Thursday, August 13, 2020

Neha Kakkar's #MonsterShot

Neha Kakkar's #MonsterShot


चुलबुली आंखें और कातिल स्माइल, मुंबई की सड़कों पर यूं स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं राधिका मदान August 13, 2020 at 12:02AM

बॉलीवुड गलियारे में अपने कदम जमाए रखने के लिए दिन-रात एक करने वाली एक्ट्रेस राधिका मदान ने यूं तो दो फिल्मों के साथ ही अपनी कामयाबी का बिगुल बजा दिया है। लेकिन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ राधिका ने जिस एक चीज से लोगों का ध्यान खींचा है वो है उनका ड्रेसिंग स्टाइल।

Sridevi birth anniversary: कभी ‘चांदनी’ तो कभी ‘हवा-हवाई’, जब श्रीदेवी की हर स्टाइल पर लट्टू हुए फैंस August 12, 2020 at 10:51PM

भारत की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी न केवल एक बेहतरीन अदाकारा थीं बल्कि स्टाइल के मामले में भी उनका कोई जवाब नहीं था। यूं तो श्रीदेवी ने सिल्वर स्क्रीन पर अनेकानेक कारणों से अपना जादू बिखेरा, लेकिन जब बात आती है उनके आइकॉनिक ऑनस्क्रीन स्टाइल की तो उसमें भी उनकी गिनती टॉप पर होती है। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं उनके वह लुक्स, जिन्होंने एक नहीं बल्कि बार-बार सुर्खियां बटोरीं।

जब करीना जैसे कपड़े पहनने पर मीरा राजपूत हुईं ट्रोल, लोग बोले 'कभी खुद का दिमाग भी इस्तेमाल कर लो' August 12, 2020 at 10:49PM

मीरा राजपूत को अक्सर ट्रोल्स का निशाना बनना पड़ता है। इस स्टार वाइफ को सोशल मीडिया यूजर्स अपना शिकार बनाने से चूकते नहीं हैं, फिर चाहे बात बयान की हो या फिर कपड़ों की। कभी उनके छोटे कपड़े, तो कभी किसी से सिमिलर लगने वाली ड्रेसेस को लेकर उनका मजाक बनाया जाता है। खासतौर से करीना से तो उन्हें कई फ्रंट पर कंपेयर किया जाता है। और दोनों के बीच कोई समानता दिख जाए तब तो बस क्या ही कहने? ऐसा ही कुछ तब हुआ था, जब मीरा को डेनिम की शॉर्ट ड्रेस में स्पॉट किया गया था। दरअसल, करीना कपूर, सैफ अली खान और तैमूर को एक बार साथ में स्पॉट किया गया, तो इस दौरान बेबो स्टाइलिश लुक में नजर आईं। उन्होंने डेनिम की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी, जिस पर वाइट थ्रेड वीव थी। इसमें वेस्ट पर बेल्ट डिजाइन भी थी। करीना ने इसके साथ ब्लैक लेदर के म्यूल्स पहने थे, जिसमें हील्स पोर्शन पर फेक फर लगा था। उन्होंने आंखों पर बेहद स्टाइलिश काला चश्मा भी लगाया था। करीना ने अपने बालों को खुला रखा था और मेकअप मिनिमम किया था। तस्वीर में देखा जा सकता है कि इस सिंपल से लुक में भी बेबो कितनी शानदार दिख रही थीं। मीरा का लुक इसके बाद मीरा राजपूत को भी शॉर्ट डेनिम ड्रेस में स्पॉट किया गया था। सलॉन से बाहर आती मीरा की यह ड्रेस नी-लेंथ तक थी और इसमें भी वेस्ट पर बेल्ट था। इस आउटफिट में वाइट बटन्स थे और साइड से वाइट थ्रेड स्टिच थी। मीरा ने इसके साथ वाइट ऐंड ब्राउन कॉम्बिनेशन के फ्लैट्स पहने थे। साथ ही उन्होंने इसी कॉम्बिनेशन का बैग भी कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को मेकअप फ्री रखते हुए, बालों को खुला रखा था। ट्रोल्स को मिला मौका मीरा की तस्वीरें सामने आईं नहीं कि ट्रोल्स ने उन्हें करीना के लुक से कंपेयर करना शुरू कर दिया था। उन्होंने तो 'करीना को कितना कॉपी करोगी?' तक जैसे कॉमेंट्स कर दिए थे और मीरा को 'खुद की स्टाइल डेवलप करने', 'खुद का दिमाग इस्तेमाल करने' जैसी सलाह भी दे डाली थी।