Thursday, July 30, 2020

छोटी सी डेनिम फ्रॉक पहन, प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया अपना क्यूट साइड July 29, 2020 at 08:59PM

प्रियंका चोपड़ा को भले ही मैच्योर पर्सन माना जाता है, लेकिन यह अदाकारा भी कभी-कभी अपना क्यूट साइड दिखाने से परहेज नहीं करती है। इंस्टाग्राम पर शेयर लेटेस्ट तस्वीर में भी ऐक्ट्रेस का कुछ ऐसा ही प्यारा सा अंदाज देखने को मिल रहा है। फैन्स के साथ शेयर किए गए लेस्टेस्ट पोस्ट में प्रियंका डेनिम की शॉर्ट लेंथ ड्रेस पहनी दिखाई दे रही हैं। स्क्वेर शेप नेकलाइन और लूज फिट स्लीव्स वाली इस आउटफिट में लाइट प्लीट्स पैटर्न देने के लिए बिलो द बस्ट और वेस्ट ऐरिया पर हॉरिजॉन्टल स्टिच की गई थी। शोल्डर्स पर परफेक्ट फिट वाली इस यह ड्रेस ऐ-कट डिजाइन की थी, जिसे मिडरिफ पोर्शन से बॉडीफिट की जगह फ्री-फॉल लुक दिया गया था। डेनिम की इस शॉर्ट ड्रेस के साथ प्रियंका ने अपने मेकअप को नैचरल रखा था और फेवरिट डार्क चेरी कलर की लिपस्टिक लगाई थी। प्रियंका ने तस्वीर के लिए जिस तरह से ड्रेस को पकड़कर पोज दिया था, वह काफी क्यूट लग रहा था। वैसे पीसी ने एक स्मॉल क्लिप भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने फैन्स को अपने नए वर्क प्रॉजेक्ट के बारे में जानकारी दी। इस क्लिप में प्रियंका वाइट कलर की लिनेन फैब्रिक की ड्रेस पहनी नजर आईं। इसमें भी इलास्टिक स्टिच से प्लीट्स पैटर्न दिया गया था, वहीं स्लीव्स को पीसेंट स्लीव्स डिजाइन दी गई थी। प्रियंका की डेनिम और लिनेन ड्रेस, दोनों ही आपके लिए वर्क फ्रॉम होम के लिहाज से परफेक्ट चॉइस हो सकती है और अगर आप चाहें, तो इन्हें दोस्तों के साथ होने वाले विडियो कॉल के दौरान भी पहन सकती हैं।

हाथों में मेहंदी-लाल चूड़ा और मांग में सिंदूर भरकर जब शादी के तुरंत बाद काम पर निकल गईं प्रियंका चोपड़ा July 29, 2020 at 08:40PM

कहते हैं मोहब्बत में डूबा हुआ पति अपनी पत्नी को खुश करने के लिए कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करता रहता है। कभी अल्फाजों से, कभी जज्बातों से तो कभी तस्वीरों से, और ऐसा हो भी क्यों न। यही वह समय होता है जब प्यार के पंछी दुनिया की सुधबुध छोड़ बस सारा समय एक-दूसरे के साथ बिताने को बेताब रहते हैं। लेकिन जरा सोचिए जब शादी के तुरंत बाद आपकी पत्नी या पति आपको छोड़ काम पर निकल जाए तो फिर क्या। हमारी तरह सोच में पड़ गए न आप भी। ऐसा ही हमें और के साथ देखने को मिला, जिन्होंने अपना हनीमून पीरियड एन्जॉय करने के बजाए शादी के तुरंत बाद काम पर जाना ज्यादा पसंद किया। साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ जोरों-शोरों से शादी के बंधन में बंधने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी को अभी जुम्मा-जुम्मा चार दिन ही हुए थे कि वह नई दिल्ली में एक डेटिंग ऐप को लॉन्च करने पहुंच गईं। हालांकि, प्रियंका को यूं एकदम से काम पर आता देख कर किसी के लिए काफी हैरान करने वाला था, लेकिन नई दुल्हन के स्टाइल ने हर किसी को उनका दीवाना बना दिया। जी हां, न्यूली मैरिड यानी प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में लंदन की फेमस ब्रांड Ralph and Russo की डिज़ाइन की हुई व्रैप पीच ड्रेस में नजर आई थीं, जिसे उन्होंने न्यूड सॉफ्ट टोन मेकअप और सॉफ्ट कर्ल्स के साथ स्टाइल किया था। इस ड्रेस की सबसे अच्छी बात यह थी कि वह प्रियंका के मंगलसूत्र और मांग में लगे सिंदूर को काफी अच्छे से उभारने का काम कर रही थी। वहीं, कमर के बीचों-बीच लगी गोल्डन चेन प्लेटेड बेल्ट उनके परफॉस्ट फिगर को फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही थी। भले ही यह इवेंट पूरी तरह से विदेशी था, लेकिन इस दौरान भी वह गोल्ड चेन वाला टीयर शेप्ड डायमंड मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाना नहीं भूलीं। प्रियंका के देसी अंदाज़ की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। वहीं, बात करें निक जोनस की तो वह ग्रे सूट के साथ नीली टीस पहने हुए दिखाई दिए। खैर, हम तो यही कहेंगे कि अभी प्रियंका के हाथों से मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि वह अपने काम की तरफ निकल पड़ीं। हालांकि, प्रियंका का यह स्टाइल वर्किंग नई दुल्हनों के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप भी अपनी शादी के बाद अपने फ्रेंड्स या कलीग्स के साथ पार्टी की योजना बना रही हैं तो इस तरह से खुद को स्टाइल करना न भूलें।

Wednesday, July 29, 2020

जब होने वाली सास नीता अंबानी के कहने पर राधिका मर्चेंट ने पहनी साड़ी July 29, 2020 at 06:14PM

आज के समय में अपने लिए सबसे महंगी और हटकर ड्रेस खरीदना अब एक क्लिच कॉन्सेप्ट बन गया है, ऐसा हो भी क्यों ना जब आप निश्चित रूप से किसी डिजाइनर ड्रेस को पहनते हैं तो उसकी चमक वाकई देखने लायक होती है। हालांकि, हम में से बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो हमेशा अपनी अलमारी में एक डिजाइनर अटायर रखने का सपना देखते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो अपने प्रशंसकों को अपनी सहज ड्रेसिंग से अपनी तरफ आकर्षित करते हैं, उन्हीं में से एक हैं, जो कभी भी अपने स्टाइल से हमें निराश नहीं करतीं। की होने वाली 'छोटी बहू' यानी राधिका मर्चेंट यूं तो जो कुछ भी पहनती हैं उसमें कमाल की नजर आती हैं, लेकिन पारंपरिक फैशन-फॉरवर्ड सिल्हूट्स के लिए उनकी अलमारी में एक खास जगह है। हालांकि, राधिका ने हमेशा ही अपनी सार्टोरिक पिक्स के साथ अपने फैशन गेम को आगे बढ़ाया है। लेकिन जब भी बात आती है होने वाली सास नीता अंबानी और ननद के स्टाइल स्टेटमेंट को मैच करने की तो वह इस बात को अच्छे से जानती हैं कि कैसे उन्हें दूसरों को खुश करना है। ऐसा ही हमें तब देखने को मिला जब वह अपने ससुराल वालों के साथ करीना कपूर के भाई अरमान जैन के रिसेप्शन में पहुंचीं। यूं तो नीता अंबानी अक्सर ही परिवार के बाकी सदस्यों की तरह राधिका मर्चेंट को मीडिया से रूबरू कराती रहती हैं, लेकिन इस बार वजह थोड़ी खास थी। अरमान जैन-अनिशा मल्होत्रा के रिसेप्शन पार्टी में इस बार नीता अंबानी के साथ-साथ उनके परिवार के बाकी सदस्य भी शामिल हुए थे, जिसमें राधिका मर्चेंट के स्टाइल ने हर किसी को उनका कायल कर दिया। जी हां, इस दौरान राधिका मर्चेंट सीक्विन साड़ी में नजर आई थीं, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि उनका यह स्टाइल एकदम होने वाली नई बहू के जैसा था। इस पार्टी के लिए राधिका मर्चेंट फेमस डिज़ाइनर सब्यसाची की डिज़ाइन की हुई सीक्विन साड़ी पहनकर पहुंची हुई थीं, जिसके साथ फ्लोरल बोटकट ब्लाउज उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। वहीं, बात करें उनके ओवरऑल लुक की तो उन्होंने अपने इस रोमांटिक पहनावे को पूरा करने के लिए नाजुक साजो-सज्जा का विकल्प चुना, जिसे उन्होंने हीरे का हार और मैचिंग इयररिंग्स के साथ पेयर किया। हालांकि, राधिका मर्चेंट के इस मोनोक्रोम साड़ी का मुख्य आकर्षण उनका डिज़ाइनर ब्लाउज था, जिसे परफेक्ट तरीके से फ्लॉन्ट करने के लिए उन्होंने अपने साड़ी के पल्लू को कमर की साइड से बाएं हाथ की तरफ ड्रेप किया हुआ था। खैर, सटल मेकअप के साथ हमें तो राधिका का यह अवतार काफी पसंद आया।अगर आप चाहें तो आने वाले शादी के मौसम के लिए राधिका के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

इस रक्षाबंधन, बॉलिवुड के इन स्टाइलिश भाई-बहनों से लें स्टाइल इंस्परेशन July 29, 2020 at 12:01AM

राखी का त्यौहार अब बस कुछ ही दिन दूर है। इस बार के हालात कोविड-19 के कारण जरूर बदले हुए होंगे, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप भाई-बहन के स्नेह को दिखाते इस फेस्टिवल को घर पर सेलिब्रेट न करें। रक्षाबंधन के दिन आप और आपका भाई हमेशा की तरह ही खास लग सकते हैं और इसके लिए बॉलिवुड के स्टाइलिश भाई-बहनों से इंस्परेशन लिया जा सकता है। अर्जुन कपूर ऐंड सिस्टर्स इस राखी आप कपड़े न ले पाई हों, तो टेंशन की कोई बात नहीं है। रक्षाबंधन पर इस बार आप अपने पुराने फेस्टिव कपड़ों को री-यूज कर सकती हैं। अगर आपके पास कोई लहंगा या भारी सूट रखा हो, जिसे आपने एक-दो बार ही किसी वेडिंग में पहना हो, तो इस बार उसे राखी पर पहनें और खुद को स्पेशल फील करवाएं। इसी तरह लड़के भी अपनी पुरानी या पापा की अलमारी में से उनकी कोई प्लेन शेरवानी ट्राई कर सकते हैं। अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन अभिषेक और श्वेता की तरह आप अपने स्टाइल को मिनिमम रखते हुए भी खास लग सकते हैं। भाई-बहन चाहे तो कॉन्ट्रास्टिंग मैचिंग क्लोद्स पहन सकते हैं। जैसे इस तस्वीर में श्वेता बेबी पिंक सूट और सिल्वर टॉप पहनी दिखाई दे रही हैं, वहीं दूसरी ओर अभिषेक कलरफुल कुर्ता और ब्राइट रेड जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। सैफ अली खान और सोहा अली खान अगर आपको इस बार एलिगेंट लुक ट्राई करना है, तो इसके लिए लड़के सैफ के इस लुक की तरह कुर्ता और नेहरू जैकेट पहन सकते हैं। वहीं बहनें सोहा की तरह लाइट वर्क वाला सूट और उसके साथ मिनिमम जूलरी लुक ट्राई कर सकती हैं। इब्राहिम अली खान और सोहा अली खान अगर आपको फुल ऑन फेस्टिव लुक चाहिए, तो इसके लिए लड़के वर्क वाला कुर्ता पहन सकते हैं। वहीं लड़कियां चाहें, तो शॉर्ट अनारकली कुर्ता पहन सकती हैं। वैसे अगर वे चाहें, तो अपनी पिछली दिवाली के ट्रडिशनल कपड़ों को भी कैरी कर सकती हैं। कपूर फैमिली का ऑल वाइल लुक क्यों न इस बार आप एक थीम को फॉलो करें? कोई एक रंग चुनें और भाई-बहन व पूरा परिवार एक जैसे रंग के कपड़े पहनें। ऐसे में अगर क्लोद्स पुराने भी हों, तो भी मैचिंग की ये फीलिंग उन कपड़ों को भी खास बना देगी। प्रियंका और सिद्धार्थ चोपड़ा लड़के अगर चाहें तो वेलवेट जैकेट या फिर शर्ट और ब्लेजर ट्राई कर खुद को फॉर्मल लुक में स्टाइल कर सकते हैं। वहीं लड़कियां चाहें, तो प्रियंका की तरह साड़ी लुक या फिर स्टाइलिश टॉप ऐंड जींस लुक ट्राई कर सकती हैं।