Friday, August 14, 2020

Chest workout for women by fitness expert Garima Bhandari

Chest workout for women by fitness expert Garima Bhandari


'उतरन' की 'इच्छा' टीना दत्ता का एयरपोर्ट पर दिखा बोल्ड लुक, नजरें हटाना हो गया मुश्किल August 13, 2020 at 10:04PM

टीवी सीरियल 'उतरन' से घर-घर में पहचान बना लेने वाली टीना दत्ता मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, तो इस दौरान उनका ऐसा लुक नजर आया कि देखने वालों के लिए भी उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो गया।

जब प्रेगनेंट मीरा राजपूत ब्लैक ड्रेस और लाल बैग लेकर निकली थीं डिनर पर, कीमत ने कर दिया था लोगों को हैरान August 13, 2020 at 09:08PM

मीरा राजपूत स्टार वाइफ होकर भी स्टाइल और ग्लैमर के मामले में अदाकाराओं को टक्कर देती नजर आती हैं। उन्हें अक्सर ही ऐसे कपड़ों में देखा जाता है, जिसे देख लगता ही नहीं कि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं। शाहिद कपूर की ये लवली वाइफ खुद को फैशनेबल बनाए रखने के लिए, ज्यादा पैसे खर्च करने से भी परहेज नहीं करती है। इसका उदाहरण तब भी देखने को मिला था, जब प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें अपनी फ्रेंड के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। सेकंड चाइल्ड से प्रेगनेंट मीरा अपनी सहेली के साथ रेस्ट्रॉन्ट के बाहर स्पॉट की गई थीं। उन्होंने ब्लैक कलर का प्लेसूट पहना हुआ था। इसमें डीप कट नेकलाइन और हाफ स्लीव्स डिजाइन थी। मीरा ने इसे स्टडिड न्यूड कलर की सैंडल्स के साथ मैच किया था। जानकारी के मुताबिक, मीरा की यह ड्रेस ऑस्ट्रेलियन ब्रैंड Albus Lumen की थी। इसकी कीमत करीब 21 हजार रुपये बताई गई थी। इस आउटफिट को गर्मी के सीजन के हिसाब से ही डिजाइन किया गया था। पर्स ने डाला ग्लैमरस टच इस ब्लैक ड्रेस और न्यूड सैंडल्स के साथ मीरा ने रेड कलर का पर्स मैच कर अपने लुक में ग्लैमर का टच ऐड किया था। इस पर्स पर शॉर्ट हैंडल्स के साथ ही लॉन्ग स्ट्रैप भी था, जिससे उसे आसानी से शोल्डर पर कैरी किया जा सकता था। रेड ऐंड वाइट कॉम्बिनेशन का यह पर्स लेदर मटीरियल से तैयार किया गया था। यह स्टाइलिश पर्स Bottega Veneta का था, जो एक इटैलियन लग्जरी ब्रैंड है। यह हाई फैशन ब्रैंड दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बात करें कीमत की, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक मीरा के इस बैग की प्राइस भारतीय रुपये में करीब 1 लाख 80 हजार रुपये थी।

जब दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक में इतनी सज-धज के पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा, देखने वालों की लग गई थी भीड़ August 13, 2020 at 08:29PM

यूं तो अभी तक आपने एक से बढ़कर एक शाही शादियां देखी होंगीं, लेकिन इनमें एक शादी ऐसी भी है, जिसमें होने वाली दुल्हन से ज्यादा उसकी सबसे खास सहेली ने दुनियाभर की वाहवाही बटोरीं। साल 2018 में हुई प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल की शादी तो आप सभी को याद ही होगी, जिसमें देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आने वाले मेहमानों का रॉयल अंदाज देखने को मिला था। इन मेहमानों की लिस्ट में अमरीकी टीवी स्टार ओपरा विनफ़्रे, अभिनेता इडरिस एल्बा, अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और फुटबॉलर डेविड बेकहम के साथ-साथ भारत की जानी-मानी एक्ट्रेस भी शामिल थीं, जिनकी स्टाइल ने विंडसर में मौजूद अच्छी-अच्छी एक्ट्रेस के छक्के छुड़ा दिए। सेंट जॉर्ज चैपल में आयोजित दो दिन के इस शाही कार्यक्रम में क्वांटिको स्टार ने दो रॉयल ऑउटफिट्स पहने थे, जिन्हें जानि-मानी लक्जरी ब्रांड्स ने डिज़ाइन किया था। सबसे पहले बात करते हैं प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग ऑउटफिट की। प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल की शादी के समय प्रियंका ने लैवेंडर रंग का एक खूबसूरत ऑउटफिट पहना था, जिसे खासतौर पर यूनिटेड किंगडम की फेमस फैशन डिज़ाइनर विवियन वेस्टवुड ने डिज़ाइन किया था। इस लाइलेक रंग के ऑउटफिट की सबसे दिलचस्प बात यह थी कि इसे रॉयल इवेंट के हिसाब से तैयार किया गया, जिसमें डिज़ाइनर वेस्ट कोट के साथ पेंसिल स्कर्ट और बड़ा सा हैट शामिल था। प्रियंका के ओवरऑल लुक की बात करें तो उनके इस कस्टम-मेड लैवेंडर आउटफिट के साथ asymmetrical नेकलाइन के साथ क्रिस्टल बटन वाला वेस्टकोट और एक कॉकटेल-लंबाई की पेंसिल स्कर्ट थी। इस मोनोटोन ऑउटफिट को परफेक्ट लुक देने के लिए सटल मेकअप के साथ प्रियंका ने अमरीकी जूलरी डिज़ाइनर लोरेन श्वार्ट्ज के गहने पहने थे। यही नहीं, प्रियंका ने शाही शादी को ध्यान में रखते हुए ड्रेस से मैचिंग जिमी चू वाइट विक्टोरिया 100 चाक सैटिन और Plexi Pointy toe पंप्स को स्वारोवस्की क्रिस्टल्स के साथ चुना था, जिनकी कीमत €1,750 यानी लगभग 1.40 लाख रुपये है। वहीं, बात करें हैरी और मेघन के शाही शादी के रिसेप्शन की तो इस दौरान प्रियंका ने फ्रांसीसी डिज़ाइनर क्रिश्चियन डायर का शिमरी ऑफ शोल्डर गोल्ड लॉन्ग गाउन पहना था। खैर, शाही शादी के लिए प्रियंका के दोनों ऑउटफिट एकदम कमाल के थे। वैसे आपको प्रियंका का यह लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।