Monday, August 10, 2020

गौहर खान ने 20 दिन में घटाया 3.5 किलो वजन, अब स्टाइल में फ्लॉन्ट कर रहीं स्लिम बॉडी August 09, 2020 at 10:35PM

एक ओर जहां लॉकडाउन के कारण कई लोगों का वेट बढ़ गया, तो वहीं टीवी ऐक्ट्रेस गौहर खान ने इस पीरियड को अपनी फिटनेस के लिए डेडिकेट किया। इससे हुआ ये कि उनका न सिर्फ वजन घट गया, बल्कि नए फिगर के साथ उन्हें और फैशनेबल कपड़े ट्राई करने का मौका भी मिल गया। इंस्टाग्राम पर अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाते हुए गौहर ने फैन्स को जानकारी दी कि उन्होंने 20 दिन में 3.5 किलो वजन कम कर लिया है। इसके बाद उनकी बॉडी और स्लिम ऐंड टोन्ड बन गई है। उन्होंने यह भी जाहिर किया कि यह नई स्लिम बॉडी उन्हें काफी पसंद आ रही है। अपनी इस न्यू बॉडी को फ्लॉन्ट करने का गौहर कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। वह एक के बाद एक कई स्टाइलिश तस्वीरें इंस्टाग्राम पर सबके साथ साझा कर रही हैं। उन्होंने वेट लॉस के बारे में बताते हुए जो फोटोज शेयर किए थे, उसमें वह हॉल्टर नेकलाइन का येलो रंग का टॉप पहनी नजर आई थीं। इसे उन्होंने ब्लू बैगी जींस के साथ मैच किया था और पैरों में ब्लैक शूज पहने थे। इसके बाद उन्होंने वाइट टैंक टॉप और डेनिम जींस में तस्वीरें शेयर कीं। इस लुक को उन्होंने ग्रे ऐंड वाइट बेलीज के साथ पूरा किया था। उन्होंने अपने बालों को साइड पार्टिशन करते हुए खुला रखा था। इसी लुक में उन्होंने एक और फोटो शेयर किया था, जिसमें वह जींस से मैच करती डेनिम जैकेट भी एक कंधे पर लिए नजर आईं। गौहर ने एक विडियो भी शेयर किया, जिसमें वह कार में बैठी देखी गईं। सॉन्ग पर झूमते दिखीं इस अदाकारा ने ब्लू ऐंड वाइट स्ट्राइप्स का स्लीवलेस टॉप और लाइट ब्लू कलर की हाईवेस्ट जींस पहनी थी। इसके साथ उन्होंने ब्लू कलर का चश्मा भी लगाया था, जो उनके लुक को और स्टाइलिश बना रहा था।

ऐसे न हो पाएगा! जब सस्ती ड्रेस के चक्कर में बिग बॉस फेम माहिरा शर्मा को सुननी पड़ी खरी-खोटी August 09, 2020 at 10:24PM

सलमान खान का सबसे बड़ा कंट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस’ जब भी टीवी पर अपनी दस्तक देता है, तो घर में आए मेहमानों के स्टाइल से लेकर उनके अतरंगे पहनावे तक पर लोगों की कड़ी नजर होती है। वह किस मौके पर क्या पहनते हैं? कैसे दिखते हैं? यहां तक कि उन्होंने सीजन में रहते हुए कितनी बार अपने कपड़ों को रिपीट किया, इस सबका हिसाब जनता के पास होता है। ऐसे में आप अंदाज़ा उस बात का लगाइए जब आप जानी-मानी फैशननिस्टा के कपड़ों को यूं सस्ते में सिलाकर टीवी के सबसे बड़े शो में पहुंच जाएं। हालांकि, आप सभी को यह बात सुनने में थोड़ी अटपटी जरूर लग रही होगी लेकिन जब हम आपको बताएंगे तो आपका यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। सीजन 13 की कंटेस्टेंट तो आप सभी को याद ही होंगी, जो आए दिन पारस छाबड़ा को लेकर शहनाज़ गिल से भिड़ती हुई नजर आती थीं। यूं तो माहिरा ने पूरे सीजन एक से बढ़कर एक ड्रेसेस को पहना, लेकिन शो से जाते-जाते उन्होंने एक ऐसी गलती कर दी जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। शो के फिनाले में जहां सभी कंटेस्टेंट काफी फैशनेबल लुक में नजर आए, तो वहीं माहिरा शर्मा एक ऐसा गाउन पहनकर पहुंची थीं, जिसे कुछ दिनों पहले ने पहना था। बात चलो फैशन फेस ऑफ की होती तो भी समझ में आती, लेकिन माहिरा का स्टाइल तो कॉपी करने के चक्कर में एकदम दगा दे गया। ऐसा इसलिए क्योंकि माहिरा शर्मा ने जिस ऑफ शोल्डर पाउडर ब्लू रंग के गाउन को पहना हुआ था, दरअसल वह असली के बजाए नकली था। जी हां, दोनों एक्ट्रेसेस की आउटफिट्स में फर्क सिर्फ इतना सा था कि जहां आलिया की ड्रेस ब्लश पिंक कलर की थी तो वहीं माहिरा की ड्रेस को पाउडर ब्लू रंग में रिक्रिएट किया गया। जहां आलिया की ड्रेस को Lebanese फैशन डिज़ाइनर जॉर्जेस चक्र ने डिज़ाइन की थी जबकि माहिरा सीमा पटेल के ऑउटफिट में दिखाई दीं। यही नहीं, कॉपी करने की हद तो तब हो गई जब माहिरा शर्मा ड्रेस तो ड्रेस, आलिया के मेकअप तक को कॉपी करने पर उतारू हो गईं। आइफा अवॉर्ड नाइट में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचीं आलिया ने इस दौरान ड्रेस में बने ऑफ शोल्डर लुक को फ्लॉन्ट करने के लिए साइड में छोटी-छोटी चोटियों के साथ एक लॉन्ग ब्रैड बनाई हुई थी। वहीं, सटल मेकअप के साथ उन्होंने अपने चेहरे पर लटों से एक परफेक्ट लुक दिया हुआ था। बात करें माहिरा की तो उन्होंने भी आलिया की तरह ही अपने बालों को स्टाइल किया था। वहीं, नो एक्ससेरीज लुक को अपनाते हुए माहिरा ने इस ड्रेस को सिर्फ सिंपल स्टड्स की मदद से स्टाइल किया था। हालांकि, हम ऐसा बिल्कुल नहीं कह रहे कि माहिरा का फैशन सेंस गलत था, लेकिन यूं ड्रेस की 'सस्ती कॉपी' करना उनके फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आया। यही नहीं, फैशन पोलिस के नाम से मशहूर डाइट सब्या ने तो माहिरा शर्मा को 'गंदी कॉपी' तक बता दिया था।

जब बार-बार एक ही ड्रेस में सारा अली खान को देख लोगों ने कहा- साइड इफेक्ट्स August 09, 2020 at 09:07PM

बॉलीवुड गलियारे में अपनी सर्टोरिअल चॉइसेज को रिपीट करना कोई नई बात नहीं है। लेकिन हां, इस बात को देखकर तब सबसे ज्यादा हैरानी होती है जब बी-टाउन की हसीनाएं ऐसे कपड़ों को रिपीट करती हुई नजर आती हैं, जिनको लेकर वह पहले ही फैंस की तरफ से निराशाजनक कमेंट्स सुन चुकी हों। ऐसा ही कुछ हमें की लाडली के साथ भी देखने को मिला, जो इंडियन वियर से लेकर वेस्टर्न वियर को इतने ग्रेस के साथ पहनती हैं कि उनकी फैशन चॉइसेस पर सवाल उठाना ही गलत होगा। अपने स्टाइल से मंत्रमुग्ध करने वाली सारा अली खान ने जब इंडस्ट्री में अपने कदम रखे तो हर कोई उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके स्टाइल सेंस पर भी बारीकी से अपनी नजर बनाए हुए था। ऐसे में सारा ने हमें तब सबसे ज्यादा हैरान किया जब वह अपने को-एक्टर रणवीर सिंह के साथ सिम्बा के प्रोमशनल इवेंट में नजर आईं। यूं तो 'सिम्बा' के हर प्रमोशनल इवेंट में सारा अली खान ने एक से बढ़कर एक लुक्स अपनाए। लेकिन इस दौरान उनके द्वारा पहने गए एक रंग-बिरंगे को-ओर्ड सेट ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा। रेडियो मिर्ची रेड FM में अपनी नटखट आवाज से लाखों लोगों का दिल धड़काने पहुंची सारा इस दौरान Jaded London के डिज़ाइन किए हुए मल्टी फ्लोरल को-ओर्ड सेट में दिखाई दीं। मल्टी-ह्यू सेपरेट्स क्रॉप टॉप के साथ चौड़े पैंट वाला बेलबॉटम देखने में इतना फनी था कि इस ड्रेस में सारा फैशननिस्टा कम बल्कि रणवीर की स्टूडेंट ज्यादा लगीं। यही नहीं, सारा की यह ड्रेस इतनी अतरंगी किस्म की थी। लोगों ने उनकी तुलना रणवीर सिंह के ड्रेसिंग स्टाइल से कर दी थी। जैसे ही सारा इस लुक में लोगों के सामने आईं, तो उनकी फोटो पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कमेंट में एक यूजर ने लिखा, 'लगता है रणवीर सिंह से कुछ ज्यादा ही इंस्पायर हो गई।' तो किसी ने कहा, 'उनके साथ रहने के साइड इफेक्ट्स। खैर, यह तो रही फिल्म के प्रमोशन की बात, वहीं सारा एक बार फिर इस अटायर को अपने भाई और मां के साथ पहने हुए दिखाई दीं। हालांकि, इस बार सारा का लुक एकदम डिफरेंट था। जहां प्रमोशनल इवेंट में सारा नियॉन रंग के सैंडल्स के साथ ड्रमैटिक मेकअप में दिखाई दी थीं, तो वहीं अपने भाई के साथ उन्होंने इस ड्रेस को मिनिमल मेकअप के साथ ड्रेस से मिलता-जुलता बैग और वाइट कलर के स्नीकर्स से स्टाइल किया था। खैर, सारा की इन तस्वीरों को देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि उन्हें अपने इस अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल से कुछ ज्यादा ही प्यार है। वैसे आपको सारा का यह स्टाइल कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

मिनी स्कर्ट और टैंक टॉप, कुछ इस अंदाज में नेचर का मजा लेती दिखीं मौनी रॉय August 09, 2020 at 08:54PM

ऐक्ट्रेस मौनी रॉय का फिगर कमाल का है और इस बात से यह बाला भी काफी अच्छी तरह वाकिफ है। यही वजह है कि पारंपरिक साड़ी से लेकर वेस्टर्न कपड़ों तक में वह इसे फ्लॉन्ट करने से कतराती नहीं हैं। ऐसा ही कुछ इस अदाकारा ने फिर से किया है। उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैन्स के साथ साझा कीं, तो उसमें उनका बोल्ड लुक देख सभी क्रेजी हो गए। इंस्टाग्राम पर शेयर्ड फोटोज में मौनी रॉय नेचर के बीच ताजी हवा और खूबसूरत सीनरी का आनंद लेती नजर आ रही हैं। इस आउटिंग के लिए वह बोल्ड हिंट वाले कपड़ों का चुनाव करती दिखीं। इन फोटोज में मौनी को ब्लैक कलर की मिनी स्कर्ट में देखा जा सकता है। इसमें टॉप स्टिच्ड प्लीट्स पैटर्न था, जो उसके फॉल को परफेक्ट बना रहा था। इस स्कर्ट को मौनी ने वाइट कलर के टैंक कॉप के साथ मैच किया था। इस टॉप में स्पैगटी स्ट्रैप्स थीं। इसके साथ मौनी ने ब्लैक कलर की ब्रालेट पहनी थी, जो कंट्रास्टिंग होते हुए भी आउटफिट के साथ परफेक्टली फिट बैठ रही थी। नेचर के बीच मौनी ने अपने लुक को भी ज्यादा से ज्यादा नैचरल रखने की कोशिश की थी। उन्होंने न्यूड टोन मेकअप चुनते हुए आपने बालों को खुला रखा था। इसके साथ उन्होंने लाइट वेट ब्रेसलेट पहना था और रेड कलर की नेलपॉलिश लगाई थी। वैसे ये बात तो माननी पड़ेगी कि जिस तरह से शॉर्ट ऐंड बोल्ड क्लोद्स को कॉन्फिडेंस और केयरफ्री ऐटिट्यूड के साथ कैरी करती हैं, वैसा कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है।