट डाल रखी थी। माधुरी ने इस ड्रेस और अपने ग्लोइंग मेकअप व रेड पाउट से सभी के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी थीं। वहां मौजूद कटरीना कैफ का स्टाइल भी इनके आगे कम ही लग रहा था। जब ड्रेस बनी मुश्किल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई बार ऐसे मौके आए, जब माधुरी कपड़ों के कारण असहज हो गईं थीं। दरअसल, उनके राइट शोल्डर की स्ट्रैप बार-बार कंधे से नीचे गिर रही थी। वह उसे ठीक करतीं और फिर कुछ देर में वह फिर नीचे आ जाती। इसके कारण माधुरी को अपनी जैकेट भी अजस्ट करनी पड़ रही थी। ऐक्ट्रेस ने इस असहजता को भले ही अपने चेहरे से जाहिर नहीं होने दिया, लेकिन कैमरे में कैद तस्वीरों में उनकी बॉडी लैंग्वेज से पता चल रहा था कि वह कितनी अनकंफर्टेबल होने लगी थीं। क्यों आती है ऐसी स्थिति? इस स्थिति से माधुरी ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी लड़कियां गुजरती हैं। ड्रेस से लेकर ब्रा तक की स्ट्रैप गिरने से वे परेशान हो जाती हैं। ऐसा क्यों होता है चलिए जानते हैं: स्ट्रैप हो बड़ी कई बार ड्रेस की पूरी फिटिंग सही होती है, लेकिन स्ट्रैप बड़ी होती है। यह अगर महज आधा इंच भी बड़ी हो, तो आप परेशान होने के लिए तैयार हो जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि बड़ी स्ट्रैप आपके शोल्डर पर मूवमेंट के साथ टिक नहीं सकेगी और वह बार-बार गिरती जाएगी। बैठने पर पॉस्चर चेंज जब आप बैठती हैं, तो बॉडी का पॉस्चर बदल जाता है। ड्रेस थोड़ी ऊपर हो जाती और शोल्डर नीचे की ओर रिलैक्स्ड हो जाते हैं। इससे स्ट्रैप गिरने की आशंका बढ़ जाती है। बेहतर है कि ड्रेस लेने से पहले उसे बैठकर भी ट्राई जरूर करें। बस्ट फिटिंग स्ट्रैप स्लिप की दिक्कत तब भी आती है, जब फिटिंग बस्ट पोर्शन से ठीक न हो। ऐसी स्थिति में चलते या उठते-बैठते समय स्ट्रैप अपनी जगह पर नहीं बनी रह पाती, जिससे स्लिप इशू आता है।

Sunday, July 19, 2020

जब ऐश्वर्या राय बच्चन को बिना ब्लाउज वाली साड़ी में देख मच गया था हल्ला July 19, 2020 at 07:58PM

बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में से एक भले ही इन दिनों फ़िल्मी पर्दे से दूरी बनाएं हुए हों लेकिन उनके चाहने वालों की संख्या में अभी भी कोई कमी में नहीं आई है। ऐश्वर्या आज भी अपनी दिलकश अदाओं, ग्लैमरस लुक्स और स्टाइलिंग से सुर्खियां बटोरतीं नजर आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सूट से लेकर साड़ी तक में बेहद खूबसूरत दिखने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन जब बिन ब्लाउज वाली साड़ी में नजर आईं तो उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई थी। अक्सर अपने देखा होगा कि बिन ब्लाउज वाली साड़ी में एक्ट्रेसेस को देख सोशल मीडिया पर एक अजीब सा हल्ला मच जाता है। इसका ताजा उदाहरण आप प्रियंका चोपड़ा के अंतरराष्ट्रीय मैगजीन के लिए हुए फोटोशूट से ही ले लीजिए, जहां पिग्गी चोप्स को बिन ब्लाउज वाली साड़ी पहनना इतना भारी पड़ गया कि डिज़ाइनर को खुद सरेआम आकर प्रियंका का बचाव करना पड़ा था। हालांकि ऐश्वर्या राय बच्चन इस मामले में थोड़ी लकी निकलीं, उन्होंने जब पब्लिक के बीच बिन ब्लाउज वाली सादी साड़ी पहनी तो उन्हें देखने की एक होड़ सी लग गई। जी हां, ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2003 में अपनी बंगाली फिल्म 'चोखेर बाली' में बिन वाली ब्लाउज वाली साड़ी पहने नजर आई थीं। इस फिल्म में यूं तो ऐश्वर्या ने एक से बढ़कर एक साड़ियां पहनीं, लेकिन उनकी बिना ब्लाउज वाली साड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, जिसे खासतौर पर बंगाली रिचुअल के आधार पर डिज़ाइन किया गया था। हालांकि, फिल्म में ऐश्वर्या ने एक विधवा महिला का किरदार निभाया था जिसके लिए उनके सारे ऑउटफिट बंगाली डिज़ाइनर जॉय मित्रा द्वारा डिज़ाइन किए गए थे। कैसे शुरू हुआ बिना ब्लाउज़ वाला फैशन जब भारत में अंग्रेजी सरकार ने दस्तक दी थी तो बिना ब्लाउज वाली साड़ी बंगाल में सबसे ज्यादा प्रचलित थी। हालांकि, उस दौरान अंग्रेजी महिलाएं खुद को तो डिज़ाइनर कोरसेट में ढंककर रखती थीं, लेकिन भारतीय महिलाएं एक बांह को खोलते हुए इस तरह की साड़ी को पहनती थीं। कहा तो ऐसा भी जाता है कि भारतीय महिलाओं को यूं आधे कपड़ों में देखना अंग्रेजों को बिल्कुल रास नहीं आता था। इसके लिए उन्होंने एक मुहिम शुरू की थी, जिसे बंगाली सोशल रिफॉर्मर ज्ञानंदिनी देवी ने आगे बढ़ाते हुए साड़ी के साथ ब्लाउज पहनने की परंपरा की शुरुआत की। जब ऐश्वर्या को देखना बुरा नहीं, तो प्रियंका को क्यों? इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या का यह लुक सभी को बेहद पसंद आया था, लेकिन जब हॉलीवुड सनसनी प्रियंका चोपड़ा इस तरह एक अवतार में नजर आईं तो सब सभी ने मुंह बना लिया। हालांकि, हमें यह बात बिल्कुल समझ में नहीं आई जब ऐश्वर्या को इस अवतार में देखना लायक था तो प्रियंका को क्यों नहीं? क्यों अक्सर कपड़ों के पहनने के तरीके से एक महिला को जज किया जाता है। हालांकि, हमें तो Instyle के कवर पेज पर जिस अंदाज़ में प्रियंका चोपड़ा नजर आईं, उस पर गर्व है। बिना ब्लाउज वाली साड़ी को पहन उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह खुद कितनी वर्सेटाइल हैं।

बजट में है नीता अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट का ये लहंगा, इतने में आप भी ला सकती हैं घर July 19, 2020 at 05:58PM

हम सभी ने अपने माता-पिता की शादी की एलबम को एक न एक बार जरूर देखा होगा। जब एक सुंदर दुल्हन के रूप में हमारी मां अपनी बहन का हाथ पकड़कर शादी के मंडप की तरफ आगे बढ़ती हैं। साल बीतते हैं और आखिरकार वह दिन आता है, जब हम भी अपनी बहन को दुल्हन के रूप में शादी के मंडप तक पहुंचाते हैं। की होने वाली बहू भी ऐसी ही भावनाओं से गुज़री होंगी जब उनकी बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट ने साल की शुरुआत में शादी करने का फैसला किया था। पीरामल और आकाश अंबानी के बाद हर कोई जूनियर अनंत अंबानी की शादी का इंतजार कर रहा है कि वह अपनी तथाकथित गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ कब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक राधिका और अनंत अंबानी के रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनकी तस्वीरें सब कुछ साफ-साफ बयां कर रही हैं। बहुत कम समय में अंबानी परिवार में फिट होने वाली राधिका मर्चेंट अपनी मौजूदगी से ही नहीं बल्कि बैक टू बैक अपनी स्टाइलिश ड्रेसिंग से भी हर किसी का दिल जीत रही हैं। राधिका के स्टाइल स्टेटेमेंट का अंदाज़ा आप इस बात से लगा लीजिए कि उन्हें भी अपनी होने वाली जेठानी यानी श्लोका मेहता की तरह पेस्टल लहंगों से काफी प्यार है। ऐसा ही हमें तब देखने को मिला जब राधिका कशीदाकारी गुलाबी और हरे रंग का लहंगा पहने हुए नजर आईं। अपनी बहन के प्री वेडिंग फंक्शन में राधिका मर्चेंट राहुल मिश्रा का डिज़ाइन किया हुआ स्कोलोपेड हेमलाइन वाला लूज़-फिट लहंगा पहने नजर आई थीं, जिसे उन्होंने हीरे की बालियों और चूड़ियों के साथ कम्पलीट किया था। राधिका के ओवरऑल लुक की बात करें तो उनके इस पेस्टल पिंक एंड ग्रीन लहंगे को वेटलेस बटर सिल्क ऑर्गेंजा के साथ डिज़ाइन किया गया था। स्कर्ट और ब्लाउज दोनों में बहुरंगी धागे का काम था जिन्हें स्वान मोटिफ्स और फूलों की कशीदाकारी कढ़ाई में उड़ेला गया था। इतना ही नहीं, लहंगे के साथ अपने लुक को परफेक्ट फिनिशिंग देने के लिए राधिका ने हल्का मूंगा ब्लश और मैट पिंक लिप्स के साथ सॉफ्ट टोन मेकअप को अपने आउटफिट के साथ मैच किया था। जिसके साथ उन्होंने अपने बालों में voluminous पोनीटेल के साथ रोमांटिक टेंड्रल्स लगाए हुए थे, जो उन की ड्रेस पर काफी खिल रहे थे। यदि आप भी सिंपल ब्लाउज और सॉफ्ट पेस्टल पैलेट के साथ कुछ डिज़ाइनर ढूंढ रही हैं, तो राधिका मर्चेंट का यह लुक सिर्फ आपके लिए ही बनाया गया है। जी हां, बोल्ड ज्वेल टोन आउटफिट हमेशा हमारे इंडियन वियर वार्डरोब का एक मुख्य आधार रहा है। लेकिन हाल के दिनों में, पेस्टल लहंगे को काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी राधिका के इस लुक को अपनाना चाहती हैं तो राहुल मिश्रा की वेबसाइट पर जाकर इसे आसानी से खरीद सकती हैं। राधिका का यह लहंगा आपको मात्र 50000 रुपए तक की कीमत में मिल जाएगा।