Thursday, August 6, 2020

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की हल्दी की तस्वीरें आईं सामने, हटकर दिखा होने वाली दुल्हन का लुक August 06, 2020 at 12:21AM

साउथ के जाने-माने एक्टर (Rana Daggubati) और उनकी लेडी लव यानी मिहिका बजाज (Miheeka Bajaj) की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो चुकी हैं। यह जोड़ी आने वाले 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंधने को पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में अब दोनों परिवारों के घर प्री-वेडिंग सेरेमनी का आयोजन भी शुरू हो गया है। इसी बीच हमारे हाथ राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की हल्दी की रस्म से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें लगीं हैं जिसमें होने वाली दुल्हन का लुक हर किसी का दिल चुरा रहा है। अपने हल्दी समारोह के लिए राणा दग्गुबाती की मंगेतर मिहिका बजाज ने पीले रंग का एक पारंपरिक लहंगा चुना, जिसे खास तौर पर फैशन डिज़ाइनर आनंद काबरा ने डिज़ाइन किया था। हल्दी के फंक्शन को ध्यान में रखते हुए मिहिका का यह लहंगा एकदम सिंपल बनाया गया था। लेकिन होने वाली दुल्हनिया को स्टाइलिश लुक देने के लिए लहंगे की चोली और दुपट्टे को खासतौर पर डिज़ाइन किया गया था। जी हां, सिल्क फैब्रिक वाली चोली और डबल शेड्स वाले दुपट्टे में मोटिफ्स प्रिंट के साथ-साथ साइड के बॉर्डर में कशीदाकारी कढ़ाई को उकेरा गया था। यही नहीं, दुपट्टे में कंट्रास्ट शैली को जोड़ते हुए साइड में सिल्वर गोटापट्टी के साथ Seashell को पिरोया था। एक तरह से कहें तो मिहिका का हल्दी के लिए अपनाया गया बोहो फैशन एकदम कमाल का था। वहीं बात करें मिहिका के मेकअप की तो उन्होंने सटल मेकअप के साथ लाइट पिंक लिप्स और आंखों को शॉर्प आइलाइनर से खुद को ड्रेसअप किया था। वहीं जूलरी को ज्यादा एक्ससेस न करते हुए उन्होंने नेकलाइन को खाली छोड़ा था, जिसके साथ Seashell से बनी माथापट्टी और कानों में लंबे झुमके डाले हुए थे। इस हल्दी समारोह में राणा के परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने ही भाग लिया। वहीं, बात करें राणा दग्गुबाती की तो ऑफ वाइट शर्ट और धोती में हर बार की तरह काफी हैंडसम के लग रहे थे। दरअसल, राणा साउथ इंडस्ट्री से वास्ता रखते हैं ऐसे में उन्होंने अपने खास दिन के वाइट शर्ट और धोती को चुना, जो दक्षिण भारत एक पारंपरिक वस्त्र है। हम जब भी धोती की बात करते हैं तो लोगों के दिमाग में प्लीट्स वाली धोती का फोटो आ जाता है। हालांकि, साउथ इंडिया में पहनी जाने वाली वेस्टी को भी धोती के नाम से जाना जाता है। जिसे रैपिंग तरीके से पहना जाता है, जिसमें किसी तरह की कोई प्लीट्स नहीं होती हैं। बता दें शादी की सभी रस्में उनके निवास स्थान पर की जाएंगी। यही नहीं, शादी के लिए गेस्टलिस्ट को 30 तक सीमित रखा गया है। कोरोना वायरस के कारण सभी दिशानिर्देशों का पालन करना सुनिश्चित किया है। खैर, जो भी हो हम तो होने वाली दुल्हनिया की सादगी पर अपना दिल हार बैठे हैं। वैसे आपको मिहिका का यह लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

सुहाना खान का ये पर्स है गजब महंगा, इसे खरीदने के बारे में सोचें भी ना August 05, 2020 at 10:37PM

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें वह ग्लैमरस लुक में नजर आई थीं। हालांकि, उन्होंने अपने लुक से ज्यादा गोद में रखे छोटे पर्स को हाईलाइट किया था। इसके बाद जब पर्स की कीमत उसके ब्रैंड की वेबसाइट पर तलाशी गई, तो कई लोग तो शॉक में ही चले गए और सोचने को मजबूर हो गए कि 'इतने छोटे पर्स की इतनी ज्यादा कीमत!' इंस्टाग्राम पर शेयर्ड फोटोज में ब्लैक कलर की वाइट पोल्का डॉट्स ड्रेस में नजर आई थीं। इस शॉर्ट ड्रेस में हॉल्टर और डीप वी-कट नेकलाइन थी। सुहाना की कर्वी बॉडी पर यह आउटफिट काफी जम रही थी। इसके साथ सुहाना ने हाथों में डायमंड ऐंड गोल्ड के ब्रेसलेट पहने थे। उन्होंने गले में छोटी चेन और डायमंड पेंडेंट पहना था। इस स्टार किड ने अपने मेकअप को कंप्लीटली नैचरल रखते हुए, लिप्स को पिंक लिपस्टिक से हाईलाइट किया था। उन्होंने हाथों में भी पिंक नेल पॉलिश लगाई थी, जो इस ब्लैक ऐंड वाइट लुक में कलर एलिमेंट ऐड कर रही थी। फोटोज में सुहाना खान एक छोटू सा पर्स भी लिए दिखी थीं। उन्होंने खुद बताया था कि यह Louis Vuitton का बैग है। सुहाना ने जिस तरह से इसका डिस्क्रिप्शन लिखा था, वह बताता है कि उन्हें यह बैग बहुत ज्यादा पसंद है। क्या खास है बैग में सुहाना के बैग की सबसे पहली खासियत तो यही है कि यह Louis Vuitton ब्रैंड का है, जिसे दुनिया के सबसे लग्जरी ऐंड पॉप्युलर ब्रैंड्स में से एक माना जाता है। इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर मिनी बैग की डीटेल्स भी दी गई हैं। इस बैग को Nano Speedy नाम दिया गया है और यह ब्रैंड के आइकॉनिक स्पीडी बैग का मिनिएचर वर्जन है। मोनोग्राम कैनवास पर लेदर ट्रिमिंग, दो छोटे हैंडल्स और एक लंबा शोल्डर स्ट्रैप दिया गया है। यह लाइटवेट होने के साथ ही ईजी टू कैरी है। अब आएं इसकी कीमत पर, तो वेबसाइट पर बैग की प्राइस 1,180 डॉलर्स बताई गई है। इसे अगर भारतीय मुद्रा में कंवर्ट किया जाए, तो यह राशि करीब 88,415 रुपये होती है। आम शख्स के लिए यह कीमत इतनी है कि इसमें तो वह न जाने क्या-क्या ले आए।

ऐश्वर्या राय बच्चन के जैसे कपड़े पहनना चाहती हैं बेटी आराध्या, ये रहा सबूत August 05, 2020 at 08:36PM

इस बात में कोई दोराय नहीं कि सोशल मीडिया पर हमेशा ही बॉलीवुड सेलेब्स और उनके बच्चों को लेकर बज्ज बना रहता है। हालांकि, ऐसा हो भी क्यों न, बी-टाउन सेलेब्स की हर बात जो अलग है। सेलेब्स के कपड़े पहनने के तरीके से लेकर बच्चों के नाम चुनने तक का अंदाज बेहद हटकर है और ऐसे में जब बात आ जाए बॉलीवुड की सबसे फेमस मां-बेटी की जोड़ी की, तो उस लिस्ट में और का नाम न हो ऐसा कैसे हो सकता है। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन हमेशा से ही Mamma's daughter रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह किसी और के मुकाबले अपनी मां ऐश्वर्या के साथ वक्त बिताना ज्यादा पसंद करती हैं। यही नहीं, ऐश भी हर पल इस बात का ख्याल रखती हैं कि आराध्या उन्हीं की तरह बेहद स्टाइलिश दिखे। ऐसा हम ही नहीं बल्कि ऐश्वर्या के इंस्टाग्राम की तस्वीरें तो यही कहती हैं। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं वो कुछ तस्वीरें जब मां-बेटी ने एक जैसे कपड़े पहन हर किसी का दिल जीत लिया। ऐश्वर्या राय बच्चन को फैशन क्वीन कहें तो गलत नहीं होगा। वह अक्सर रेड कार्पेट लुक्स पर अपने खूबसूरत आउटफिट्स के साथ सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसा ही हमें साल 2019 में देखने को मिला जब ऐश्वर्या कान्स फिल्म फेस्टिवल में मरमेड लुक में नजर आईं। इस दौरान आराध्या का ड्रेसिंग स्टाइल भी अपनी मां के जैसा था। आराध्या ने भी अपनी ऐश के कपड़ों से मेल खाता हुआ येलो रंग का वन शोल्डर फ्रॉक पहना था। ऐसा ही दूसरी बार तब देखने को मिला, जब मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर उतरीं ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कलर के वन साइड शोल्डर गाउन में दिखाई दीं। इस दौरान डिज़ाइनर ने ऐश्वर्या के साथ-साथ आराध्या के लिए भी सेम वैसा ही वन शोल्डर गाउन शिमरी गाउन डिज़ाइन किया था। पति अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम Pink Panthers का हौसला बढ़ाने पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन इस दौरान भी एक जैसी पिंक हुडी को पहने दिखाई दी थीं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब यूं ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन ने एक जैसे कपड़े पहने हों, मां-बेटी की यह जोड़ी कई मौके पर एक जैसे ऑउटफिट को पहने दिखाई दे चुकी है।

Wednesday, August 5, 2020

बॉलिवुड की ये 3 ऐक्ट्रेसेस हाथ में पहनती हैं मंगलसूत्र August 05, 2020 at 07:10PM

चाहे बात कपड़ों की हो, जूतों की या फिर जूलरी की, हर चीज में बीटाउन की हसीनाएं नए ट्रेंड को ट्राई करना पसंद करती हैं। इस फेहरिस्त में मंगलसूत्र तक शामिल है। आमतौर पर गले में पहनी जाने वाली सुहाग की इस निशानी को बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस समय के साथ ट्रेंडी लुक देती जा रही हैं। हेवी लुकिंग की जगह लाइट वेट मंगलसूत्र के साथ ही, कुछ अदाकाराएं रिस्ट या ब्रेसलेट मंगलसूत्र भी पहनी दिखाई देती हैं। शिल्पा शेट्टीशिल्पा शेट्टी के पास दो तरह के मंगलसूत्र हैं। इनमें से एक में काले और सोने के मोती के साथ थ्री डायमंड पेंडेंट लगा है। इसे शिल्पा गले में पहनती हैं। वहीं दूसरा ब्रेसलेट शेप में है, इसमें सिंगल लेयर चेन के साथ काले और सोने के मोती का इस्तेमाल किया गया है। साथ में इसमें हीरे की जगह सोने का पतला सा पेंडेंट जैसा है। इसे शिल्पा ने पूरी तरह से लाइट वेट रखवाया था। एक इंटरव्यू में इस अदाकारा ने बताया था कि जब वह ट्रडिशनल कपड़ों में हों, तभी वह गले वाला मंगलसूत्र पहनती हैं। सोनम कपूर सोनम कपूर के मंगलसूत्र का पूरा डिजाइन ही काफी हटकर था। इसमें सिंगल डायमंड के साथ ही ऐक्ट्रेस और उनके पति आनंद आहूजा के सन साइन के डायमंड स्टडिड पेंडेंट लगे थे। इस शॉर्ट लेंथ ब्रेसलेट का डिजाइन ऐसा है कि इसे आसानी से गले और हाथ में भी पहना जा सकता है। ये अलग बात है कि जब सोनम शादी के बाद हाथ में मंगलसूत्र पहनी दिखी थीं, तो कई लोगों को यह रास नहीं आया था। उन्होंने इसे 'संस्कृति का अपमान' बताया था। बिपाशा बसु बंगाली रीति-रिवाज़ से शादी करने वाली बिपाशा बसु भी मंगलसूत्र को ब्रेसलेट फॉर्म में पहनना पसंद करती हैं। हाल ही में उन्होंने जब रक्षाबंधन के मौके पर तस्वीरें शेयर की थीं, तब वह अपने एक हाथ में डेलिकेट लुकिंग पेंडेंट वाला ब्रेसलेट मंगलसूत्र पहनी नजर आईं। वर्किंग विमिन के लिए गुड चॉइस ऐसी महिलाएं जो वर्किंग हैं या फिर वेस्टर्न कपड़े पहनना ज्यादा प्रिफर करती हैं, उनके लिए ब्रेसलेट मंगलसूत्र अच्छी चॉइस है। हालांकि, ये अलग बात है कि इस डिजाइन को चूज करने से पहले अपने घरवालों से एक बार राय जरूर लें, क्योंकि यह काफी हद तक संभव है कि उन्हें मंगलसूत्र का यह मॉर्डन वर्जन पसंद न आए और यह विवाद का विषय बन जाए।