There’s nothing better than being let in on a secret sale, especially one that both results in deals on Simon Miller platforms and a Staud bucket bag and gives back to a good cause. And somehow, in a stroke of (almost) midweek luck, a sale that checks off both of those boxes just so happened to cross our (virtual) desks. On Tuesday, Best Kept Secret, a digital flash sale, made its debut. And trust us, with discounted apparel, shoes, and accessories from over 40 independent labels, it has deals you won’t want to miss. Think: 80% off pieces from Mansur Gavriel, Good American, Rhode, RE/DONE, Rosetta Getty, and more — but only until August 15.
To coincide with the site’s launch, Best Kept Secret will be raising money for two nonprofits, Baby2Baby and Know Your Rights Camp, with the goal of donating $500k to each charity. According to Maxwell Osborne, a partner of Best Kept Secret and the co-designer of NYC-based label Public School, the site was designed “to tackle the fashion industry’s response to COVID-19 while supporting social issues at the forefront of the global zeitgeist.” Baby2Baby collects and distributes essential baby supplies like formula, bottles, diapers, and soap to families affected by COVID-19. Know Your Rights Camp is the organization that activist and former NFL player Colin Kaepernick founded to "advance the liberation and well-being of Black and Brown communities through education, self-empowerment, mass-mobilization."
Warn your credit card company, clear out your closet, and shop our favorite picks by clicking through the slideshow ahead.
At Refinery29, we’re here to help you navigate this overwhelming world of stuff. All of our market picks are independently selected and curated by the editorial team. If you buy something we link to on our site, Refinery29 may earn commission.
जब भी बात किन्हीं दो बेस्ट फ्रेंड्स को किसी पार्टी में जाना होताहै तो दोनों के तरह-तरह के टैंट्रम्स देखने को मिलते हैं। पार्टी में कैसा दिखना है? क्या पहनना है? कैसे एक साथ खरीदारी करनी है? यहां तक कि किस ब्रांड्स के ऑउटफिट को चुनना है? ये ऐसे तमाम सवाल हैं जिनकी कश्मकश में दो लड़कियां उलझी रहती हैं। ऐसा ही कुछ हाल बॉलीवुड की दो बेस्टफ्रेंड्स यानी सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडिस के साथ भी है, जो अक्सर एक-दूसरे की कंपनी में खुद को ड्रेसअप करना पसंद करती हैं। बॉलीवुड दीवा सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडीज बिल्कुल भी हमसे अलग नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों बेस्टीज ने स्टारडस्ट अवॉर्ड्स में एक जैसे आउटफिट पहनकर कर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। जी हां, दोनों एक्ट्रेसेस की पक्की दोस्ती उस समय देखने को मिली जब दोनों एक साथ सज-धजकर एक जैसे कपड़ों को पहनकर पहुंचीं। हालांकि, इस दौरान सोनम कपूर को अपनी ड्रेस के लिए काफी आपत्तिजनक कमेंट्स सुनने पड़े, तो वहीं जैकलीन ने अपने स्टाइलिश अंदाज़ से हर किसी को मात दी। दरअसल, बात साल 2016 की है जब सोनम कपूरस्टारडस्ट अवॉर्ड्स में फिल्म 'नीरजा' के लिए एडिटर्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड लेने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने यानिना कॉउचर लेबल का डिज़ाइन किया हुआ प्लंजिंग नेकलाइन वाला बॉडीफिट गाउन पहना था। जिसके साथ पाउडर ब्लू ट्यूल स्कर्ट और केप डिटेलिंग वाला टॉप उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। यही नहीं, खुद को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए सोनम ने बालों में एक स्टाइलिश हेडबैंड को लगाया हुआ था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग के स्टड्स पहने थे। एक तरह से कहें तो सोनम का ओवरऑल लुक एकदम परफेक्ट था। हालांकि, उनको इस लुक में देख कुछ संस्कारी ट्रोलर्स बुरी तरह बिफर गए थे। वहीं, जब ऐसी ही सेम ड्रेस में जैकलीन फर्नाडिस दिखाई दीं तो उन्होंने सारी महफ़िल अपने नाम कर ली। जी हां, जहां सोनम को ऐसी ड्रेस पहनने के लिए बुरा भला सुनना पड़ा, तो वहीं जैकलीन ने इस ड्रेस को एक अलग तरीके से स्टाइल किया। जैकलीन फर्नांडीज ने भी इस इवेंट के लिए यानिना कॉउचर का एक बकाइन शिफॉन गाउन पहना था, जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थीं। सोनम की ड्रेस में जहां प्लंजिंग नेकलाइन के साथ ट्यूल स्कर्ट थी, तो वहीं जैकलीन की ड्रेस को बैलून आस्तीन और स्कर्ट के साथ एक लुक दिया गया। हालांकि, वो बात अलग है कि दोनों एक्ट्रेसेस की ड्रेस का ऊपरी पार्ट एक जैसा था। सटल मेकअप के साथ, स्मोकी आईज और पिंक लिप्स में जैकलीन का यह लुक एकदम परफेक्ट था। खैर, जैकलीन के स्टाइल को देख एक बात तो समझ में आ गई कि अभिनेत्री खुद को बोल्ड लेकिन स्टाइलिश लुक अच्छे से देना जानती हैं। सोनम को जहां अपनी इतनी बोल्ड ड्रेस को लेकर लोगों के ताने सुनने पड़े, वहीं जैकलीन ने खूब तारीफ बटोरी।
राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस कपल ने बतौर पति-पत्नी पहली बार पूजा की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं। इन फोटोज में राणा और मिहिका के साथ ही, समांथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य भी नजर आ रहे हैं। सभी के एलिगेंट लुक्स सोशल मीडिया पर तारीफें पाते दिखे। दरअसल, शादी के बाद बहू के घर आने पर दग्गुबाती हाउस में सत्यनारायण की पूजा रखी गई थी। पूजा स्थल को येलो और पर्पल फूलों के साथ ही पत्तियों से सजाया गया था। इसके सामने राणा और मिहिका बैठे थे। पूजा के लिए मिहिका ने हैंडलूम की क्रीम ऐंड गोल्डन कलर मिक्स साड़ी पहनी थी। इस लाइट वेट साड़ी पर ब्लॉक प्रिंट डिजाइन की झलक दिख रही थी। उन्होंने इसके ऊपर गहरे लाल रंग का ब्राइडल दुपट्टा लिया हुआ था, जिस पर हेवी सिल्वर एम्बॉइडरी की गई थी। इसके साथ मिहिका ग्रीन कलर का ब्लाउज पहनी नजर आईं। अपने इस लुक को ने टेंपल जूलरी, मैचिंग ईयररिंग्स, मांग टीका और सफेद चूड़ियां व कंगन के साथ पूरा किया। इस नई बहू ने मेकअप मिनिमम रखते हुए, डार्क रेड लिपस्टिक लगाई थी। वहीं राणा दग्गुबाती इस दौरान सूती का प्लेन सफेद कुर्ता और गोल्डन प्रिंट वाली क्रीम धोती पहने नजर आए। सबसे खास बात यह थी कि इस दौरान पूरे परिवार ने ही हैंडलूम के कपड़े पहने थे। इस दौरान पिस्ता ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थीं, जिसमें वह बहुत प्यारी नजर आ रही थीं। उन्होंने ही सोशल मीडिया पर फैमिली फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी थी कि सभी ने ट्रडिशनल के कपड़े पहने थे, जिन्हें हाथ से तैयार किया जाता है।
अगर स्टाइलिश स्टार किड्स की बात हो, तो उनमें खुशी कपूर टॉप पायदान पर नजर आती हैं। उनका स्टाइल इतना कमाल का है कि वह कई बार बीटाउन ऐक्ट्रेसेस पर भी भारी पड़ती नजर आ जाती हैं। हालांकि, ट्रोल्स का तो काम ही होता है निशाना बनाना और इस वजह से खुशी भी कई बार अपने गेटअप के लिए इनका शिकार बनती नजर आई हैं। ऐसा ही तब हुआ था, जब उनके लहंगा लुक की तस्वीरें सामने आई थीं। दरअसल, खुशी कपूर कुछ समय पहले एक शादी में शरीक हुई थीं। इस दौरान फैशन लवर इस बाला ने येलो कलर का लहंगा चुना था। राजस्थान में हुई शादी के लिए खुशी के इस लहंगे को अनुश्री रेड्डी ने डिजाइन किया था, जो उन पर बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था। खुशी के ब्राइट येलो लहंगे पर रिच थ्रेड वर्क किया गया था, जिसके साथ ब्लिंग एलिमेंट जोड़ने के लिए सीक्वंस वर्क भी था। फ्लेयर्ड लहंगे के साथ के ब्लाउज की नेकलाइन को स्क्वेर शेप रखा गया था, जिसका फ्रंट कट हल्का डीप था। खुशी ने इस लुक के साथ कुंदन और स्टोन्स की जूलरी पहनी थी। उन्होंने के साथ मैचिंग कंगन और ईयररिंग्स पहने थे। ये उनके लुक को बिल्कुल परफेक्ट बना रहे थे। हालांकि, इस लुक की हाईलाइट तो खुशी के फुटवेअर थे। खुशी कपूर ने अपने इस लहंगा लुक के साथ कोई हील्स या ट्रेंडी फ्लैट्स नहीं पहने थे, बल्कि उन्होंने इसके संग वाइट स्पोर्ट्स शूज को मैच किया था। इन चंकी शूज को फ्लॉन्ट करते हुए उन्होंने फोटोज भी खिंचवाए, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गए। यूजर्स ने इसे कूल लुक बताया, तो ट्रोल्स ने इसे निशाने पर ले लिया। उन्होंने खुशी पर अपनी बहन सोनम कपूर को कॉपी करने की बात कही। कुछ यूजर्स ने तो यह तक लिखा कि 'लहंगे के साथ जूते... यह काम अपनी बहन सोनम के लिए ही छोड़ दो। इसके साथ लोगों ने फोटोज भी शेयर किए, जिनमें साड़ी, सूट आदि के साथ शूज पहनी दिखाई दे रही थीं। अब ट्रोल्स ने भले ही जो भी कहा हो, लेकिन इस बात में कोई राय नहीं कि खुशी लहंगा लुक में सुंदर और कूल नजर आ रही थीं।